रिचार्ज नहीं किया तो खत्म हो जाएगा नंबर! जानिए कितने दिनों में बंद होती है सिम

क्या आप भी रिचार्ज टालते रहते हैं? सावधान! कुछ ही दिनों में आपका सिम बंद हो सकता है और नंबर किसी और को मिल सकता है. जानिए पूरा नियम, वरना बाद में पछताना पड़ेगा.

Sim Deactivate
1 / 8
Sim Deactivate trai rules india

आज के समय में मोबाइल रिचार्ज एक ऐसी जरूरत बन गई है, जिसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. महंगे प्लान्स से परेशान लोग अक्सर रिचार्ज टाल देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करने पर आपका सिम कार्ड कब तक चालू रहता है? अगर आप भी यह सोचकर रिचार्ज नहीं कराते कि नंबर कुछ दिन और चल जाएगा, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है.

Advertisment

RAI के नियम क्या कहते हैं?

RAI के नियम क्या कहते हैं?2 / 8

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने सिम सेवाओं को लेकर साफ नियम बनाए हैं. अगर आप समय पर रिचार्ज नहीं कराते, तो आपकी सेवाएं एक-एक करके बंद होने लगती हैं और आखिर में सिम पूरी तरह निष्क्रिय हो जाता है.

विज्ञापन

पहला असर- आउटगोइंग सेवाएं बंद

 पहला असर- आउटगोइंग सेवाएं बंद3 / 8

रिचार्ज खत्म होने के बाद सबसे पहले आउटगोइंग कॉल और SMS पर असर पड़ता है. आमतौर पर 15 दिनों के भीतर आउटगोइंग सेवाएं बंद कर दी जाती हैं, हालांकि कई बार वैधता खत्म होते ही यह सुविधा तुरंत बंद हो जाती है.

कुछ समय तक इनकमिंग रहती है चालू

कुछ समय तक इनकमिंग रहती है चालू4 / 8

आउटगोइंग बंद होने के बाद भी यूजर्स को थोड़े समय तक इनकमिंग कॉल और SMS मिलते रहते हैं. इसका मकसद यह होता है कि यूजर को रिचार्ज कराने का मौका मिल सके और नंबर एक्टिव बना रहे.

विज्ञापन

इसके बाद इनकमिंग सेवाएं भी बंद

इसके बाद इनकमिंग सेवाएं भी बंद5 / 8

अगर इसके बाद भी रिचार्ज नहीं कराया जाता, तो अगला कदम इनकमिंग सेवाओं को बंद करना होता है. इस स्थिति में आपका सिम केवल नाम का रह जाता है, क्योंकि न कॉल आती है और न ही कोई मैसेज.

60 से 90 दिन में सिम हो जाता है बंद

60 से 90 दिन में सिम हो जाता है बंद6 / 8

आमतौर पर 60 से 90 दिनों के भीतर टेलीकॉम कंपनियां सिम को पूरी तरह डी-एक्टिवेट कर देती हैं. इसका मतलब है कि आपका नंबर नेटवर्क से हट चुका होता है और उस पर कोई भी सेवा उपलब्ध नहीं रहती.

विज्ञापन

नंबर किसी और को मिल सकता है

नंबर किसी और को मिल सकता है7 / 8

अगर सिम लंबे समय तक बंद रहता है, तो कंपनी उस नंबर को दोबारा एक्टिव कर किसी दूसरे यूजर को दे सकती है. यानी आपका पुराना नंबर हमेशा के लिए आपके हाथ से जा सकता है.

क्या करें ताकि नंबर सुरक्षित रहे?

क्या करें ताकि नंबर सुरक्षित रहे?8 / 8

अगर आप अपना नंबर खोना नहीं चाहते, तो समय-समय पर रिचार्ज कराते रहें. भले ही छोटा प्लान लें, लेकिन सिम को एक्टिव रखना जरूरी है, वरना बाद में वही नंबर वापस पाना मुश्किल हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन