फोन स्विच ऑफ करके भी नहीं बच पाएगा चोर! ऐसे मिनटों में पता चल जाएगी लोकेशन
फोन चोरी होने के बाद लोग उसे ढूंढने की उम्मीद छोड़ देते हैं, खासकर जब वह स्विच ऑफ हो जाए. लेकिन अब एक ऐसा फीचर आ गया है, जिसकी मदद से बंद फोन की आखिरी लोकेशन भी ट्रैक की जा सकती है.

आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ कॉलिंग तक सीमित नहीं रह गया है. पढ़ाई, बैंकिंग, ऑनलाइन पेमेंट, शॉपिंग और निजी डेटा जैसी कई जरूरी चीजें अब फोन में ही मौजूद रहती हैं. ऐसे में अगर फोन चोरी हो जाए या कहीं गुम हो जाए, तो सिर्फ डिवाइस ही नहीं बल्कि प्राइवेसी का खतरा भी बढ़ जाता है.
चोरी होने के बाद चोर सबसे पहले क्या करते हैं?
2 / 6अक्सर देखा जाता है कि फोन चोरी करने के बाद सबसे पहले उसे स्विच ऑफ कर दिया जाता है. ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि फोन की लाइव लोकेशन ट्रैक न हो सके. यही वजह है कि बंद फोन को ढूंढना लोगों के लिए मुश्किल बन जाता है.
एंड्रॉयड फोन में मिलता है खास फीचर
3 / 6एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए Google का “Find My Device” फीचर काफी मददगार साबित हो सकता है. यह फीचर खोए हुए फोन की आखिरी लोकेशन दिखाने में मदद करता है. कुछ मामलों में फोन बंद होने के बाद भी उसकी लास्ट लोकेशन देखी जा सकती है.
ऐसे करें Find My Device का इस्तेमाल
4 / 6अगर आपका एंड्रॉयड फोन खो गया है, तो सबसे पहले Find My Device वेबसाइट पर जाएं. यहां उसी Google अकाउंट से लॉगिन करें, जो आपके खोए हुए फोन में इस्तेमाल हो रहा था. लॉगिन करने के बाद आपको उस अकाउंट से जुड़े सभी डिवाइस दिखाई देंगे. इसके बाद आप फोन की आखिरी लोकेशन भी देख सकते हैं.
फिलहाल किन देशों में उपलब्ध है यह फीचर?
5 / 6Google ने अभी इस फीचर को अमेरिका और कनाडा के यूजर्स के लिए जारी किया है. हालांकि उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में यह सुविधा भारतीय यूजर्स को भी मिल सकती है.
iPhone यूजर्स ऐसे ढूंढ सकते हैं अपना फोन
6 / 6अगर आप iPhone इस्तेमाल करते हैं, तो पहले से “Find My” फीचर ऑन होना जरूरी है. इसके लिए Settings में जाकर अपने नाम पर टैप करें और “Find My” ऑप्शन को एक्टिव करें. साथ ही “Find My Network” और “Location Services” भी ऑन रखें. इसके बाद किसी दूसरे Apple डिवाइस या iCloud अकाउंट से लॉगिन करके खोए हुए iPhone की लोकेशन देखी जा सकती है. जरूरत पड़ने पर फोन को रिमोटली लॉक भी किया जा सकता है, ताकि निजी डेटा सुरक्षित रहे. (All Photos- AI Generated)