आपके मोहल्ले में कब होगी बारिश? 10 दिन पहले बता देगा Al, UP में लॉन्च हुआ सिस्टम
अब बारिश का अंदाजा सिर्फ शहर नहीं, आपके मोहल्ले तक लगाया जा सकेगा. इसके लिए यूपी में हुआ नया AI मौसम सिस्टम लॉन्च हुआ है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश के लिए एक नया AI आधारित मौसम पूर्वानुमान सिस्टम लॉन्च किया है. यह तकनीक अब 10 दिन पहले तक बारिश का अनुमान लगाने में मदद करेगी और पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा सटीक जानकारी देगी.
1 किलोमीटर क्षेत्र तक देगा मौसम अपडेट
2 / 7यह नया सिस्टम सिर्फ जिला स्तर तक सीमित नहीं रहेगा. अब हर 1 किलोमीटर क्षेत्र के लिए मौसम की जानकारी उपलब्ध होगी. यानी शहर ही नहीं, बल्कि आसपास के छोटे इलाकों तक बारिश का अनुमान लगाया जा सकेगा.
ऐसे काम करेगी नई AI तकनीक
3 / 7‘High Spatial Resolution Rainfall Forecast for Uttar Pradesh’ नाम के इस सिस्टम को भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान, राष्ट्रीय मध्यम श्रेणी मौसम पूर्वानुमान केंद्र और IMD ने मिलकर तैयार किया है. यह पहले 12.5 किलोमीटर रिजॉल्यूशन वाले डेटा को AI के जरिए 4 किलोमीटर और फिर 1 किलोमीटर रिजॉल्यूशन तक बदलता है.
किसानों को मिलेगा सीधा फायदा
4 / 7सरकार का मानना है कि यह तकनीक किसानों के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है. इससे किसान बुवाई का सही समय चुन सकेंगे, सिंचाई की बेहतर योजना बना पाएंगे और खराब मौसम से पहले अपनी फसल व पशुओं को सुरक्षित कर सकेंगे. ये भी पढ़ें-
लखनऊ, नोएडा और गाजियाबाद को फायदा
5 / 7विशेषज्ञों के मुताबिक लखनऊ, नोएडा और गाजियाबाद जैसे तेजी से बढ़ते शहरों में यह तकनीक काफी उपयोगी हो सकती है. स्थानीय प्रशासन पहले से जलभराव वाले क्षेत्रों की पहचान कर सकेगा और राहत व बचाव की तैयारी समय पर कर पाएगा.
रियल टाइम डेटा से मिलेगा सटीक रिजल्ट
6 / 7इस सिस्टम में ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन (AWS), ऑटोमैटिक रेन गेज (ARG), डॉप्लर रडार और सैटेलाइट डेटा का इस्तेमाल किया जाएगा. मौसम विभाग इसे लगातार रियल टाइम डेटा के जरिए अपडेट करेगा.
मोबाइल ऐप पर भी मिलेगी पूरी जानकारी
7 / 7मौसम से जुड़ी सभी जानकारी IMD और राष्ट्रीय मध्यम श्रेणी मौसम पूर्वानुमान केंद्र की वेबसाइट और मोबाइल ऐप्स पर उपलब्ध होगी. अब लोगों को जिले नहीं, बल्कि अपने मोहल्ले के हिसाब से बारिश का अनुमान मिल सकेगा. (Photos- All AI Generated)