स्मार्ट टीवी भी बढ़ा रहा आपका बिजली बिल, जानें रोज 8 घंटे चलाने पर कितना आता है खर्च

आप सोचते हैं बिजली बिल सिर्फ एसी और फ्रिज की वजह से बढ़ता है? असल में आपका स्मार्ट टीवी भी चुपचाप बिल बढ़ा सकता है. जानें स्मार्ट टीवी कितनी बिजली खर्च करता है और कैसे आप अपने बिल को तुरंत कंट्रोल कर सकते हैं.

smart tv.jpg
1 / 8

 

बिजली का बिल बढ़ने पर ज्यादातर लोग एसी, कूलर या फ्रिज को जिम्मेदार मानते हैं, लेकिन घर में मौजूद स्मार्ट टीवी भी बिजली की खपत में अहम भूमिका निभाता है. आज के समय में स्मार्ट टीवी मनोरंजन का बड़ा साधन बन चुका है और कई घरों में यह रोज घंटों तक चलता है, जिससे इसकी बिजली खपत को समझना जरूरी हो जाता है. स्क्रीन साइज, डिस्प्ले तकनीक और इस्तेमाल के आधार पर इसकी बिजली खपत अलग-अलग हो सकती है. कई स्मार्ट टीवी हर घंटे 300W से 500W तक बिजली खर्च कर सकते हैं.

विज्ञापन

स्मार्ट टीवी की बिजली खपत किन बातों पर निर्भर करती है?

स्मार्ट टीवी की बिजली खपत किन बातों पर निर्भर करती है?2 / 8

स्मार्ट टीवी की बिजली खपत इस बात पर तय होती है कि उसका स्क्रीन साइज क्या है, कौन सी डिस्प्ले तकनीक इस्तेमाल की गई है और ब्राइटनेस कितनी रखी गई है. छोटे स्क्रीन वाले टीवी आमतौर पर कम बिजली खर्च करते हैं, जबकि बड़े और ज्यादा ब्राइटनेस वाले मॉडल ज्यादा बिजली लेते हैं. कई टीवी अधिक ब्राइटनेस पर 300W से 500W प्रति घंटे तक खपत कर सकते हैं. इसके अलावा स्ट्रीमिंग, गेमिंग और स्मार्ट फीचर्स का इस्तेमाल भी बिजली खपत को बढ़ा देता है.

विज्ञापन

सामान्य टीवी और स्मार्ट टीवी की खपत में अंतर

सामान्य टीवी और स्मार्ट टीवी की खपत में अंतर3 / 8

32 इंच का नॉर्मल टीवी आमतौर पर 30W से 60W प्रति घंटे बिजली खर्च करता है. वहीं स्मार्ट टीवी की खपत इससे काफी ज्यादा हो सकती है, खासकर जब इसका इस्तेमाल लंबे समय तक किया जाए. इसलिए हर टीवी की बिजली खपत एक जैसी नहीं होती और यह पूरी तरह उसके फीचर्स और उपयोग पर निर्भर करती है. ये भी पढ़ें- WhatsApp पर किसने किया ब्लॉक? बिना मैसेज या कॉल किए ऐसे पता लगाएं

बड़े स्मार्ट टीवी कितना बिजली खर्च करते हैं?

बड़े स्मार्ट टीवी कितना बिजली खर्च करते हैं?4 / 8

टीवी जितना बड़ा और फीचर्स से भरपूर होता है, उसकी बिजली खपत उतनी ही अधिक हो सकती है. 43 इंच से 55 इंच के एलईडी स्मार्ट टीवी आमतौर पर 50W से 120W तक बिजली खर्च करते हैं. इसका मतलब है कि यह लगभग 0.05 से 0.12 यूनिट (kWh) प्रति घंटे बिजली उपयोग कर सकते हैं. लगातार उपयोग करने पर इसका असर बिजली बिल में साफ दिखाई देता है.

विज्ञापन

रोजाना इस्तेमाल का बिल पर असर

रोजाना इस्तेमाल का बिल पर असर5 / 8

आजकल स्मार्ट टीवी सिर्फ चैनल देखने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोग ओटीटी प्लेटफॉर्म, वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और इंटरनेट ब्राउजिंग के लिए भी इसका इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में टीवी कई घंटों तक लगातार चलता रहता है. इससे बिजली खपत बढ़ती है और महीने के अंत में बिजली बिल पर इसका असर दिखने लगता है. ये भी पढ़ें- फोटो और इमेज में क्या फर्क है? 90% लोग आज भी नहीं जानते सही जवाब

एक घंटे में कितनी बिजली खर्च होती है स्मार्ट टीवी?

एक घंटे में कितनी बिजली खर्च होती है स्मार्ट टीवी?6 / 8

स्मार्ट टीवी की बिजली खपत उसके साइज और तकनीक पर निर्भर करती है. सामान्य तौर पर 43 से 55 इंच का स्मार्ट एलईडी टीवी 50 से 120 वॉट बिजली प्रति घंटे खर्च कर सकता है. यानी यह लगभग 0.05 से 0.12 यूनिट बिजली प्रति घंटे की खपत करता है.

विज्ञापन

महीने का अनुमानित बिजली खर्च कितना हो सकता है?

महीने का अनुमानित बिजली खर्च कितना हो सकता है?7 / 8

 अगर 100 वॉट का स्मार्ट टीवी रोज 8 घंटे चलता है, तो यह रोजाना लगभग 0.8 यूनिट बिजली खर्च करेगा. इस हिसाब से महीने में करीब 24 यूनिट की खपत हो सकती है. अगर बिजली दर 8 रुपये प्रति यूनिट मानी जाए, तो केवल टीवी का मासिक खर्च लगभग 192 रुपये तक पहुंच सकता है. वहीं 55 इंच या उससे बड़े स्मार्ट टीवी ज्यादा बिजली खर्च कर सकते हैं. ऐसे टीवी रोज 8 घंटे चलने पर महीने में 25 से 35 यूनिट तक बिजली उपयोग कर सकते हैं, जिससे बिल में लगभग 200 से 280 रुपये या उससे अधिक का इजाफा हो सकता है.

बिजली बचाने के आसान तरीके

बिजली बचाने के आसान तरीके8 / 8

स्मार्ट टीवी का सही इस्तेमाल करके बिजली की खपत को कम किया जा सकता है. ब्राइटनेस को जरूरत के अनुसार रखना, उपयोग न होने पर टीवी बंद करना और एनर्जी एफिशिएंट सेटिंग्स का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है. लंबे समय तक बिना जरूरत टीवी चालू रखने से बचना चाहिए. सही आदतों के साथ स्मार्ट टीवी का आनंद लेते हुए बिजली बिल को नियंत्रित किया जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन