सिर्फ आवाज बढ़ाने के लिए नहीं है फोन का Volume बटन! 5 ऐसे सीक्रेट फीचर्स, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं
अगर आप भी स्मार्टफोन के Volume Button का इस्तेमाल सिर्फ साउंड कंट्रोल करने के लिए करते हैं, तो शायद आप इसके कई शानदार फीचर्स मिस कर रहे हैं. ये 5 ट्रिक्स आपका फोन इस्तेमाल करने का तरीका बदल सकती हैं.

अधिकांश लोग स्मार्टफोन के वॉल्यूम बटन का इस्तेमाल केवल आवाज कम या ज्यादा करने के लिए करते हैं. लेकिन Android स्मार्टफोन्स में यही बटन कई ऐसे काम भी कर सकता है, जिनसे रोजमर्रा के कई टास्क आसान हो जाते हैं. सही सेटिंग्स और फीचर्स की मदद से वॉल्यूम बटन एक मल्टीपर्पज शॉर्टकट की तरह काम कर सकता है.
लॉक स्क्रीन से तुरंत खोलें कैमरा
2 / 7कई Android स्मार्टफोन्स में वॉल्यूम बटन के जरिए लॉक स्क्रीन से सीधे कैमरा खोलने का विकल्प मिलता है. उदाहरण के तौर पर, कुछ Redmi स्मार्टफोन्स में डबल प्रेस वॉल्यूम बटन फीचर दिया जाता है. इसे ऑन करने के बाद कैमरा कुछ ही सेकंड में खुल जाता है, जिससे अचानक सामने आए खास पल को तुरंत कैप्चर किया जा सकता है.
वॉल्यूम बटन से फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग
3 / 7अगर कैमरा पहले से खुला हुआ है, तो स्क्रीन पर मौजूद शटर बटन दबाने की जरूरत नहीं होती. कई Android स्मार्टफोन्स में वॉल्यूम बटन दबाकर फोटो क्लिक की जा सकती है. कुछ मॉडल्स में इसी बटन से वीडियो रिकॉर्डिंग भी शुरू की जा सकती है. खासकर सेल्फी लेते समय यह फीचर काफी सुविधाजनक साबित होता है और फोन के हाथ से फिसलने का जोखिम भी कम हो जाता है.
इनकमिंग कॉल को तुरंत करें साइलेंट
4 / 7अगर आप मीटिंग, क्लास या किसी जरूरी काम में व्यस्त हैं और उसी समय फोन की घंटी बजने लगे, तो कॉल रिजेक्ट करने की जरूरत नहीं है. ऐसे में सिर्फ एक बार वॉल्यूम बटन दबाने से इनकमिंग कॉल की रिंगटोन साइलेंट की जा सकती है. इसके अलावा कई स्मार्टफोन्स में सेटिंग्स के जरिए वॉल्यूम बटन से कॉल कट करने का विकल्प भी मिलता है. ये भी पढ़ें - Jio का 84 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान! रोज मिलेगा 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS
हैंग हो जाए फोन तो ऐसे करें फोर्स रीस्टार्ट
5 / 7कभी-कभी स्मार्टफोन पूरी तरह फ्रीज हो जाता है और स्क्रीन किसी भी टच का जवाब नहीं देती. ऐसी स्थिति में कई Android डिवाइस, खासकर Samsung स्मार्टफोन्स में, पावर बटन और वॉल्यूम डाउन बटन को कुछ सेकंड तक एक साथ दबाकर फोन को फोर्स रीस्टार्ट किया जा सकता है. इससे फोन दोबारा सामान्य तरीके से काम करने लगता है.
वॉल्यूम बटन को बनाएं ऐप शॉर्टकट
6 / 7अगर आप किसी ऐप का बार-बार इस्तेमाल करते हैं, तो वॉल्यूम बटन को उसका शॉर्टकट भी बनाया जा सकता है. Accessibility Shortcut या Button Mapper जैसे ऐप्स की मदद से दोनों वॉल्यूम बटन एक साथ दबाकर WhatsApp, UPI ऐप, टॉर्च या किसी दूसरी पसंदीदा ऐप को तुरंत खोला जा सकता है. ये भी पढ़ें - WhatsApp Username Feature पर सरकार सख्त, भारत में लॉन्च टला, Meta को मिला 3 दिन का और समय
एक छोटा बटन, कई बड़े काम
7 / 7Android स्मार्टफोन्स का वॉल्यूम बटन सिर्फ साउंड कंट्रोल तक सीमित नहीं है. कैमरा खोलने, फोटो क्लिक करने, वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू करने, कॉल साइलेंट करने, फोन को फोर्स रीस्टार्ट करने और पसंदीदा ऐप्स का शॉर्टकट बनाने जैसे कई काम इसी एक बटन से किए जा सकते हैं. अगर इन फीचर्स का सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो स्मार्टफोन चलाना पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज हो सकता है.



















