फोन ब्लास्ट होने का क्या कारण हो सकता है? ज्यादातर लोग करते हैं ये गलतियां

Phone Blast: फोन ब्लास्ट होने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और इसके होने का कोई एक कारण सामने नहीं आया है. ऐसे में आपको कुछ बातों पर ध्यान देना होगा. अगर आप ऐसा करेंगे तो काफी हद तक फोन को ब्लास्ट होने से बचाया जा सकता है.

Phone Blast
1 / 6
Phone Blast

Why Phone Is Blast: फोन का इस्तेमाल 24 घंटों में से 20 घंटे किया जा सकता है. ऐसे में फोन गर्म हो ही जाता है, लेकिन कई बार फट जाता है. फोन कई कारणों से फट सकता है, लेकिन अगर आप कुछ बातों पर ध्यान दें, क्योंकि इन दिनों फोन के फटने या आग लगने की घटनाएं ज्यादा बढ़ गई हैं. इसलिए हमें अपनी कुछ आदतों पर बहुत ही ध्यान देने की जरूरत है. अगर आपको भी फोन फटने का डर लगा रहता है तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है.

विज्ञापन

ओवरहीटिंग है सबसे बड़ी वजह

ओवरहीटिंग है सबसे बड़ी वजह2 / 6

स्मार्टफोन में आग लिथियन आयन बैटरी के गर्म होने की वजह से लगती है. अगर फोन को लंबे वक्त तक बिना ब्रेक के इस्तेमाल किया जाए या चार्जिंग पर लगाया जाए तो परेशानी बढ़ सकती है. इसलिए फोन को ओवरहीटिंग होने से बचाएं. इसे भी पढ़ें- Father’s Day Gifts: पापा को देने के लिए परफेक्ट हैं ये 7 गिफ्ट्स, यादगार बन जाएगा फादर्स डे का दिन

विज्ञापन

लोकल चार्जर का इस्तेमाल करना

लोकल चार्जर का इस्तेमाल करना 3 / 6

ऐसा कई बार लोकल या खराब चार्जर इस्तेमाल करने की वजह से भी हो सकता है. खराब चार्जर चार्जर सही वोल्टेज और करंट नहीं दे पाते, जिससे बैटरी पर दबाव पड़ता है और नुकसान का खतरा बढ़ जाता है.

ओवर चार्जिंग करना

ओवर चार्जिंग करना4 / 6

जब फोन को जरूरत से ज्यादा चार्ज किया जाता है तो कई बार फोन बहुत ही ज्यादा गर्म हो जाता है. हालांकि, स्मार्टफोन में ओवरचार्जिंग से बचाने के लिए फीचर्स होते हैं, लेकिन लगातार पूरी रात चार्जिंग पर रखने और खराब चार्जिंग एक्सेसरीज की वजह से ऐसा होता है.

विज्ञापन

फोन धूप में रखा

फोन धूप में रखा5 / 6

फोन को धूप में रखने की वजह से भी ब्लास्ट हो सकता है. कई बार गर्माहट और कपड़ा मिलकर आग पकड़ लेती है. इससे न सिर्फ आग लग जाती है, बल्कि परेशानी भी पैदा हो जाती है

फोन पानी में भीगने के बाद भी इस्तेमाल करना

फोन पानी में भीगने के बाद भी इस्तेमाल करना6 / 6

अगर फोन बुरी तरह गिर गया है या पानी में भीग गया है तो बैटरी या अंदरूनी सर्किट को नुकसान पहुंच सकता है. ऐसे फोन का इस्तेमाल जारी रखने से शॉर्ट सर्किट और आग लगने का खतरा बढ़ सकता है. इसे भी पढ़ें- उबलते हुए दूध में रोटी डालने से क्या होगा? ये ट्रिक आपको शेफ भी नहीं बताएंगे

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन