Power Bank Uses: सिर्फ फोन नहीं! Power Bank से चार्ज हो सकते हैं ये 5 जरूरी गैजेट्स
क्या आप भी पावरबैंक का इस्तेमाल सिर्फ स्मार्टफोन चार्ज करने के लिए करते हैं? अगर हां, तो आप इसकी आधी ताकत ही जानते हैं. पावरबैंक से फोन ही नहीं, बल्कि कई दूसरे जरूरी गैजेट्स भी आसानी से चार्ज किए जा सकते हैं. जानिए किन-किन डिवाइस में यह आपके सबसे बड़े काम आ सकता है.

आज के समय में स्मार्टफोन हर किसी की जरूरत बन गया है, लेकिन इसकी बैटरी जल्दी खत्म होना लोगों की बड़ी परेशानी है. सफर, ऑफिस या मीटिंग के दौरान ज्यादातर लोग पावरबैंक का सहारा लेते हैं. हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि पावरबैंक केवल स्मार्टफोन चार्ज करने तक सीमित नहीं है. इसकी मदद से कई दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी आसानी से चार्ज किए जा सकते हैं.
टैबलेट और ई-रीडर भी करें चार्ज
2 / 6अगर आपके पास टैबलेट या ई-रीडर है, तो उसे भी पावरबैंक से चार्ज किया जा सकता है. बेहतर चार्जिंग स्पीड के लिए 20W या उससे ज्यादा आउटपुट वाला पावरबैंक उपयोगी साबित होता है, जिससे टैबलेट तेजी से चार्ज हो सकता है.
वायरलेस ईयरबड्स और हेडफोन भी होंगे चार्ज
3 / 6आजकल वायरलेस ईयरबड्स और हेडफोन्स का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है. अगर यात्रा के दौरान इनकी बैटरी खत्म हो जाए, तो इन्हें भी पावरबैंक से आसानी से चार्ज किया जा सकता है. अधिकांश ईयरबड्स USB Type-C या Lightning पोर्ट के जरिए चार्ज होते हैं, इसलिए इन्हें पावरबैंक से चार्ज करने में कोई दिक्कत नहीं होती. ये भी पढ़ें- आखिर ऊंची-ऊंची बिल्डिंग्स के टॉप फ्लोर पर ही क्यों फटता है AC? जान लें ये 4 कारण
स्मार्टवॉच और फिटनेस बैंड के लिए भी है उपयोगी
4 / 6स्मार्टवॉच और फिटनेस बैंड में छोटी बैटरी होने की वजह से ये जल्दी डिस्चार्ज हो जाते हैं. अगर आपके पास इनका चार्जिंग केबल मौजूद है, तो जरूरत पड़ने पर इन्हें भी पावरबैंक से आसानी से चार्ज किया जा सकता है. ये भी पढ़ें- 25% थी बैटरी, फिर अचानक 5% कैसे हो गई? ये गलतियों होती है इसके पीछे की वजह
USB फैन और LED लाइट भी चलेंगे पावरबैंक से
5 / 6गर्मियों में इस्तेमाल होने वाले USB फैन और USB LED लाइट भी पावरबैंक की मदद से चार्ज किए जा सकते हैं. बिजली कटने, यात्रा, कैंपिंग या किसी इमरजेंसी स्थिति में ये छोटे डिवाइस काफी काम आते हैं और जरूरत पड़ने पर पावरबैंक इनके लिए भी बैकअप बन सकता है.
पोर्टेबल गेमिंग कंसोल की बैटरी भी रखें फुल
6 / 6अगर आप हैंडहेल्ड गेमिंग कंसोल इस्तेमाल करते हैं, तो लंबे गेमिंग सेशन के दौरान उसकी बैटरी जल्दी खत्म हो सकती है. ऐसे में पावरबैंक एक बेहतरीन बैकअप साबित होता है. USB Type-C चार्जिंग सपोर्ट करने वाले कई पोर्टेबल गेमिंग कंसोल सीधे पावरबैंक से आसानी से चार्ज किए जा सकते हैं. (Images credit-AI)