IPhone पर WhatsApp चैट के लिए नया फीचर, Meta ने शुरू की टेस्टिंग, जानें कैसे करेगा काम और कब होगा लॉन्च?

आईफोन यूजर्स के लिए व्हाट्सऐप एक नया फीचर लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। मेटा कंपनी ने अभी फीचर की टेस्टिंग शुरू की है, जो सफल रही तो जल्दी ही चैटिंग के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए नया फीचर रोल ऑन कर दिया जाएगा।

Iphone whatsapp feature
1 / 6

Advertisment

आफ्टर रीडिंग नया प्राइवेसी फीचर

आफ्टर रीडिंग नया प्राइवेसी फीचर2 / 6

व्हाट्सऐप के नए फीचर का नाम After Reading है, जो डिसअपीयरिंग मैसेज कंट्रोल्स में एक ऑप्शन के तौर पर दिखाई देगा। WABetaInfo वेबसाइट के एक ब्लॉग के अनुसार, नया फीचर ऐपल कंपनी के टेस्ट फ्लाइट प्रोग्राम के जरिए टेस्ट किया जा रहा है।

विज्ञापन

IOS बीटा वर्जन पर चल रही टेस्टिंग

IOS बीटा वर्जन पर चल रही टेस्टिंग3 / 6

बता दें कि फिलहाल व्हाट्सऐप का नया फीचर iOS वर्जन 26।19।10।72 पर व्हाट्सऐप बीटा चला रहे कुछ आईफोन यूजर्स के लिए उपलब्ध है। ऐप स्टोर वर्जन पर भी कुछ लिमिटेड आईफोन यूजर्स को यह ऑप्शन दिखाई दे सकता है, जो फीचर यूज करके फीडबैक भी देंगे।

मैसेज डिलीट करने का टाइमर देगा

मैसेज डिलीट करने का टाइमर देगा4 / 6

बता दें कि After reading फीचर व्हाट्सऐप मैसेज भेजने के बाद उसे डिलीट करने का ऑप्शन देगा। मैसेज को डिलीट करने के लिए यूजर्स इस फीचर के तहत टाइमर सेट कर सकेंगे कि मैसेज पढ़ने के 5 मिनट बाद, एक घंटे में या 12 घंटे बाद डिलीट हो।

विज्ञापन

अनरीड मैसेज 24 घंटे में डिलीट होगा

अनरीड मैसेज 24 घंटे में डिलीट होगा5 / 6

बता दें कि अगर रिसीवर ने मैसेज ओपन नहीं किया और आपने टाइमर सेट किया है तो भी व्हाट्सऐप 24 घंटे बाद मैसेज को अपने आप ऑटोमैटिकली डिलीट कर देगा। यह भी तब होगा, जब अपने अपने व्हाट्सऐप की सेटिंग 24 घंटे डिसअपीयरिंग मैसेज की होगी।

व्हाट्सऐप का डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर

व्हाट्सऐप का डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर6 / 6

बता दें कि व्हाट्सऐप के मौजूदा डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर में 24 घंटे, 7 दिन और 90 दिन के टाइमर का ऑप्शन मिलता है। यह फीचर सभी चैट पर लागू होता है। यह व्हाट्सऐप चैटबॉक्स की डिफॉल्ट सेटिंग भी बन सकता है। इस फीचर को आपको मैनुअली सेट करना होगा।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन