माउस के नीचे लाल लाइट ही क्यों जलती है? नीली, हरी या पीली क्यों नहीं, 99% लोग नहीं जानते

क्या आपके मन में कभी सवाल आया है कि आपका हर रोज इस्तेमाल होने वाले माउस के नीचे हमेशा लाल लाइट ही क्यों जलती है? आखिर इसकी वजह क्या है आइए जानते हैं.

MOUSE.jpg
1 / 7

लगभग घर और ऑफिस में कंप्यूटर या लैपटॉप के साथ माउस यूज होता है. अगर कभी पुराने या सामान्य ऑप्टिकल माउस को पलटकर देखा होगा, तो उसके नीचे लाल रंग की लाइट जरूर दिखाई देती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है ये लाल ही क्यों होती है.

विज्ञापन

लाल लाइट सिर्फ रोशनी नहीं, ट्रैकिंग का हिस्सा है

लाल लाइट सिर्फ रोशनी नहीं, ट्रैकिंग का हिस्सा है2 / 7

माउस के नीचे दिखाई देने वाली लाल लाइट केवल चमकने के लिए नहीं होती. ये ऑप्टिकल सेंसर का हिस्सा होती है. ऑप्टिकल माउस की सतह पर लगातार रोशनी डालता है और सेंसर हर सेंकड सेंकड में हजारों तस्वीरें रिकॉर्ड करके ये समझता है कि माउस किस दिशा और कितनी दूरी तक चला है. इसी जानकारी से स्क्रीन पर कर्सर मूव करता है.

विज्ञापन

लाल LED का इस्तेमाल क्यों किया गया?

लाल LED का इस्तेमाल क्यों किया गया?3 / 7

ऑप्टिकल माउस में लंबे समय तक लाल एलईडी का इस्तेमाल इसलिए किया गया क्योंकि ये कम कीमत में उपल्बध होती है, बिजली भी कम खर्च करती है और काफी भरोसेमंद मानी जाती है. इसकी रोशनी सतह से पैटर्न को सेंसर तक बेहतर तरीक से पहुंचाती है, जिससे माउस ट्रैकिंग ज्यादा सटीक होती है. ये भी पढ़ें- क्या पंखे पर चढ़ी धूल की परत से भी बढ़ता है बिजली बिल? 90% लोग करते हैं ये बड़ी गलती

क्या लाल रोशनी से आंखों को नुकसान होता है?

क्या लाल रोशनी से आंखों को नुकसान होता है?4 / 7

माउस के नीचे लगी लाल एलईडी की रोशनी बहुत कम तीव्रता वाली होती है. ये सामान्य एलईडी होती है, इसलिए इससे आंखों या त्वचा को कोई नुकसान नहीं होता. ये भी पढ़ें- जल्दी खत्म हो जाता है मोबाइल डेटा? जानिए फोन में कौन-सा App खर्च करता है सबसे ज्यादा इंटरनेट

विज्ञापन

क्या हर माउस के नीचे लाल लाइट होती है?

क्या हर माउस के नीचे लाल लाइट होती है?5 / 7

आज के समय में सभी माउस लाइल वाले नहीं होते. कई मॉर्डन लेजर माउस में इंफ्रारेड लेजर का इस्तेमाल किया जाता है, जो आंखों से दिखाई भी नहीं देता. वहीं कुछ नए ऑप्टिकल माउस में लाल की जगह नीली, बैंगली या दूसरे कलर की लाइट भी दी जाती है.

अगर लाल लाइट बंद हो जाए तो क्या होगा?

अगर लाल लाइट बंद हो जाए तो क्या होगा?6 / 7

अगर किसी सामान्य ऑप्टकल माउस की लाल एलईडी पूरी तरह बंद हो जाए, तो ज्यादातर मामलों में वह सतह को सही तरीके से पढ़ नहीं पाएगा, इससे कर्सर ट्रैकिंग प्रभावित होगी और माउस ठीक से काम नहीं करेगा.

विज्ञापन

हर माउस एक जैसा नहीं होता

हर माउस एक जैसा नहीं होता7 / 7

हालांकि कुछ नए और एडवांस माउस ऐसे सेंसर का इस्तेमाल करते हैं, जिनमें बाहर से लाला सोशनी दिखाई नहीं देती है, इसके बावजूद वो सामन्य रुप से काम करते हैं. यानी हर माउस की तकनीक अलग हो सकती है, इसलिए सभी डिवाइस में लाल लाइट दिखना जरूरी नहीं है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन