सिर्फ आवाज बढ़ाने घटाने के लिए नहीं है Volume Button! नहीं जानते होंगे इसके 5 सबसे काम के सीक्रेट फीचर्स
अगर आप भी फोन के वॉल्यूम बटन का इस्तेमाल सिर्फ आवाज कम-ज्यादा करने के लिए करते हैं, तो आप इसके कई शानदार फीचर्स मिस कर रहे हैं. जानते हैं वॉल्यूम बटन के 5 ऐसे फीचर्स, जो आपके काफी काम आ सकते हैं.

स्मार्टफोन का वॉल्यूम बटन ज्यादातर लोग सिर्फ आवाज कम या ज्यादा करने के लिए इस्तेमाल करते हैं, लेकिन लेकिन एंड्रॉयड और आईफोन दोनों में ही ये बटन ऐसे काम कर सकता है, जिसके बारे में कम लोग ही जानत हैं.
फोटो और वीडियो रिकॉर्ड करना
2 / 7कैमरा इस्तेमाल करते सयम वॉल्यूम बटन को शटर बटन की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे सेल्फी लेना और दूर से फोटो क्लिक करना आसान हो जाता है. कई स्मार्टफोन में इसी बटन से वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू और बंद करने का भी ऑप्शन मिलता है.
एक बटन दबाकर तुरंत साइलेंट करें इनकमिंग कॉल
3 / 7अगर किसी मीटिंग, क्या या जरूरी काम के दौरान अचानक फोन की घंटी बचने लगे, तो वॉल्यूम अप या वॉल्यूम डाउन बटन दबाकर उसकी रिंगटोन तत्काल बंद की जा सकती है. इससे कॉल कटती नहीं है, बल्कि सिर्फ उसकी आवाज साइलेंट हो जाती है और आप बाद में आराम से कॉल देख सकते हैं. ये भी पढ़ें- टीनएजर्स को इंस्टाग्राम से लग रही सोशल मीडिया की लत, Meta पर केस दर्ज, मार्क जकरबर्ग पर लगे गंभीर आरोप
इमरजेंसी में तुरंत भेजें SOS अलर्ट
4 / 7आजकल कई नए फोन्स में इमरजेंसी SOS फीचर दिया जाता है. कई डिवाइस में वॉल्यूम बटन र पावर बटन को कुछ सेकंड तक दबाने या उन्हें तेजी से कई बार दबाने पर ये फीचर एक्टिव हो जाता है. इसके बाद पहले से सेव किए गए इमरजेंसी कॉन्टैक्टस को आपकी लोकेशन और मदद का संदेश भेजा जा सकता है. अलग-अलग ब्रांड और मॉडल में इसका तरीका अलग हो सकता है. इसलिए अपने फोन की सेटिंग्स जरूर जांच लें.
म्यूजिक और वीडियो को करें आसानी से कंट्रोल
5 / 7अगर फोन जेब में है या स्क्रीन लॉक है, तब भी वॉल्यूम बटन से आवाज कम या ज्यादा की जा सकती है. इसके अलावा कुछ स्मार्टफोन और म्यूजिक ऐप्स भी एक्स्ट्रा सेटिंग्स के जरिए वॉल्यूम बटन से गाने बदलने या मीडिया प्लेबैक कंट्रोल करने की सुविधा देते हैं. ये भी पढ़ें- ज्यादातर AC सफेद रंग के ही क्यों होते हैं? वजह जानेंगे तो अगली बार खरीदते समय जरूर करेंगे नोटिस
सेकंड्स में करें फोन साइलेंट या वाइब्रेशन मोड पर
6 / 7कई बार ऐसी जगह पहुंच जाते हैं, जहां फोन आवाज परेशानी बन सकती है. ऐसे में वॉल्यूम बटन की मदद से बिना सेटिंग्स खोलो फोन जल्दी से साइलेंट या वाइब्रेशन मोड में किया जा सकता है.
वॉल्यूम बटन का सही इस्तेमाल बना देगा फोन चलाना और आसान
7 / 7ज्यादातर लोग वॉल्यूम बटन की पूरी क्षमता से अनजान रहते हैं, जबकि यही छोटा-सा बटन फोटो क्लिक करने और वीडियो रिकॉर्ड करने जैसे कई जरूरी काम आसान बना सकता है.अगर आपने अब तक इन फीचर्स का इस्तेमाल नहीं किया है, तो एक बार अपने स्मार्टफोन की सेटिंग्स जरूर देखें.



















