जल्दी खत्म हो जाता है मोबाइल डेटा? जानिए फोन में कौन-सा App खर्च करता है सबसे ज्यादा इंटरनेट

क्या आपका भी 1GB या 2GB डेटा कुछ ही घंटों में खत्म हो जाता है? इसकी वजह आपके फोन में मौजूद कुछ ऐप्स हो सकते हैं. जानिए कौन-से ऐप्स सबसे बड़े डेटा चोर हैं और कैसे पता करें कि आपका डेटा कहां खर्च हो रहा है.

MOBILE DATA.jpg

जल्दी खत्म हो जाता है मोबाइल डेटा? जानिए फोन में कौन-सा App खर्च करता है सबसे ज्यादा इंटरनेट.

अगर आपका रोज का मोबाइल डेटा टाइम से पहले खत्म हो जाता है और समझ नहीं आता हि आखिर डेटा जा कहां रहा है, तो इसकी वजह आपके फोन में मौजूद कुछ ऐप्स हो सकते हैं. लेकिन अच्छी बात ये है कि आप आसानी से पता लगा सकत हैं कि कौन-सा ऐप सबसे ज्यादा डेटा इस्तेमाल कर रहा है और जरूरत पड़ने पर उसकी डेटा खपत को भी नियंत्रि कर सकते हैं.

विज्ञापन

सबसे ज्यादा डेटा खर्च करते हैं वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप्स

मोबाइल डेटा की सबसे ज्यादा खपत वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप्स जैसे यूट्यूब, Netflix, हॉटस्टार और अमेजन प्राइम वीडियो करते हैं. उदहारण के तौर पर अगर कोई यूजर YouTube पर लगातार वीडियो या Shorts देखता है, तो एक घंटे में करीब 3GB तक डेटा खर्च हो सकता है.

विज्ञापन

Instagram और रील्स भी तेजी से खत्म करते हैं डेटा

इंस्टाग्राम, यूट्यूब शॉर्ट्स, Snapchat जैसे ऐप्स पर लगातार रील्स या शॉर्ट वीडियो देखने से डेटा बहुत तेजी से खत्म होत है. इसकी वजह ये है कि इसमें वीडियो अपने आप चलते रहते हैं. केवल  Instagram को एक घंटे तक इस्तेमाल करने पर 500एमबी से लेकर 1जीबी तक डेटा खर्च हो सकता है.

Facebook और X पर भी होता है ज्यादा डेटा खर्च

Facebook और X जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऑटो प्ले वीडियो और हाई-रिजॉल्यूशन तस्वीरें भी काभी इंटरनेट इस्तेमाल करती हैं. अगर इन ऐप्स में ऑटो-प्ले फीचर चालू है, तो डेटा की खपत और बढ़ जाती है.

विज्ञापन

वीडियो कॉलिंग में भी लगता है ज्यादा इंटरनेट

WhatsApp, Zoom, Google Meet और Skype जैसे वीडियो कॉलिग एप्स भी फाफी डेटा इस्तेमाल करते हैं. वीडियो कॉल के दौरान लगातार इंटरनेट के जरिए ऑडियो और वीडियो का भेजे जाते हैं. ऐसे में लगभग एक घंटे की वीडियो कॉल में लगभग 500MB से 1GB तक डेटा खर्च हो सकता है.

विज्ञापन

क्लाउड बैकअप भी खत्म कर सकता है आपका डेटा

अगर आपके फोन में Google Photos, iCloud या OneDrive का ऑटोबैकअप चालू है, तो ये ऐप्स बैकग्राउंड में फोटो वीडियो अपडेट करते रहते हैं. ऐसे में कई बार इसी वजह से मोबाइल डेटा खत्म हो जाता है.

अधिक डेटा खाने वाले ऐप्स का पता कैसे लगाएं?

एंड्रॉयड फोन में ऐसे देखें 

  • स्टेप 1- फोन की Settings खोलें और Data Usage पर टैप करें.
  • स्पेप 2- अपनी जरूरत के अनुसार Date Range चुनें और इस्तेमाल हुआ कुल डेटा को देखें.
  • स्टेप 3- नीचे स्क्रॉल करने पर आपको डेटा यूज के आधार पर सभी ऐप्स की लिस्ट दिखाई देगी.

iPhone में ऐसे चेक करें 

  • स्टेप 1- Settings में जाएं.
  • स्टेप 2- Cellular या Mobile Data ऑप्शन पर टैप करें.
  • स्टेप 3- यहां आपको सभी ऐप्स में इस्तेमाल डेटा दिखाई देगा.

ये भी पढ़ें- क्या Android की Type C केबल से iPhone चार्ज करना सुरक्षित है? जानिए क्या है सच

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ