LPG सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अब सेकंडों में चल जाएगा पता, घर से लाए ये सस्ता डिवाइस

क्या आपके घर में भी अचानक गैस खत्म हो जाती है? अब बिना सिलेंडर उठाए या हिलाए पता लगाया जा सकता है कि उसमें कितनी गैस बची है. सिर्फ कुछ सौ रुपये का यह डिवाइस आपकी बड़ी परेशानी दूर कर सकता है.

LPG.jpg
1 / 6

 

घरों में इस्तेमाल होने वाले LPG सिलेंडर की सबसे बड़ी परेशानी यह होती है कि उसमें बची गैस का पता लगाने के लिए कोई मीटर नहीं होता. बाहर से देखकर यह समझना लगभग नामुमकिन होता है कि सिलेंडर में कितनी गैस बाकी है और वह कब खत्म हो सकता है. कई बार खाना बनाते समय अचानक गैस खत्म हो जाने से लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ती है. (AI Image for reference)

विज्ञापन

बाजार में आसानी से मिल रहे LPG इंडिकेटर मीटर

बाजार में आसानी से मिल रहे LPG इंडिकेटर मीटर2 / 6

अब इस समस्या का आसान समाधान बाजार में उपलब्ध है. ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर कई तरह के LPG गैस मीटर मिल जाते हैं, जिनकी मदद से सिलेंडर में बची गैस का अनुमान लगाया जा सकता है. इनकी कीमत आमतौर पर 500 से 800 रुपये के बीच होती है, इसलिए ये ज्यादातर उपभोक्ताओं के बजट में फिट बैठते हैं. (Image From Flipkart For reference)

विज्ञापन

ऐसे काम करता है LPG इंडिकेटर मीटर

ऐसे काम करता है LPG इंडिकेटर मीटर3 / 6

यह डिवाइस सिलेंडर के वजन या गैस के दबाव को मापकर जानकारी देता है कि अंदर कितनी गैस बची हुई है. कुछ गैस मीटर डिजिटल डिस्प्ले के साथ आते हैं, जबकि कुछ इंडिकेटर की तरह काम करते हैं. इसकी मदद से यूजर पहले ही जान सकता है कि गैस खत्म होने में कितना समय बाकी है. ये भी पढ़ें-बार-बार रिचार्ज का झंझट खत्म! 165 से 180 दिन तक चलेंगे ये सस्ते प्लान, मिलेगा 300GB तक डेटा

गैस की कमी के समय बढ़ जाती है अहमियत

गैस की कमी के समय बढ़ जाती है अहमियत4 / 6

जब गैस सिलेंडर की सप्लाई में देरी हो रही हो या नया सिलेंडर मिलने में समय लग रहा हो, तब LPG गैस मीटर और भी ज्यादा उपयोगी साबित होता है. इसकी मदद से उपभोक्ता समय रहते नया सिलेंडर बुक कर सकते हैं और अचानक गैस खत्म होने की परेशानी से बच सकते हैं. ये भी पढ़ें-AC, कूलर और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बस बदलनी होगी ये 5 आदतें

विज्ञापन

कम कीमत में बड़ी सुविधा

कम कीमत में बड़ी सुविधा5 / 6

कुछ सौ रुपये में मिलने वाला यह उपकरण लंबे समय तक काम आ सकता है. कई मॉडल ऐसे भी होते हैं जिन्हें चलाने के लिए अलग से बिजली या बैटरी की जरूरत नहीं पड़ती. साथ ही इनका इस्तेमाल और रखरखाव भी काफी आसान होता है, जिससे यह एक सुविधाजनक विकल्प बन जाता है. (Image From Amazon For reference)

फायदेमंद साबित हो सकती है यह तकनीक

फायदेमंद साबित हो सकती है यह तकनीक6 / 6

ऐसे घरों में जहां गैस खत्म होने पर तुरंत दूसरा सिलेंडर उपलब्ध नहीं होता, वहां LPG गैस मीटर बेहद उपयोगी साबित हो सकता है. यह गैस की खपत पर नजर रखने में मदद करता है और समय पर बुकिंग कराने का मौका देता है. लंबे समय से चली आ रही गैस खत्म होने की समस्या को यह तकनीक काफी हद तक आसान बना सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन