iPhone यूजर्स की मौज! iOS 27 का इंतजार खत्म? जानिए कब आ रहा नया अपडेट

iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. iOS 27 को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक WWDC 2026 में Apple नए iOS का खुलासा कर सकता है. जानिए पहला बीटा कब आएगा, पब्लिक टेस्टिंग कब शुरू होगी और आखिर iPhone में स्टेबल अपडेट किस तारीख को मिलेगा.

iPhone.jpg
1 / 6

 

iPhone यूजर्स लंबे समय से iOS 27 का इंतजार कर रहे हैं. अब एक नई रिपोर्ट में इसके बीटा और स्टेबल अपडेट की संभावित टाइमलाइन सामने आई है. माना जा रहा है कि Apple अपने WWDC 2026 इवेंट में iOS 27 से जुड़े कई बड़े ऐलान कर सकता है.

विज्ञापन

8 जून को WWDC 2026 में होगा बड़ा खुलासा

8 जून को WWDC 2026 में होगा बड़ा खुलासा2 / 6

Apple का सालाना Worldwide Developers Conference (WWDC) 8 जून 2026 को आयोजित होगा. भारतीय समयानुसार यह इवेंट रात 10:30 बजे शुरू होगा. इस दौरान iPhone के अलावा Mac, iPad, Apple Watch, Vision Pro और Apple TV के नए सॉफ्टवेयर अपडेट्स से भी पर्दा उठ सकता है.

विज्ञापन

कब मिलेगा iOS 27 का पहला डेवलपर बीटा?

कब मिलेगा iOS 27 का पहला डेवलपर बीटा?3 / 6

Forbes की रिपोर्ट के अनुसार, iOS 27 का पहला डेवलपर बीटा WWDC इवेंट खत्म होने के तुरंत बाद जारी किया जा सकता है. अगर उसी दिन रोलआउट नहीं हुआ, तो अगले दिन डेवलपर्स के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है. इस अपडेट में Apple Intelligence और नए Siri फीचर्स पर खास फोकस रहने की उम्मीद है, हालांकि नए Siri की लॉन्च टाइमिंग को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है. ये भी पढ़ें-क्या 5G नेटवर्क सच में फोन की बैटरी जल्दी खत्म करता है? जानिए कितना सच है यह दावा

 Apple Intelligence पर टिकी हैं सबकी नजरें

 Apple Intelligence पर टिकी हैं सबकी नजरें4 / 6

Bloomberg के मार्क गुरमन के मुताबिक, iOS 27 Apple की AI रणनीति के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है. कंपनी OpenAI, Google और Samsung जैसे प्रतिद्वंद्वियों को टक्कर देने की तैयारी में है. इसी वजह से इस बार Apple Intelligence और AI फीचर्स WWDC के सबसे बड़े आकर्षण बन सकते हैं.

विज्ञापन

पब्लिक बीटा कब आएगा?

पब्लिक बीटा कब आएगा?5 / 6

 डेवलपर बीटा के बाद iOS 27 का पहला पब्लिक बीटा जुलाई 2026 में आने की संभावना है. आमतौर पर Apple तीसरे या चौथे डेवलपर बीटा के बाद पब्लिक बीटा जारी करता है. रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई के मध्य से लेकर महीने के आखिर तक पहला पब्लिक बीटा रोलआउट हो सकता है. हालांकि शुरुआती बीटा वर्जन में बग्स हो सकते हैं, इसलिए इसे मुख्य iPhone में इंस्टॉल करने से बचना बेहतर रहेगा. ये भी पढ़ें-iPhone में ‘i’ का क्या मतलब है? 90% Apple यूजर्स नहीं जानते इसका असली राज

फाइनल बीटा और स्टेबल अपडेट कब मिलेगा?

फाइनल बीटा और स्टेबल अपडेट कब मिलेगा?6 / 6

स्टेबल रिलीज से पहले Apple Release Candidate (RC) वर्जन जारी करता है, जिसे फाइनल बीटा माना जाता है. पिछले साल RC अपडेट 9 सितंबर को आया था और स्टेबल अपडेट 15 सितंबर से रोलआउट हुआ था. रिपोर्ट के मुताबिक इस साल iOS 27 का स्टेबल वर्जन 18 सितंबर 2026 के आसपास जारी किया जा सकता है. आमतौर पर Apple नए iPhone की बिक्री शुरू होने से 3 से 5 दिन पहले स्टेबल अपडेट रोलआउट करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन