अपनी Smart TV के पास भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, वरना बाद में होगा पछतावा, बढ़ेगा खर्च
क्या आप भी टीवी के पास मोबाइल, राउटर या सजावटी सामान रख देते हैं? आपकी यही छोटी गलती स्मार्ट टीवी को जल्दी खराब कर सकती है. कई ऐसी चीजें हैं जो धीरे-धीरे टीवी की स्क्रीन, साउंड और इंटरनल पार्ट्स को नुकसान पहुंचाती हैं. अगर समय रहते सावधानी नहीं बरती, तो भारी रिपेयरिंग खर्च उठाना पड़ सकता है.

आज के समय में स्मार्ट टीवी लगभग हर घर का हिस्सा बन चुका है. बच्चे हों या बड़े, हर कोई घंटों टीवी का इस्तेमाल करता है. लेकिन कई बार हमारी छोटी-सी लापरवाही टीवी की परफॉर्मेंस पर भारी पड़ जाती है. कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें अगर लगातार टीवी के आसपास रखा जाए, तो वह जल्दी खराब भी हो सकता है.
रोजमर्रा की ये आदत पड़ सकती है भारी
2 / 7अक्सर लोग सुविधा के लिए टीवी के पास कई तरह का सामान रख देते हैं. शुरुआत में इसका असर दिखाई नहीं देता, लेकिन धीरे धीरे इससे टीवी की स्क्रीन, साउंड और इंटरनल पार्ट्स पर असर पड़ने लगता है. अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो बार बार रिपेयरिंग का खर्च भी उठाना पड़ सकता है.
टीवी के पास इलेक्ट्रिक डिवाइस रखना सही नहीं
3 / 7कई लोग स्मार्ट टीवी के आसपास एक्सटेंशन बोर्ड, मोबाइल फोन, वाई फाई राउटर या दूसरे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स रख देते हैं. ऐसे डिवाइस अतिरिक्त गर्मी पैदा करते हैं, जिससे टीवी का तापमान बढ़ सकता है. लंबे समय तक ऐसा होने पर टीवी के इंटरनल पार्ट्स प्रभावित हो सकते हैं. ये भी पढ़ें- हवा में उंगलियां घुमाओ और WhatsApp पर चला जाएगा मैसेज! Meta का कमाल
नमी वाली चीजों से बढ़ सकता है खतरा
4 / 7कुछ लोग टीवी यूनिट के पास पौधे, पानी से भरा एक्वेरियम या दूसरी नमी वाली चीजें रख देते हैं. इससे आसपास की जगह में मॉइस्चर बढ़ने लगता है. लगातार नमी रहने से टीवी के इलेक्ट्रिकल कंपोनेंट्स खराब हो सकते हैं और शॉर्ट सर्किट जैसी समस्या भी हो सकती है.
मैग्नेट वाली चीजों को रखें दूर
5 / 7टीवी के आसपास स्पीकर, पावर बैंक या मैग्नेटिक फोन होल्डर जैसी चीजें रखना नुकसानदायक हो सकता है. मैग्नेटिक प्रभाव की वजह से टीवी की स्क्रीन और साउंड सिस्टम पर असर पड़ सकता है. कई बार इससे स्क्रीन के रंग भी खराब होने लगते हैं.
धूल जमा करने वाले सामान से बढ़ती है ओवरहीटिंग
6 / 7टीवी के पास किताबें, आर्टिफिशियल प्लांट्स या सजावटी सामान रखने से धूल ज्यादा जमा होने लगती है. यह धूल धीरे धीरे टीवी के वेंट्स को ब्लॉक कर सकती है. वेंट्स बंद होने पर टीवी के अंदर गर्मी बढ़ती है और ओवरहीटिंग की समस्या हो सकती है.
छोटी सावधानी से बढ़ेगी टीवी की लाइफ
7 / 7अगर आप चाहते हैं कि आपका स्मार्ट टीवी लंबे समय तक बिना किसी परेशानी के चले, तो उसके आसपास की जगह साफ और खुली रखें. इलेक्ट्रॉनिक, नमी और धूल वाली चीजों को दूर रखने से टीवी की परफॉर्मेंस बेहतर बनी रहती है और रिपेयरिंग का खर्च भी बचता है.