यूजर्स की मौज! Jio नहीं, यह कंपनी 200 रुपये में दे रही 20 OTT, 200+ लाइव टीवी चैनल और 30GB डेटा
अगर आप अलग-अलग OTT का सब्सक्रिप्शन लेकर परेशान हैं, तो यह कंपनी आपको 200 रुपये के प्लान में 20 OTT प्लेटफॉर्म्स, 200 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल, 30GB हाई-स्पीड डेटा जैसे फायदे दे रही है.

Vi ने अपने यूजर्स के लिए 200 रुपये का नया प्रीपेड एंटरटेनमेंट प्लान पेश किया है. इस प्लान में यूजर्स को काई बेनिफिट्स मिलने वाले हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि अलग-अलग OTT का सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि Vi Movies & TV के जरिए एक ही प्लान में सभी सुविधाएं मिल जाएंगी.
28 दिन की वैलिडिटी, 5G यूजर्स को अतिरिक्त फायदा
2 / 7ये प्लान 28 दिनों के लिए वैलिड रहेगा. इतना ही नहीं जिन एरिया में Vi की 5जी सर्विस उपलब्ध है, वहां यूजर्स को अनलिमिटेड 5जी डेटा का भी लाभ मिलेगा.
एक प्लान में मिलेंगे 20 OTT प्लेटफॉर्म्स
3 / 7इस प्लान में यूजर्स को JioHotstar, SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play, ShemarooMe, ManoramaMAX, FanCode, Playflix, Klikk, Atrangii, Chaupal, OTTplay Live, Pocket Films, YuppTV, Addatimes, Kanccha Lannka, TimesPlay और NextGTV जैसे कई पॉपुलर OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलेगा.
16 भाषाओं में मिलेगा भरपूर एंटरटेनमेंट
4 / 7इस पैक में 16 इंडियन और विदेशी भाषाओं का कंटेट मिलेगा. यानी यूजर्स एक ही जगह पर फिल्में, वेब सीरीज, TV शो, स्पोर्ट्स समेत रीजनल कंटेट भी देख सकेंगे.
डेटा भी मिलेगा भरपूर
5 / 7इस प्लान में आपको ये सब देखने के लिए 30जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलता है. वहीं, जिन इलाकों में Vi की सर्विस है वहां यूजर्स अनलिमिटेड 5G यूज कर सकते हैं. ये भी पढ़ें- Amazon Great Freedom Sale 2026 की डेट फाइनल, इस दिन शुरू होगी मेगा सेल, स्मार्टफोन-लैपटॉप पर मिलेंगे तगड़े ऑफर्स
एक साथ 4 डिवाइस पर चलेगा सब्सक्रिप्शन
6 / 7इस प्लान की खासियत ये भी है कि एक ही सब्सक्रिप्शन को एक साथ 4 डिवाइस पर इस्तेमाल किया जा सकता है. SonyLIV को छोड़कर बाकी सभी सपोर्टेड OTT प्लेटफॉर्म्स पर एक समय में 2 स्क्रीन पर कंटेंट स्ट्रीम करने की सुविधा मिलेगी.
ऐसे खरीद सकते हैं यह प्लान
7 / 7अगर आपको ये प्लान लेना है तो Vi ऐप या किसी अन्य रिचार्ज प्लेटफॉर्म के जरिए आसानी से एक्टिवेट कर सकते हैं. इस एक प्लान में OTT, लाइव टीवी और डेटा जैसी कई सुविधाएं एक साथ मिल जाती हैं. ये भी पढ़ें- Airtel का सबसे सस्ता सालभर वाला प्लान, जानिए किसे मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा



















