Instagram का ये नया फीचर बताएगा कौन बार-बार देख रहा है आपकी स्टोरी, जानें कैसे?

क्या कोई आपकी Instagram स्टोरी बार-बार देखता है? जल्द ही आपको इसका जवाब मिल सकता है. यानी आपको जल्द ही ये पता लग जाएगा कि आपकी स्टोरी किसने और कितनी बार देखी. जानते हैं कैसे?

Instagram
1 / 8

 

Meta अपनी कमाई बढ़ाने के लिए Instagram पर एक नया Plus Subscription प्लान लाने की तैयारी में है. इस पेड प्लान के साथ यूजर्स को कई ऐसे एक्सक्लूसिव फीचर्स मिल सकते हैं, जो फिलहाल सामान्य अकाउंट्स में उपलब्ध नहीं हैं.

विज्ञापन

कितनी हो सकती है प्लान की कीमत?

कितनी हो सकती है प्लान की कीमत?2 / 8

रिपोर्ट्स के मुताबिक Instagram Plus Subscription की कीमत 3.99 डॉलर प्रति माह हो सकती है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 385 रुपये के बराबर है. हालांकि भारत में लॉन्च होने पर इसकी कीमत अलग हो सकती है.

विज्ञापन

अब पता चलेगा किसने कितनी बार देखी आपकी स्टोरी

अब पता चलेगा किसने कितनी बार देखी आपकी स्टोरी3 / 8

इस सब्सक्रिप्शन का सबसे चर्चित फीचर Story Rewatches बताया जा रहा है. इसकी मदद से यूजर यह जान सकेंगे कि किसी व्यक्ति ने उनकी स्टोरी को कितनी बार देखा है. फिलहाल यह जानकारी Instagram पर उपलब्ध नहीं है. ये भी पढ़ें- भारत में iPhone 17 Pro Max खरीदने के लिए कितने दिन काम करना होगा? जानकर चौंक जाएंगे आप

Ghost Mode से चुपचाप देख सकेंगे स्टोरी

Ghost Mode से चुपचाप देख सकेंगे स्टोरी4 / 8

Plus Subscription लेने वाले यूजर्स को Ghost Mode का फीचर भी मिल सकता है. इसके जरिए आप किसी की स्टोरी देख पाएंगे, लेकिन आपका नाम Viewer List में दिखाई नहीं देगा.

विज्ञापन

एक नहीं, कई Friends Lists बनाने की सुविधा

एक नहीं, कई Friends Lists बनाने की सुविधा5 / 8

अभी Instagram पर केवल एक Close Friends List बनाने का विकल्प मिलता है. नए प्लान के बाद यूजर्स अलग-अलग लोगों के लिए कई Friends Lists तैयार कर सकेंगे और उसी हिसाब से कंटेंट शेयर कर पाएंगे. ये भी पढ़ें- iPhone यूजर्स की मौज! iOS 27 का इंतजार खत्म? जानिए कब आ रहा नया अपडेट

24 घंटे नहीं, 48 घंटे तक दिखेगी स्टोरी

24 घंटे नहीं, 48 घंटे तक दिखेगी स्टोरी6 / 8

सामान्य तौर पर Instagram Story 24 घंटे बाद अपने आप गायब हो जाती है. लेकिन Plus Subscription लेने वाले यूजर्स अपनी स्टोरी को 48 घंटे तक लाइव रख सकेंगे.

विज्ञापन

Story Viewers में मिलेगा सर्च ऑप्शन

Story Viewers में मिलेगा सर्च ऑप्शन7 / 8

अक्सर लंबी Viewer List में किसी खास व्यक्ति का नाम ढूंढना मुश्किल हो जाता है. नए सब्सक्रिप्शन के बाद यूजर्स सीधे सर्च बार में नाम टाइप करके देख सकेंगे कि किसने उनकी स्टोरी देखी है.

पेड यूजर्स के लिए कई एक्सक्लूसिव फीचर्स

पेड यूजर्स के लिए कई एक्सक्लूसिव फीचर्स8 / 8

Meta इस नए प्लान के जरिए Instagram अनुभव को और प्रीमियम बनाना चाहता है. Ghost Mode, Story Rewatches, Multiple Friend Lists और Story Boost जैसे फीचर्स केवल सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स के लिए उपलब्ध हो सकते हैं. (Image Credir- Freepik/Instagram)  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन