Father's Day Gifts: पापा को देने के लिए परफेक्ट हैं ये 7 गिफ्ट्स, यादगार बन जाएगा फादर्स डे का दिन

Father's Day Gift Ideas: फादर्स डे पर अपने पापा को कुछ खास और स्पेशल देना चाहते हैं तो यहां से ले लीजिए आइडिया. ये गिफ्ट्स आपके पापा को जरूर पसंद आएंगे.

Gift Ideas For Father's Day
1 / 8
Gift Ideas For Father's Day

Father's Day Gifts: पिता हमारे जीवन के उन लोगों में से हैं जो बिना किसी अपेक्षा के हमेशा हमारा साथ देते हैं. हमारे सुपरहीरो, हमारे पापा अपनी खुशियों को पीछे रखते हैं और बच्चों की खुशियों को हमेशा आगे. ऐसे में फादर्स डे ( Father's Day 2026) ऐसा खास मौका है जब हम उन्हें अपने प्यार और सम्मान का एहसास करा सकते हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं फादर्स डे पर पापा को देने को लिए कुछ बेस्ट गिफ्ट्स क्या होंगे.

विज्ञापन

स्मार्टवॉच या फिटनेस बैंड

स्मार्टवॉच या फिटनेस बैंड 2 / 8

पापा की सेहत अच्छी रहे इसके लिए सेहत को मॉनिटर करना भी जरूरी होता है. ऐसे में पापा के लिए स्मार्टवॉच या फिटनेस बैंड अच्छा गिफ्ट ऑप्शन है.

विज्ञापन

पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम

पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम 3 / 8

पापा को परिवार की या आप दोनों की तस्वीर का प्यारा सा फोटो फ्रेम दिया जा सकता है. आप चाहे तो कैरिकेचर या कार्टून वाली फोटो भी बनवा सकते हैं.

वॉलेट

वॉलेट 4 / 8

पापा के लिए वॉलेट भी अच्छा गिफ्ट है. यह सिंपल भी है और पापा के काम की चीज भी है.

विज्ञापन

शर्ट

शर्ट 5 / 8

पापा अपने लिए कपड़े खरीदने में हमेशा ही कोताही करते हैं. ऐसे में आप अपने पापा के लिए अच्छी सी शर्ट खरीद सकते हैं जो उन्हें बेहद पसंद आएगी.

ग्रूमिंग किट

ग्रूमिंग किट 6 / 8

पापा को देने के लिए ग्रूमिंग किट भी अच्छा गिफ्ट है. ग्रूमिंग किट में शेविंग किट, स्किनकेयर प्रोडक्ट्स या ट्रिमर वगैरह दिए जा सकते हैं.

विज्ञापन

कोई पौधा

कोई पौधा 7 / 8

अगर पापा को गार्डनिंग पसंद है तो आप कोई पौधा गिफ्ट में दिया जा सकता है. आप चाहे तो पापा के ऑफिस डेस्क के लिए भी उन्हें कोई इंडोर प्लांट दे सकते हैं.

फैमिली डिनर का प्लान

फैमिली डिनर का प्लान 8 / 8

आप पापा को फैमिली डिनर पर लेकर जा सकते हैं. आप पापा के साथ सिंपल डे-आउट भी प्लान कर सकते हैं. यह भी पढ़ें - Father’s Day 2026: कब है फादर्स डे? जानिए पापा का दिन आप किस तरह बना सकते हैं स्पेशल

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन