ज्यादातर AC सफेद रंग के ही क्यों होते हैं? वजह जानेंगे तो अगली बार खरीदते समय जरूर करेंगे नोटिस

क्या आपने कभी सोच है कि लगभग हर घर में लगे एसी सफेद रंग के ही क्यों होते हैं? आखिर इसके पीछे क्या वजह है आइए जानते हैं इसकी पीछे की कहानी.

AC (4)
1 / 7

गर्मी और मानसून में एसी का इस्तेमाल जरूरी सा हो जाता है. आपने भी देखा होगा कि ज्यादातर कंपनियों AC को सफेद या क्रीम कलर में ही लॉन्च करती हैं. कुछ ब्रांड्स ने इनडोर यूनिट के रंग में कुछ बदलाव जरूरी किए, लेकिन आउटडोट यूनिट अभी अधिकतर सफेद ही होती है.

विज्ञापन

कम गर्मी सोखता है सफेद रंग

कम गर्मी सोखता है सफेद रंग2 / 7

एसी में सफेद रंग इस्तेमाल करने की एक बड़ी वजह ये है कि ये सूरज की किरणों को ज्यादा रिफ्लेक्ट करता है. इससे यूनिट कम गर्मी सोखती है, जो बेहतर परफॉर्मेंस में मदद कर सकता है.

विज्ञापन

प्लास्टिक बॉडी को देता है प्रीमियम लुक

प्लास्टिक बॉडी को देता है प्रीमियम लुक3 / 7

इनडोर एसी की बॉडी आमतौर पर ABS या दूसरे प्लास्टिक से बनाई जाती है. सफेद रंग इसकी फिनिश को क्लीयर और अट्रैक्टिव लुक देता है, जिससे ये देखने में ज्यादा बेहतर लगता है.

हर तरह के इंटीरियर में आसानी से फिट

हर तरह के इंटीरियर में आसानी से फिट4 / 7

सफेद एक न्यूट्रल कलर है, इसलिए ये लगभग हर तरह के घर के इंटीरियर के साथ आसानी से मेल खा जाता है. दीवार का रंग हल्का हो या गहरा सफेद एसी हर जगह अच्छा दिखाई देता है.

विज्ञापन

कंपनियों की लागत भी होती है कम

कंपनियों की लागत भी होती है कम5 / 7

अगर मैन्युफेक्चरिंग के दौरान एक ही रंग का ज्यादा इस्तेमाल होता है, तो प्रोडक्शन प्रक्रिया आसान हो जाती है. इससे कंपनियों की लागत कम होती है और बडे़ स्तर पर उत्पादन करना आसान रहता है.

धूल और हल्के स्क्रैच कम दिखते हैं

धूल और हल्के स्क्रैच कम दिखते हैं6 / 7

सफेद रंग के एसी पर हल्की धूल, मिट्टी और छोटे-मोटे स्क्रैच गहरे रंगों की तुलना में कम नजर आते हैं.

विज्ञापन

सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं सफेद AC

सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं सफेद AC7 / 7

कम गर्मी सोखना, प्रीमियम लुक, हर इंटीरियर से मैच होना, कम प्रोडक्श कॉस्ट जैसे वजहों से आज भी ज्यादातर कंपनियां सफेद रंग के एसी बनाती है. (Photo-Magnific)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन