WhatsApp पर आते ही पकड़ा जाएगा स्कैम! नया फीचर देगा चेतावनी, फ्रॉड करने वालों की शामत

WhatsApp पर आने वाले फर्जी मैसेज अब आपकी जेब खाली नहीं कर पाएंगे. कंपनी एक ऐसा नया फीचर ला रही है जो स्कैम मैसेज की पहचान करके पहले ही अलर्ट देगा.

WhatsApp Scam
1 / 7

ऑनलाइन ठगी और साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों को देखते हुए WhatsApp एक नए सिक्योरिटी फीचर पर काम कर रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए Scam Alert फीचर लाने की तैयारी में है, जो संदिग्ध मैसेज की पहचान कर पहले ही चेतावनी देगा.

विज्ञापन

क्या करेगा यह नया फीचर?

क्या करेगा यह नया फीचर?2 / 7

फीचर ट्रैकर WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक यह फीचर WhatsApp Beta for Android के वर्जन 2.26.22.2 में देखा गया है. फिलहाल यह डेवलपमेंट स्टेज में है और भविष्य के अपडेट्स में यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है. (Photo- WABetaInfo)

विज्ञापन

संदिग्ध मैसेज की करेगा पहचान

संदिग्ध मैसेज की करेगा पहचान3 / 7

Scam Alert फीचर अनजान नंबरों से आने वाले मैसेज का विश्लेषण करेगा. यदि किसी चैट में धोखाधड़ी या फ्रॉड की आशंका दिखाई देती है, तो WhatsApp यूजर को पहले ही अलर्ट कर देगा ताकि वह सावधानी बरत सके. ये भी पढे़ं- जून में बदले UPI पेमेंट के नियम! बैंक अकाउंट सुरक्षित रखना है तो तुरंत करें ये काम

 चैट के अंदर दिखेगी चेतावनी

 चैट के अंदर दिखेगी चेतावनी4 / 7

रिपोर्ट के अनुसार, जब कोई मैसेज संदिग्ध पाया जाएगा तो चैट विंडो में एक चेतावनी बैनर दिखाई देगा. इसमें "This may be a scam" यानी "यह धोखाधड़ी हो सकती है" जैसा संदेश दिखेगा, जिससे यूजर को संभावित खतरे की जानकारी मिल सके. (Photo- WABetaInfo)

विज्ञापन

फैसला पूरी तरह यूजर के हाथ में

फैसला पूरी तरह यूजर के हाथ में5 / 7

WhatsApp किसी भी चैट या नंबर को अपने आप ब्लॉक नहीं करेगा. प्लेटफॉर्म सिर्फ चेतावनी देगा और उसके बाद यूजर खुद तय कर सकेगा कि वह बातचीत जारी रखना चाहता है या नहीं. ये भी पढे़ं- Instagram का ये नया फीचर बताएगा कौन बार-बार देख रहा है आपकी स्टोरी, जानें कैसे?

मिलेंगे Block और Report के विकल्प

मिलेंगे Block और Report के विकल्प6 / 7

Scam Alert दिखने पर यूजर के पास दो प्रमुख विकल्प होंगे. पहला संदिग्ध नंबर को Block और Report करना, और दूसरा अगर मैसेज भरोसेमंद लगे तो बातचीत जारी रखना. इससे यूजर को ज्यादा नियंत्रण मिलेगा.

विज्ञापन

प्राइवेसी से नहीं होगा कोई समझौता

प्राइवेसी से नहीं होगा कोई समझौता7 / 7

इस फीचर की सबसे खास बात इसकी प्राइवेसी-फर्स्ट अप्रोच है. रिपोर्ट के मुताबिक मैसेज का विश्लेषण पूरी तरह यूजर के फोन पर ही होगा. कोई भी चैट डेटा बाहरी सर्वर पर नहीं भेजा जाएगा और WhatsApp को भी बातचीत की सामग्री तक पहुंच नहीं मिलेगी. यह सिस्टम WhatsApp के Voice Transcript फीचर की तरह काम करेगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन