बारिश में कमरे के AC से आने लगी है बदबू? वजह जानकर आज ही कर देंगे ये काम

अगर बारिश के मौसम में AC चलाते ही कमरे में सीलन, फंगस या जलने जैसी बदबू आने लगे, तो इसे हल्के में न लें. जानिए AC से बदबू आने की असली वजह और इसे दूर करने के आसान तरीके.

AC.jpg (3)
1 / 7

 

अगर बारिश के मौसम में आपका AC चलाते ही अजीब सी बदबू आने लगे, तो इसकी सबसे बड़ी वजह हवा में बढ़ी हुई नमी हो सकती है. जब नमी वाली हवा AC के ठंडे हिस्सों से टकराती है, तो वहां फंगस और बैक्टीरिया तेजी से पनपने लगते हैं, जिससे कमरे में दुर्गंध फैलने लगती है.

विज्ञापन

पानी का ड्रेन पाइप ब्लॉक होना भी है बड़ी वजह

पानी का ड्रेन पाइप ब्लॉक होना भी है बड़ी वजह2 / 7

कई बार AC का पानी बाहर निकालने वाला ड्रेन पाइप जाम हो जाता है. ऐसे में पानी बाहर निकलने के बजाय यूनिट के अंदर जमा होने लगता है. यही जमा पानी बाद में बदबू और फंगस की समस्या पैदा कर सकता है.

विज्ञापन

गंदा एयर फिल्टर बढ़ा देता है परेशानी

गंदा एयर फिल्टर बढ़ा देता है परेशानी3 / 7

अगर AC का एयर फिल्टर लंबे समय तक साफ नहीं किया जाता, तो उसमें धूल और गंदगी जमा हो जाती है. बारिश के मौसम में नमी मिलने पर यही गंदगी फंगस और बैक्टीरिया के लिए अनुकूल जगह बन जाती है, जिससे AC से बदबू आने लगती है. ये भी पढ़ें- यूजर्स को झटका! Airtel ने बढ़ाई इस 84 दिन वाले पॉपुलर प्लान की कीमत, अब इतना महंगा

इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट से भी आ सकती है बदबू

इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट से भी आ सकती है बदबू4 / 7

बरसात के दौरान ज्यादा नमी की वजह से AC के अंदर इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट होने का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसी स्थिति में प्लास्टिक या वायरिंग जलने जैसी गंध आने लगती है. अगर ऐसी बदबू आए, तो AC तुरंत बंद करके जांच करवानी चाहिए. ये भी पढ़ें- Lock Upp कंटेस्टेंट्स के गले में क्यों लटका रहता है ये काला डिवाइस? जानकर चौंक जाएंगे आप

विज्ञापन

AC बंद करने से पहले करें ये काम

AC बंद करने से पहले करें ये काम5 / 7

हर बार AC बंद करने से पहले उसे करीब 15 मिनट तक ड्राई मोड या फैन मोड पर चलाएं. इससे अंदर मौजूद नमी सूख जाती है और फंगस बनने की संभावना काफी कम हो जाती है.

एयर फिल्टर और जमा पानी की नियमित सफाई करें

एयर फिल्टर और जमा पानी की नियमित सफाई करें6 / 7

बारिश के मौसम में एयर फिल्टर की समय-समय पर सफाई करना बेहद जरूरी है. साथ ही AC के अंदर अगर कहीं पानी जमा हो रहा हो, तो उसे भी साफ करवाएं. इससे न सिर्फ बदबू दूर रहती है, बल्कि कमरे की हवा भी साफ रहती है और एलर्जी का खतरा भी कम होता है.

विज्ञापन

एंटी-फंगल स्प्रे से मिलेगी अतिरिक्त सुरक्षा

एंटी-फंगल स्प्रे से मिलेगी अतिरिक्त सुरक्षा7 / 7

मानसून के दौरान AC की सर्विस के समय एंटी-फंगल स्प्रे का इस्तेमाल करवाना फायदेमंद रहता है. इससे फंगस बनने की संभावना कम होती है, बदबू नहीं आती और घर के अंदर की हवा लंबे समय तक ताजा और स्वच्छ बनी रहती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन