बारिश में AC चलाना चाहिए या नहीं, क्या फट जाता है कंप्रेसर? जानें सच

गर्मियों के बाद मानसून कई लोग घर में एयर कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि बारिश शुरू होते ही लोगों के मन में एक सवाल जरूर आता है कि क्या बारिश के दौरान AC चलाना सुरक्षित है या फिर इसे बंद कर देना चाहिए?

AC.jpg_4903d2
1 / 9

बारिश शुरू होते ही कई लोग AC बंद कर देते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे मशीन खराब हो सकती है. लेकिन क्या सच में बारिश AC के लिए नुकसानदायक है? एक्सपर्ट्स के मुताबिक सामान्य बारिश में AC चलाना पूरी तरह सुरक्षित है. हालांकि दो ऐसी परिस्थितियां हैं, जब AC को तुरंत बंद कर देना चाहिए.

विज्ञापन

बारिश के समय क्यों बढ़ जाती है लोगों की चिंता?

बारिश के समय क्यों बढ़ जाती है लोगों की चिंता?2 / 9

अक्सर देखा जाता है कि तेज बारिश या बिजली चमकने के दौरान लोग टीवी, फ्रिज और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अनप्लग कर देते हैं. यही वजह है कि कई लोग AC को लेकर भी असमंजस में रहते हैं. उन्हें लगता है कि बारिश में AC चलाने से कोई नुकसान हो सकता है. लेकिन क्या वास्तव में ऐसा है? इसका जवाब जानना जरूरी है.

विज्ञापन

सामान्य बारिश में AC चलाना पूरी तरह सुरक्षित

सामान्य बारिश में AC चलाना पूरी तरह सुरक्षित3 / 9

अगर बाहर सामान्य या तेज बारिश हो रही है, तो AC चलाने में कोई परेशानी नहीं होती. आधुनिक एयर कंडीशनर को ऐसे ही मौसम को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जाता है. इसकी आउटडोर यूनिट को बारिश और दूसरे मौसमों का सामना करने लायक बनाया जाता है, इसलिए सामान्य परिस्थितियों में इसे इस्तेमाल करना सुरक्षित माना जाता है. ये भी पढ़ें- चलते-चलते हैंग क्यों हो जाता है फोन, क्या हो सकते हैं कारण, इसे कैसे करें ठीक?

आउटडोर यूनिट को नहीं होता नुकसान?

आउटडोर यूनिट को नहीं होता नुकसान?4 / 9

AC की आउटडोर यूनिट, जिसमें कंप्रेसर और कंडेनसर जैसे अहम हिस्से होते हैं, ऑल-वेदर प्रूफ तकनीक के साथ तैयार की जाती है. इसके संवेदनशील इलेक्ट्रिकल पार्ट्स विशेष सुरक्षा कवर और वॉटरप्रूफ शील्ड से सुरक्षित रहते हैं. यही कारण है कि बारिश का पानी सीधे इसके कामकाज को प्रभावित नहीं कर पाता. ये भी पढ़ें- AC का ये छुपा हुआ मोड बचाएगा बिजली बिल! उमस-चिपचिपाहट से मिलेगी राहत, 90% लोग नहीं जानते इसका सही इस्तेमाल

विज्ञापन

बारिश का पानी AC के लिए फायदेमंद भी हो सकता है

बारिश का पानी AC के लिए फायदेमंद भी हो सकता है5 / 9

कई लोगों को यह जानकर हैरानी होगी कि बारिश का पानी आउटडोर यूनिट की सफाई में मदद कर सकता है. कंडेनसर कॉइल्स पर जमी धूल, मिट्टी और गंदगी बारिश के पानी से काफी हद तक साफ हो जाती है. इससे एयर कंडीशनर की कूलिंग क्षमता बेहतर हो सकती है और इसकी कार्यक्षमता में भी सुधार देखने को मिलता है.

मानसून में Dry Mode क्यों है सबसे उपयोगी?

मानसून में Dry Mode क्यों है सबसे उपयोगी?6 / 9

बरसात के मौसम में तापमान भले कम हो जाए, लेकिन हवा में नमी काफी बढ़ जाती है. इस वजह से कमरे में चिपचिपाहट महसूस होती है. ऐसी स्थिति में AC का Dry Mode काफी मददगार साबित होता है. यह हवा में मौजूद अतिरिक्त नमी को कम करके कमरे को अधिक आरामदायक और सूखा बनाए रखने में सहायता करता है.

विज्ञापन

बिजली कड़क रही हो तो तुरंत बंद करें AC

बिजली कड़क रही हो तो तुरंत बंद करें AC7 / 9

हालांकि बारिश AC के लिए नुकसानदायक नहीं होती, लेकिन तेज आंधी-तूफान और आसमानी बिजली की स्थिति अलग होती है. यदि लगातार बिजली चमक रही हो और गरज हो रही हो, तो एहतियात के तौर पर AC को बंद कर देना चाहिए. साथ ही उसका मेन स्विच भी ऑफ कर देना बेहतर माना जाता है.

जलभराव की स्थिति में न करें AC का इस्तेमाल

जलभराव की स्थिति में न करें AC का इस्तेमाल8 / 9

अगर किसी कारण से आपके इलाके में पानी भर गया हो और AC की आउटडोर यूनिट का निचला हिस्सा पानी में डूबने लगे, तो AC चलाने से बचना चाहिए. ऐसी स्थिति में इलेक्ट्रिकल सिस्टम को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए जलभराव होने पर AC का उपयोग न करना ही सुरक्षित विकल्प है.

विज्ञापन

 बारिश नहीं, ये दो चीजें हैं AC की असली दुश्मन

 बारिश नहीं, ये दो चीजें हैं AC की असली दुश्मन9 / 9

सामान्य तौर पर बारिश एयर कंडीशनर को नुकसान नहीं पहुंचाती. असली खतरा आसमानी बिजली और जलजमाव से होता है. इसलिए सामान्य बारिश के दौरान आप बिना चिंता के AC का इस्तेमाल कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर Dry Mode का फायदा उठा सकते हैं. बस खराब मौसम, बिजली कड़कने या पानी भरने जैसी स्थितियों में सावधानी बरतना जरूरी है. (Images Credit-Magnific.Pexels)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन