WhatsApp पर किसने किया ब्लॉक? बिना मैसेज या कॉल किए ऐसे पता लगाएं
क्या बिना मैसेज भेजे पता लगाया जा सकता है कि किसी ने आपको WhatsApp पर ब्लॉक किया है? एक नए तरीके को लेकर चर्चा तेज है. जानिए आखिर क्या है यह ट्रिक और कैसे करती है काम.

WhatsApp पर किसी ने आपको ब्लॉक किया है या नहीं, यह जानना हमेशा आसान नहीं होता. अब एक ऐसा तरीका सामने आया है, जिसकी मदद से बिना मैसेज भेजे, कॉल किए या प्रोफाइल फोटो देखे भी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है.
पहले लोग कैसे लगाते थे पता?
2 / 7अब तक ज्यादातर यूजर्स ब्लॉक स्टेटस चेक करने के लिए अलग-अलग ट्रिक्स अपनाते थे. जैसे सामने वाले की प्रोफाइल फोटो देखना, मैसेज भेजकर डिलीवरी स्टेटस चेक करना या कॉल करके पता लगाने की कोशिश करना.
एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन फीचर से मिल सकता है संकेत
3 / 7WhatsApp में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का फीचर पहले से मौजूद है, जिसका मुख्य काम चैट को सुरक्षित रखना है. अब इसी फीचर की मदद से ब्लॉक स्टेटस से जुड़ा एक संकेत भी मिल सकता है.
सबसे पहले क्या करना होगा?
4 / 7ब्लॉक स्टेटस चेक करने के लिए WhatsApp खोलें और उस व्यक्ति की चैट पर जाएं, जिसके बारे में जानकारी हासिल करनी है. इसके बाद उस चैट को ओपन करें.
कॉन्टैक्ट इन्फो में जाएं
5 / 7अब चैट के ऊपर दिखाई देने वाले नाम पर टैप करें. इससे कॉन्टैक्ट इन्फो पेज खुल जाएगा. यहां आपको एन्क्रिप्शन (Encryption) का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करना है.
एन्क्रिप्शन वेरिफिकेशन को होने दें
6 / 7एन्क्रिप्शन ऑप्शन पर टैप करने के बाद WhatsApp वेरिफिकेशन प्रोसेस शुरू करेगा. इस दौरान कुछ सेकंड इंतजार करें और सिस्टम को प्रक्रिया पूरी करने दें.
रिजल्ट से ऐसे समझें ब्लॉक स्टेटस
7 / 7अगर एन्क्रिप्शन वेरिफिकेशन बिना किसी परेशानी के पूरा हो जाता है, तो माना जा सकता है कि सामने वाले यूजर ने आपको ब्लॉक नहीं किया है. वहीं अगर वेरिफिकेशन ऑटोमैटिक रूप से पूरा नहीं होता और अन्य तरीकों से एन्क्रिप्शन वेरिफाई करने का विकल्प दिखाई देता है, तो यह संकेत हो सकता है कि उस व्यक्ति ने आपको ब्लॉक कर रखा है. (Images Credit-Unsplash/Pexels)