क्या 5G नेटवर्क सच में फोन की बैटरी जल्दी खत्म करता है? जानिए कितना सच है यह दावा
क्या 5G ऑन रखते ही आपके फोन की बैटरी तेजी से खत्म हो जाती है? अगर हां, तो इसकी वजह सिर्फ तेज इंटरनेट नहीं है. कमजोर नेटवर्क और कुछ छिपी हुई वजहें भी बैटरी को तेजी से ड्रेन करती हैं. जानिए 5G की सच्चाई और बचाव के आसान तरीके.

आज ज्यादातर लोग 5G नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं क्योंकि इसमें इंटरनेट की स्पीड काफी तेज मिलती है. हालांकि कई यूजर्स शिकायत करते हैं कि 5G ऑन रहने पर फोन ज्यादा गर्म होता है और बैटरी भी तेजी से खत्म होने लगती है. टेक एक्सपर्ट्स के अनुसार इसमें काफी हद तक सच्चाई है, क्योंकि 5G हाई-स्पीड डेटा ट्रांसफर के लिए फोन के प्रोसेसर और नेटवर्क मॉड्यूल पर ज्यादा दबाव डालता है.
4G के मुकाबले 5G में क्यों बढ़ती है बैटरी खपत?
2 / 65G नेटवर्क को तेज स्पीड और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए डिजाइन किया गया है. इसी वजह से फोन के हार्डवेयर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. शुरुआती दौर के 5G स्मार्टफोन्स में इस्तेमाल होने वाले चिपसेट पूरी तरह पावर-एफिशिएंट नहीं थे. ऐसे में फोन जल्दी गर्म होते थे और बैटरी बैकअप भी प्रभावित होता था. हालांकि नए प्रोसेसर पहले से बेहतर हैं, लेकिन लगातार हाई-स्पीड डेटा इस्तेमाल करने पर बैटरी की खपत अब भी ज्यादा हो सकती है.
कमजोर 5G कवरेज भी बनती है बड़ी वजह
3 / 6बैटरी जल्दी खत्म होने का कारण सिर्फ 5G की स्पीड नहीं है, बल्कि कमजोर नेटवर्क कवरेज भी एक बड़ी वजह है. कई इलाकों में अभी 5G नेटवर्क पूरी तरह स्थिर नहीं है. ऐसे में स्मार्टफोन बार-बार 5G और 4G नेटवर्क के बीच स्विच करता रहता है, जिससे बैटरी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है.
कमजोर सिग्नल में फोन लगातार करता है मेहनत
4 / 6जहां 5G सिग्नल कमजोर होता है, वहां फोन बेहतर नेटवर्क खोजने की कोशिश करता रहता है. यह प्रक्रिया बैकग्राउंड में लगातार चलती रहती है और इससे बैटरी तेजी से खर्च होती है. खासतौर पर ऐसे इलाकों में यूजर्स को बैटरी ड्रेन की समस्या ज्यादा महसूस हो सकती है. ये भी पढ़ें-चार्जर ओरिजिनल फिर भी फोन धीरे चार्ज हो रहा? ये छोटी सी गलती कम कर रही चार्जिंग स्पीड
आने वाले समय में कम हो सकती है यह परेशानी
5 / 6भविष्य में 5G से जुड़ी बैटरी ड्रेन की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है. स्मार्टफोन कंपनियां अधिक बैटरी-एफिशिएंट चिपसेट तैयार कर रही हैं. वहीं टेलीकॉम कंपनियां भी 5G नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर को लगातार मजबूत बनाने में जुटी हैं, जिससे नेटवर्क ज्यादा स्थिर और ऊर्जा-कुशल बन सके.
5G से बैटरी जल्दी खत्म हो तो अपनाएं ये आसान उपाय
6 / 6अगर आपको लगता है कि 5G इस्तेमाल करने पर फोन की बैटरी तेजी से खत्म हो रही है, तो कुछ आसान उपाय मददगार साबित हो सकते हैं. जरूरत न होने पर 5G बंद करके 4G मोड का इस्तेमाल करें. इसके अलावा स्क्रीन ब्राइटनेस कम रखें, गैर-जरूरी बैकग्राउंड ऐप्स बंद करें और फोन को हमेशा लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट पर रखें. ये छोटी-छोटी आदतें बैटरी बैकअप को बेहतर बनाने में काफी मदद कर सकती हैं. ये भी पढे़ं-दिनभर पंखा चलने से कितना आता है बिजली बिल? जानिए हर महीने का खर्च



















