Amazon Great Freedom Sale 2026 की डेट फाइनल, इस दिन शुरू होगी मेगा सेल, स्मार्टफोन-लैपटॉप पर मिलेंगे तगड़े ऑफर्स

नए गैजेट्स या होम अप्लायंस खरीदने की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए ये काम की खबर है. क्योंकि अमेजन पर जल्द ही धांसू सेल शुरू होने वाले हैं. जिसमें कई स्मार्टफोन, लैपटॉप, TV, होम अप्लायंसेस पर बंपर ऑफर्स मिल मिलने वाले हैं.

amazon

7 अगस्त से शुरू होगी Amazon Great Freedom Sale.

विज्ञापन

अगर आप नया स्मार्टफोन, लैपटॉप, TV, होम अप्लायंस या कोई दूसरा गैजेट खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो अब आपका इंतजार खत्म हो सकता है. Amazon ने मोस्टअवेटेड  Great Freedom Sale 2026 सेल की तरीख का ऐलान कर दिया है. इस सेल में कई प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट के साथ बैंक ऑफर, नो कॉस्ट EMI, एक्सचेंज जैसे फायदे यूजर्स को मिलेंगे.

7 अगस्त से शुरू होगी Amazon Great Freedom Sale

Amazon ने घोषणा की है कि Great Freedom Sale 2026 अगस्त की 7 तारीख से शुरू होगी. ये हर साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आने वाली सालान सेल है. फिलहाल कंपनी ने ये नहीं बताया है कि ये कितने दिनों तक चलेगी. हालांकि, सेल के दौरान अलग-अलग कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर आकर्षक ऑफर्स दिए जाएंगे.

विज्ञापन

HDFC बैंक ऑफर से मिलेगी अतिरिक्त बचत

इस सेल में HDFC बैंग के क्रेडिट कार्ड और ईजी EMI ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. वहीं Amazon Pay ICICI Bank कार्ड का यूज करने वाले यूजर्स को 5 प्रतिशत तक की सेविंग्स का फायदा होगा. इसके आलावा कुछ सिलेक्टेड प्रोडक्ट्स पर नो कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध होंगे, जिससे खरीदारी पहले से ज्यादा किफायती हो सकती है.

हर दिन मिलेंगी कई खास डील्स

कंपनी के मुताबिक सेल के दौरान Top 100 Deals, Blockbuster Deals, Exchange के साथ Blockbuster Deals और Trending Deals जैसे खास ऑफर्स होंगे. इसके अलावा हर दिन रात 8 बजे लिमिडेट पीरियड डील्स भी लाइव होंगी, जिसमें सीमित समय के लिए एक्स्ट्रा छूट मिलेगी.

विज्ञापन

फ्रीबी और कूपन ऑफर का भी मिलेगा फायदा

इस सेल में ग्राहकों को फ्रीबी, Buy More Save More, Amazon Combo, Exchange Mela, Amazon Coupons और Sample Mania जैसे भी कई ऑफर्स मिलेंगे. इसके साथ ही 10 प्रतिशत की छूट वाले गिफ्ट कार्ड और वाउचर का भी फायदा उठा सकेंगे. कंपनी का कहना है कि किस प्रोडक्ट पर कितनी छूट मिलेगी, इसकी पूरी जानकारी सेल शुरू होने के पहले दी जाएगी.

Amazon Pay यूजर्स के लिए भी खास फायदे

Amazon Pay का इस्तेमाल करने वाली ग्राहकों के लिए कई एक्स्ट्रा ऑफर्स रखे दिए गए हैं. इसमें सेड मनी फीचर के जरिए शॉपिंग करने पर 50 रुपये का लाभ, 2000 तक कैशबैक और  Amazon Pay के जरिए कार इंश्योरेंस खरीदने पर 999 रुपय तक की छूट शामिल है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ