Airtel का सबसे सस्ता सालभर वाला प्लान, जानिए किसे मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा
आपकी बार-बार रिचार्ज करने की परेशानी को एयरटेल का ये एनुअल प्लान खत्म कर सकता है. इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 3600 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं, जानते हैं इसकी डिटेल्स.

अगर आप बार-बार रिचार्ज के झंझट से परेशान हैं, तो एयरटेल का सालभर की वैलिडिटी वाला प्लान आपके काम का है. कंपनी के इस लॉन्ग टर्म प्लान में कई बेनिफिट्स भी मिलते हैं.
Airtel के पास हैं कई लॉन्ग वैलिडिटी प्लान
2 / 7एयरटेल देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है. इसके 42 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं. अलग-अलग जरूरत को देखते हुए कंपनी ने अपने लॉन्ग टर्म प्ला की संख्या बढ़ाई है.
पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान
3 / 7एयरटेल अपने यूजर्स को कई ऐसे प्रीपेड प्लान्स भी ऑफर करती है, जिनमें पूरे एक साल यानी 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. अगर आप कम कीमत में लॉन्ग वैलिडिटी चाहते हैं तो कंपनी का ये एनुअल प्लान एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. ये भी पढ़ें- फोन में नहीं आ रहा कोई नया अपडेट? जानें कब तक सेफ है ऐसे Phone का इस्तेमाल करना
1849 रुपये में मिलेगा सालभर का रिचार्ज
4 / 7एयरटेल के पोर्टफोलियो में 1849 रुपये का एक एनुअल प्रीपेड प्लान है. अगर आप कम कीमत में सालभार की वैलिडिटी वाला रिचार्ज प्लान देख रहे हैं, तो ये प्लान आपके लिए सही हो सकता है.
कॉलिंग और SMS की मिलेगी सुविधा
5 / 7इस प्लान में पूरे 365 दिन की वैलिडिटी में सभी लोकल और STD नेटवर्क पर अनिलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है. इसके अलावा कंपनी एक साल के लिए कुल 3600 फ्री एसएमएस भी देती है. ये भी पढ़ें- बारिश में भीगकर खराब न हो जाए फोन-लैपटॉप, 100 रुपये का यह जुगाड़ बचाएगा हजारों का नुकसान
इंटरनेट डेटा नहीं मिलेगा
6 / 7ये प्लान वॉइस-ओनली प्लान है. मतलब इसमें इंटरनेट डेटा की सुविधा नहीं मिलेगी. ऐसे में कॉलिंग के साथ डेटा भई चाहने वाले लोगों के लिए ये प्लान नहीं है.
किसके लिए है यह प्लान?
7 / 7अगर आप एयरटेल का नंबर सिर्फ कॉलिंग के लिए यूज करकते हैं या आपको इंटरनेट की जरूरत नहीं होती तो ये प्लान आपके लिए ही ऑप्शन है.



















