बंद हो रहा mAadhaar ऐप! सरकार ने जारी की वॉर्निंग, तुरंत जान लें नए Aadhaar ऐप पर शिफ्ट होने का तरीका
mAadhaar ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. UIDAI जल्द पुराना ऐप बंद करने जा रहा है, ऐसे में नए Aadhaar ऐप में शिफ्ट होना जरूरी होगा. जानिए रजिस्ट्रेशन का तरीका और इसके खास फायदे.

ऑफलाइन भी कर सकेंगे Aadhaar का इस्तेमाल
2 / 6नए Aadhaar ऐप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आप अपने Aadhaar की जानकारी ऑफलाइन भी इस्तेमाल कर सकते हैं. यह सुविधा फिजिकल Aadhaar कार्ड की तरह काम करती है, लेकिन सुरक्षा के मामले में इसे और बेहतर बनाया गया है. यूजर्स जरूरत के हिसाब से ही अपनी जानकारी साझा कर सकते हैं.
नए Aadhaar ऐप में ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
3 / 6नए Aadhaar ऐप को Play Store या App Store से डाउनलोड करें. ऐप खोलने के बाद कैमरा, SMS और कॉल की जरूरी परमिशन दें. फिर “Begin Journey” और “Continue to Register” विकल्प चुनें. इसके बाद Aadhaar नंबर दर्ज कर उसे कन्फर्म करें और नियम व शर्तें स्वीकार कर आगे बढ़ें. ये भी पढ़ें- क्या 5G नेटवर्क सच में फोन की बैटरी जल्दी खत्म करता है? जानिए कितना सच है यह दावा
फेस ऑथेंटिकेशन और PIN से होगा लॉगिन
4 / 6रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान आपकी जानकारी SMS के जरिए सत्यापित की जाएगी. इसके बाद फेस ऑथेंटिकेशन के लिए कैमरे के सामने अपना चेहरा दिखाना होगा. सभी स्टेप पूरे होने के बाद 6 अंकों का PIN सेट करना होगा, जिसकी मदद से भविष्य में आसानी से लॉगिन किया जा सकेगा.
प्राइवेसी और सिक्योरिटी हुई पहले से बेहतर
5 / 6नया Aadhaar ऐप यूजर्स की निजी जानकारी की सुरक्षा पर खास फोकस करता है. इसमें आप पूरा पता जैसी संवेदनशील जानकारी छिपाकर केवल जरूरी डिटेल्स ही साझा कर सकते हैं. इसके अलावा अतिरिक्त सुरक्षा के लिए फिंगरप्रिंट और फेस लॉक जैसे विकल्प भी दिए गए हैं. ये भी पढ़ें- iPhone यूजर्स की मौज! iOS 27 का इंतजार खत्म? जानिए कब आ रहा नया अपडेट
एक ऐप में पूरे परिवार की प्रोफाइल
6 / 6इस ऐप में आपकी सभी जरूरी डिजिटल पहचान एक ही जगह सुरक्षित रहती हैं. खास बात यह है कि एक मोबाइल फोन में एक साथ 5 परिवार के सदस्यों की प्रोफाइल जोड़ी और सुरक्षित रखी जा सकती है. साथ ही इन जानकारियों को जरूरत पड़ने पर ऑफलाइन भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
