Meta ने भारत में 1.6 लाख Facebook-Instagram अकाउंट किए बंद, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?

Meta ने भारत में पिछले छह महीनों के दौरान 1.6 लाख Facebook और Instagram अकाउंट्स पर बड़ा एक्शन लिया है. अगर आप भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ छोटी-सी गलतियां आपको भी मुश्किल में डाल सकती हैं. जानिए किन वजहों से हुई कार्रवाई और किन बातों का रखना चाहिए खास ध्यान.

Meta_44531e
1 / 7

 

Facebook और Instagram की पैरेंट कंपनी Meta ने बताया है कि पिछले छह महीनों में भारत में करीब 1.6 लाख अकाउंट हटाए गए हैं. यह कार्रवाई बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक और संदिग्ध कंटेंट को रोकने के लिए की गई है. कंपनी का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल है और इसी वजह से प्लेटफॉर्म पर लगातार निगरानी रखी जाती है.

विज्ञापन

किन अकाउंट्स पर हुई कार्रवाई?

किन अकाउंट्स पर हुई कार्रवाई?2 / 7

Meta के अनुसार, हटाए गए कई अकाउंट ऐसे थे जो बाहरी वेबसाइटों या दूसरे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के संदिग्ध लिंक शेयर कर रहे थे. कंपनी का कहना है कि इन लिंक का संबंध बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी गतिविधियों से हो सकता था. इसी कारण ऐसे अकाउंट्स के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई.

विज्ञापन

AI और सेफ्टी टीम ने ऐसे पकड़े संदिग्ध नेटवर्क

AI और सेफ्टी टीम ने ऐसे पकड़े संदिग्ध नेटवर्क3 / 7

कंपनी ने बताया कि केवल यूजर्स की शिकायतों के आधार पर कार्रवाई नहीं की गई. संदिग्ध अकाउंट्स और नेटवर्क की पहचान करने के लिए Meta ने अपने AI आधारित सिस्टम और विशेष सुरक्षा टीम की मदद ली. इन तकनीकों की सहायता से ऐसे नेटवर्क को ट्रैक कर हटाया गया.

बच्चों की सुरक्षा के लिए लगातार जुड़ रहे नए फीचर्स

बच्चों की सुरक्षा के लिए लगातार जुड़ रहे नए फीचर्स4 / 7

Meta का कहना है कि बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को मजबूत करने के लिए वह लगातार नए फीचर्स जोड़ रही है. हाल के महीनों में कंपनी ने Teen Accounts, बेहतर Privacy Settings और संदिग्ध मैसेज की पहचान करने वाले कई नए सुरक्षा टूल्स लॉन्च किए हैं, ताकि प्लेटफॉर्म को ज्यादा सुरक्षित बनाया जा सके. ये भी पढ़ें- बारिश में एक गलती पड़ सकती है भारी! बिजली कड़कते ही खराब हो सकते हैं TV, Wi-Fi और लैपटॉप, जानें बचाव के तरीके

विज्ञापन

Meta की Zero Tolerance Policy क्या है?

Meta की Zero Tolerance Policy क्या है?5 / 7

कंपनी ने साफ कहा है कि बच्चों के शोषण या उससे जुड़े किसी भी कंटेंट के प्रति उसकी Zero Tolerance Policy है. ऐसे कंटेंट, अकाउंट और नेटवर्क की पहचान कर उन्हें हटाने का काम लगातार जारी रहता है. जरूरत पड़ने पर संबंधित एजेंसियों के साथ जरूरी जानकारी भी साझा की जाती है.

सोशल मीडिया इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान

सोशल मीडिया इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान6 / 7

अगर आप Facebook या Instagram इस्तेमाल करते हैं, तो किसी भी अनजान व्यक्ति की भेजी गई लिंक, फोटो, वीडियो या फाइल पर बिना जांचे भरोसा न करें. संदिग्ध अकाउंट्स से दूरी बनाए रखें. यदि कोई पोस्ट, पेज या प्रोफाइल बच्चों के शोषण या किसी गैरकानूनी गतिविधि से जुड़ी लगे, तो उसे तुरंत Report करें और Block कर दें. साथ ही अपनी Privacy Settings समय-समय पर अपडेट करते रहें और किसी अनजान व्यक्ति के साथ निजी जानकारी साझा करने से बचें. ये भी पढ़ें- सिर्फ आवाज बढ़ाने के लिए नहीं है फोन का Volume बटन! 5 ऐसे सीक्रेट फीचर्स, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं

विज्ञापन

बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा में परिवार की भी भूमिका

बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा में परिवार की भी भूमिका7 / 7

अगर घर में बच्चे सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं, तो उनकी ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है. उन्हें सुरक्षित इंटरनेट इस्तेमाल करने के तरीके समझाएं और ऑनलाइन जोखिमों के बारे में जागरूक करें. थोड़ी-सी सतर्कता आपके अकाउंट की सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ सोशल मीडिया को सभी के लिए ज्यादा सुरक्षित बनाने में भी मदद कर सकती है. (Image Credi- Pexels/Magnific)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन