Realme ने बढ़ाए अपने स्मार्टफोन्स के दाम, खरीदने से पहले देख लें नई कीमतें

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए झटका हो सकती है. Realme ने कई स्मार्टफोन्स की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी कर दी है. जानते हैं किन मॉडल्स की बढ़ी कीमत.

Realme_cd5f42
1 / 6

 

पिछले कुछ समय से स्मार्टफोन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. कई कंपनियां अपने अलग-अलग स्मार्टफोन मॉडल्स के दाम पहले ही बढ़ा चुकी हैं. इसी बीच चीन की प्रमुख स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने भी अपने कुछ स्मार्टफोन्स की कीमतों में इजाफा कर दिया है.

विज्ञापन

स्मार्टफोन प्राइस हाइक का ट्रेंड और रियलमी पर असर

स्मार्टफोन प्राइस हाइक का ट्रेंड और रियलमी पर असर2 / 6

पिछले कुछ समय से लगातार स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. कई कंपनियों ने अपने अलग-अलग मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए हैं. इसी बीच चीन की दिग्गज स्मार्टफोन कंपनी Realme ने भी अपने कुछ स्मार्टफोन्स की कीमतों में इजाफा कर दिया है, जिससे ग्राहकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ सकता है.

विज्ञापन

P4 सीरीज के कई मॉडल्स हुए महंगे

P4 सीरीज के कई मॉडल्स हुए महंगे3 / 6

मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सामने आई जानकारी के अनुसार रियलमी ने भारतीय बाजार में अपनी P4 सीरीज के कई स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ा दी हैं. इसमें Realme P4 5G, Realme P4x 5G, Realme P4 Lite 4G और Realme P4 Lite 5G जैसे मॉडल्स शामिल हैं. बताया जा रहा है कि इनकी कीमतों में 500 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है और नई कीमतें बाजार में लागू भी कर दी गई हैं. (Image Credit- Ahsan Kharbai/X)

Realme P4 5G के वेरिएंट्स हुए 3000 रुपये तक महंगे

Realme P4 5G के वेरिएंट्स हुए 3000 रुपये तक महंगे4 / 6

टिप्स्टर Ahsan Kharbai के अनुसार Realme P4 5G के अलग अलग वेरिएंट्स की कीमतों में बड़ा बदलाव हुआ है. 6GB + 128GB वेरिएंट जो पहले 23,999 रुपये में मिलता था, अब 25,999 रुपये में उपलब्ध है. वहीं 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 24,999 रुपये से बढ़कर 27,999 रुपये हो गई है. इसके अलावा 8GB + 256GB वेरिएंट, जो पहले 26,999 रुपये में आता था, अब 29,999 रुपये में मिल रहा है. (Image Credit- Ahsan Kharbai/X)

विज्ञापन

Realme P4x 5G की कीमत में भी बढ़ोतरी

Realme P4x 5G की कीमत में भी बढ़ोतरी5 / 6

Realme P4x 5G मॉडल भी महंगा हो गया है. इसका 6GB + 128GB वेरिएंट, जो पहले 21,499 रुपये में उपलब्ध था, अब 22,999 रुपये में मिलेगा. वहीं 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत बढ़कर 24,999 रुपये हो गई है. इस मॉडल के दोनों वेरिएंट्स में लगभग 1,500 रुपये तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है. ये भी पढ़ें- UPI यूजर्स की मौज! अब एक ही जगह दिखेंगे सभी AutoPay, नहीं कटेगा डबल पैसा

बजट सेगमेंट में भी दिखा असर

बजट सेगमेंट में भी दिखा असर6 / 6

रियलमी के बजट सेगमेंट में भी कीमतों में बदलाव किया गया है. Realme P4 Lite 4G, जो 4GB + 64GB स्टोरेज के साथ आता है, उसकी कीमत 11,999 रुपये से बढ़कर 12,999 रुपये कर दी गई है. इस तरह कंपनी ने एंट्री लेवल और मिड रेंज दोनों सेगमेंट में कीमतें बढ़ाकर बाजार में नया प्राइस स्ट्रक्चर लागू कर दिया है. ये भी पढ़ें- WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी चेतावनी, गलती से भी न खोलें ये फाइलें, वरना सीधे हैक होगा फोन-लैपटॉप

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन