Split या Window AC? 1 घंटे में कौन बढ़ाता है आपका बिजली बिल, सच जानिए
AC खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी सच 1 घंटे चलाने पर Split AC और Window AC में कौन ज्यादा बिजली खाता है? छोटी सी गलती से आपका बिजली बिल दोगुना हो सकता है, यहां जानिए सही ऑप्शन कौन सा है.

1 घंटे में कौन खाता है ज्यादा बिजली?
2 / 9आम तौर पर 1.5 टन का Window AC एक घंटे में करीब 1.5 से 1.8 यूनिट बिजली खर्च करता है. वहीं, उसी क्षमता का Split AC लगभग 1.2 से 1.6 यूनिट बिजली लेता है. यानी साफ है कि Split AC थोड़ा कम बिजली खाता है.
Split AC बिजली की बचत?
3 / 9आजकल ज्यादातर Split AC इन्वर्टर तकनीक के साथ आते हैं. इसमें कंप्रेसर कमरे के तापमान के हिसाब से अपनी स्पीड बदलता है, जिससे बार-बार ऑन-ऑफ नहीं होता और बिजली की बचत होती है.
Window AC में बढ़ता है बिल?
4 / 9Window AC आमतौर पर फिक्स्ड स्पीड पर काम करता है. यानी यह जरूरत के हिसाब से खुद को एडजस्ट नहीं करता, बल्कि बार-बार ऑन-ऑफ होता है, जिससे बिजली ज्यादा खर्च होती है.
कमरे का साइज भी करता है असर
5 / 9AC की खपत सिर्फ उसके टाइप पर नहीं, बल्कि कमरे के साइज पर भी निर्भर करती है. अगर बड़ा कमरा है और छोटा AC लगाया है, तो मशीन ज्यादा मेहनत करेगी और बिजली बिल बढ़ जाएगा.
तापमान सेटिंग से बढ़ता-घटता बिल
6 / 9अगर आप AC का तापमान बहुत कम रखते हैं, तो बिजली की खपत बढ़ जाती है. 24°C के आसपास तापमान रखना सबसे बेहतर माना जाता है, जिससे कूलिंग भी अच्छी रहती है और बिल भी कंट्रोल में रहता है.
कैसे करें इस्तेमाल?
7 / 9AC कितने समय तक चलता है और किस तरह इस्तेमाल होता है, यह भी बिल को प्रभावित करता है. लगातार लंबे समय तक चलाने पर खर्च बढ़ेगा, जबकि सही टाइमिंग और सेटिंग से बचत हो सकती है.
किसका आता है ज्यादा बिजली बिल?
8 / 9अगर दोनों को बराबर समय तक चलाया जाए, तो Window AC का बिजली बिल आमतौर पर ज्यादा आता है. खासकर लंबे समय में यह अंतर और साफ दिखाई देता है.
कौन सा AC सही?
9 / 9अगर आप लंबे समय में बिजली की बचत चाहते हैं, तो Split AC बेहतर रहेगा, भले ही इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा हो. वहीं, छोटे कमरे और कम बजट के लिए Window AC एक आसान और किफायती विकल्प है.
