फोटो और इमेज में क्या फर्क है? 90% लोग आज भी नहीं जानते सही जवाब

क्या फोटो और इमेज एक ही चीज हैं? अगर आपका जवाब ‘हां’ है, तो आप गलत हो सकते हैं. AI और डिजिटल दुनिया के दौर में इन दोनों शब्दों के बीच का अंतर जानना बेहद जरूरी हो गया है. जानिए क्यों हर फोटो इमेज होती है, लेकिन हर इमेज फोटो नहीं होती.

Photo-Image
1 / 7

Advertisment

फोटो किसे कहा जाता है?

फोटो किसे कहा जाता है?2 / 7

फोटो या फोटोग्राफ वह तस्वीर होती है जिसे किसी वास्तविक व्यक्ति, वस्तु, स्थान या घटना का कैमरे की मदद से कैप्चर किया गया हो. जब आप मोबाइल फोन या कैमरे से कोई तस्वीर खींचते हैं, तो उसे फोटो कहा जाता है.

विज्ञापन

 वास्तविक दुनिया की तस्वीर होती है फोटो

 वास्तविक दुनिया की तस्वीर होती है फोटो3 / 7

शादी की तस्वीर, किसी पर्यटन स्थल की फोटो या किसी व्यक्ति का पोर्ट्रेट फोटो की श्रेणी में आते हैं. आसान शब्दों में कहें तो फोटो हमेशा वास्तविक दुनिया के किसी दृश्य को रिकॉर्ड करती है और इसके लिए कैमरे का उपयोग जरूरी होता है. ये भी पढ़ें- रातभर चार्जिंग पर लगा रहता है फोन? जान लें 100% चार्ज के बाद क्या करता है चार्जर  

इमेज क्या होती है?

इमेज क्या होती है?4 / 7

इमेज एक व्यापक शब्द है, जिसमें सिर्फ फोटो ही नहीं बल्कि कई तरह के विजुअल्स शामिल होते हैं. डिजिटल डिजाइन, ग्राफिक्स, ड्रॉइंग, कार्टून, स्कैन की गई तस्वीरें और कंप्यूटर से तैयार की गई फाइलें भी इमेज कहलाती हैं. ये भी पढ़ें- स्मार्टफोन हैक होने से पहले देता है ये चेतावनी, ज्यादातर लोग कर देते हैं नजरअंदाज  

विज्ञापन

हर फोटो इमेज है, लेकिन हर इमेज फोटो नहीं

हर फोटो इमेज है, लेकिन हर इमेज फोटो नहीं5 / 7

फोटो को इमेज की एक कैटेगरी माना जा सकता है. यानी हर फोटो एक इमेज होती है, लेकिन हर इमेज को फोटो नहीं कहा जा सकता. इमेज का कैमरे से लिया जाना जरूरी नहीं है, इसे सॉफ्टवेयर या डिजाइन टूल्स की मदद से भी बनाया जा सकता है.

डिजिटल दुनिया में क्यों ज्यादा इस्तेमाल होता है ‘इमेज’?

डिजिटल दुनिया में क्यों ज्यादा इस्तेमाल होता है ‘इमेज’?6 / 7

कंप्यूटर, इंटरनेट, वेबसाइट और ग्राफिक्स डिजाइन की दुनिया में ‘इमेज’ शब्द ज्यादा प्रचलित है. डिजिटल कंटेंट तैयार करने वाले प्लेटफॉर्म और सॉफ्टवेयर भी ज्यादातर इसी शब्द का इस्तेमाल करते हैं.

विज्ञापन

AI ने और स्पष्ट कर दिया दोनों का अंतर

AI ने और स्पष्ट कर दिया दोनों का अंतर7 / 7

आज AI से बनने वाली तस्वीरों ने फोटो और इमेज के बीच का अंतर और साफ कर दिया है. AI द्वारा तैयार की गई तस्वीरें किसी कैमरे से नहीं ली जातीं, बल्कि कंप्यूटर एल्गोरिदम की मदद से बनाई जाती हैं. इसलिए उन्हें फोटो नहीं, बल्कि इमेज कहा जाता है. सरल भाषा में समझें तो फोटो कैमरे से ली गई वास्तविक तस्वीर होती है, जबकि इमेज किसी भी प्रकार की तस्वीर या विजुअल को कहा जा सकता है. (Images Credit-AI)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन