हवा में उंगलियां घुमाओ और WhatsApp पर चला जाएगा मैसेज! Meta का कमाल

अब मैसेज टाइप करने के लिए न फोन पकड़ने की जरूरत होगी और न कीबोर्ड की. Meta ने ऐसा कमाल किया है कि सिर्फ हवा में उंगलियां घुमाकर WhatsApp पर मैसेज भेज सकेंगे. जानिए कैसे काम करेगा यह फ्यूचरिस्टिक फीचर.

Meta
1 / 7

 

मेटा अपने AI स्मार्ट ग्लास को और एडवांस बनाने में जुटा है. कंपनी ने Meta Ray-Ban Display के लिए कई नए फीचर्स पेश किए हैं, जिनकी मदद से अब यूजर्स बिना फोन निकाले और बिना कीबोर्ड छुए सिर्फ हवा में उंगलियां घुमाकर टाइपिंग कर सकेंगे. यह तकनीक खास न्यूरल रिस्टबैंड के जरिए काम करेगी और WhatsApp समेत कई मैसेजिंग ऐप्स को सपोर्ट करेगी.

Advertisment

Meta Ray-Ban Display में आए नए AI फीचर्स

Meta Ray-Ban Display में आए नए AI फीचर्स2 / 7

मेटा ने अपने AI स्मार्ट ग्लास Meta Ray-Ban Display के लिए नए फीचर्स का ऐलान किया है. कंपनी का दावा है कि इससे यूजर्स का कम्युनिकेशन अनुभव पहले से ज्यादा आसान और फ्यूचरिस्टिक हो जाएगा. हालांकि यह डिवाइस फिलहाल भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है.

विज्ञापन

बिना फोन और कीबोर्ड के होगी टाइपिंग

बिना फोन और कीबोर्ड के होगी टाइपिंग3 / 7

नए अपडेट के बाद यूजर्स को फोन निकालने या किसी फिजिकल/डिजिटल कीबोर्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी. अब सिर्फ हाथों की मूवमेंट के जरिए मैसेज टाइप किए जा सकेंगे.

हवा में उंगलियां घुमाकर लिख सकेंगे शब्द

हवा में उंगलियां घुमाकर लिख सकेंगे शब्द4 / 7

Meta Ray-Ban Display पहनने वाला यूजर हवा में उंगलियों से अक्षरों की शेप बनाकर टाइपिंग कर सकेगा. उदाहरण के लिए अगर किसी को अंग्रेजी का “M” लिखना है, तो उसे हवा में उसी आकार में उंगलियां घुमानी होंगी. ये भी पढ़ें- Instagram Instant: इंस्टाग्राम पर आया Snapchat जैसा फीचर,अब फोटो खुद हो जाएगी डिलीट

विज्ञापन

Neural Wristband करेगा पूरा काम

Neural Wristband करेगा पूरा काम5 / 7

इस फीचर के लिए Meta का खास Neural Wristband इस्तेमाल होगा. यह रिस्टबैंड हाथों के जेस्चर को ट्रैक करता है और उन्हें डिजिटल कमांड में बदल देता है. इसी की मदद से टाइपिंग और कंट्रोल संभव होगा.

WhatsApp समेत कई ऐप्स को मिलेगा सपोर्ट

WhatsApp समेत कई ऐप्स को मिलेगा सपोर्ट6 / 7

नया सिस्टम सिर्फ एक ऐप तक सीमित नहीं रहेगा. Meta के अनुसार यह WhatsApp, Messenger, Instagram और Android-iOS के दूसरे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम करेगा. ये भी पढ़ें- आपके सिस्टम में बिना बताए 4GB का फाइल डाउनलोड कर रहा Google Chrome, ये सेटिंग कर रोकें

विज्ञापन

डिस्प्ले रिकॉर्डिंग और लाइव कैप्शन जैसे फीचर्स भी

डिस्प्ले रिकॉर्डिंग और लाइव कैप्शन जैसे फीचर्स भी7 / 7

जेस्चर टाइपिंग के अलावा कंपनी ने डिस्प्ले रिकॉर्डिंग, बेहतर नेविगेशन और लाइव कैप्शन एक्सपैंड जैसे फीचर्स भी जोड़े हैं. इन अपडेट्स से Meta Ray-Ban Display पहले से ज्यादा स्मार्ट और उपयोगी बन जाएगा. 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन