4K और 8K TV में कितना बड़ा फर्क है, 8K पर खर्च करें या 4K ही है बेस्ट? जवाब दूर कर देगा कन्फ्यूजन
नया स्मार्ट टीवी खरीदने जा रहे हैं लेकिन 4K और 8K में कन्फ्यूज हैं? सिर्फ ज्यादा कीमत देखकर फैसला न करें. 8K टीवी में 4 गुना ज्यादा पिक्सल्स मिलते हैं, लेकिन क्या इसका फायदा हर यूजर को मिलता है? जानिए 4K और 8K टीवी के बीच असली अंतर, कंटेंट सपोर्ट, इंटरनेट जरूरत और आपके लिए कौन-सा विकल्प रहेगा सबसे बेहतर.

आज के समय में स्मार्ट टीवी घरों का अहम हिस्सा बन चुके हैं. नया टीवी खरीदते समय कई लोग 4K और 8K मॉडल के बीच कन्फ्यूज हो जाते हैं. दोनों ही शानदार पिक्चर क्वालिटी देते हैं, लेकिन इनके बीच सबसे बड़ा अंतर रेजोल्यूशन और पिक्सल्स की संख्या का होता है.
4K और 8K रेजोल्यूशन में कितना अंतर है?
2 / 84K Ultra HD टीवी का रेजोल्यूशन 3840 x 2160 पिक्सल होता है, जिसमें करीब 83 लाख पिक्सल्स मौजूद रहते हैं. वहीं 8K Ultra HD टीवी में 7680 x 4320 पिक्सल्स का रेजोल्यूशन मिलता है, जो लगभग 3.3 करोड़ पिक्सल्स के बराबर है. यानी 8K टीवी में 4K के मुकाबले करीब चार गुना ज्यादा पिक्सल्स होते हैं.
तस्वीर की क्वालिटी में क्या मिलता है फायदा?
3 / 8ज्यादा पिक्सल्स होने की वजह से 8K टीवी में तस्वीरें ज्यादा शार्प, क्लियर और डिटेल्ड दिखाई देती हैं. खासकर बड़ी स्क्रीन पर या स्क्रीन के काफी करीब बैठकर देखने पर इसकी क्वालिटी का अंतर महसूस किया जा सकता है. 8K में पिक्सल्स इतने घने होते हैं कि स्क्रीन पर अलग-अलग पिक्सल्स आसानी से नजर नहीं आते. ये भी पढ़ें- मोबाइल नेटवर्क अचानक गायब हो गए तो सावधान! कहीं आपके साथ SIM Swap फ्रॉड तो नहीं हो रहा? जानें कैसे बचें
कंटेंट की उपलब्धता में कौन आगे है?
4 / 8फिलहाल Netflix, Amazon Prime Video, YouTube और Disney+ Hotstar जैसे प्लेटफॉर्म पर ज्यादातर कंटेंट 4K में उपलब्ध है. इसके अलावा PS5 और Xbox Series X जैसे गेमिंग कंसोल भी 4K को पूरी तरह सपोर्ट करते हैं. दूसरी ओर 8K कंटेंट अभी बेहद सीमित है. कुछ चुनिंदा यूट्यूब वीडियो और स्पेशल डॉक्यूमेंट्री ही 8K में उपलब्ध हैं. हालांकि, 8K टीवी में Upscaling फीचर मिलता है जो 4K कंटेंट को बेहतर तरीके से दिखाने की कोशिश करता है.
किस स्क्रीन साइज पर समझ आएगा फर्क?
5 / 8अगर आप 43 इंच, 55 इंच या 65 इंच का टीवी खरीद रहे हैं, तो सामान्य दूरी से देखने पर 4K और 8K के बीच का अंतर समझना मुश्किल हो सकता है. 8K तकनीक का असली फायदा 75 इंच, 85 इंच या उससे बड़ी स्क्रीन पर देखने को मिलता है, जहां अतिरिक्त पिक्सल्स बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस देते हैं. ये भी पढ़ें- 8 सितंबर के बाद इन फोन में नहीं चला पाएंगे WhatsApp, देखें लिस्ट में कौन-से फोन?
इंटरनेट स्पीड और डेटा खपत का भी रखें ध्यान
6 / 88K वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए तेज इंटरनेट कनेक्शन जरूरी होता है. बिना रुकावट 8K कंटेंट देखने के लिए कम से कम 50 Mbps से 100 Mbps तक की स्पीड की जरूरत पड़ सकती है. इसके अलावा 8K कंटेंट, 4K की तुलना में कई गुना ज्यादा डेटा भी खर्च करता है.
आम यूजर्स के लिए कौन-सा टीवी बेहतर रहेगा?
7 / 8अगर आपका बजट सीमित है और आप फिल्में, वेब सीरीज, स्पोर्ट्स या सामान्य गेमिंग के लिए टीवी खरीदना चाहते हैं, तो 43, 55 या 65 इंच का 4K स्मार्ट टीवी एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. इसमें आपको शानदार पिक्चर क्वालिटी के साथ भरपूर कंटेंट भी मिलेगा.
किसे खरीदना चाहिए 8K TV?
8 / 8अगर बजट कोई समस्या नहीं है और आप घर पर थिएटर जैसा अनुभव चाहते हैं, तो 8K स्मार्ट टीवी बेहतर विकल्प हो सकता है. बड़ी स्क्रीन, बेहतरीन डिटेलिंग और भविष्य के लिए तैयार तकनीक इसे खास बनाती है. साथ ही आने वाले कई वर्षों तक यह आपको प्रीमियम व्यूइंग एक्सपीरियंस देता रहेगा. (Images Credit-AI)



















