बार-बार रिचार्ज का झंझट खत्म! 165 से 180 दिन तक चलेंगे ये सस्ते प्लान, मिलेगा 300GB तक डेटा

अगर आप हर महीने रिचार्ज कराने के झंझट से बचना चाहते हैं, तो कुछ ऐसे प्रीपेड प्लान मौजूद हैं जो कम कीमत में लंबी वैलिडिटी देते हैं. इनमें कुछ प्लान 150 से 180 दिनों तक चलते हैं और कॉलिंग, डेटा व SMS जैसे फायदे भी देते हैं. आइए जानते हैं ऐसे 5 प्लान्स के बारे में.

recharge
1 / 6

अगर आप बार बार मोबाइल रिचार्ज कराने से परेशान हैं, तो ये प्लान आपके लिए हैं. 900 रुपये से कम में 165 दिन तक चलने वाला प्लान भी मौजूद है. कुछ प्लान्स में 300GB तक डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 5G इंटरनेट और OTT बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं.

विज्ञापन

Jio ₹899 प्लान 5G और OTT बेनिफिट्स के साथ

Jio ₹899 प्लान 5G और OTT बेनिफिट्स के साथ2 / 6

जियो का ₹899 वाला प्लान 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें रोज 2GB डेटा के अलावा 20GB अतिरिक्त डेटा मिलता है, यानी कुल 200GB डेटा का लाभ मिलता है. साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS भी मिलते हैं. इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा, JioHotstar, JioTV, Jio AI Cloud और Google Gemini Pro जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं.

विज्ञापन

 Jio ₹999 प्लान-ज्यादा वैलिडिटी और प्रीमियम फायदे

 Jio ₹999 प्लान-ज्यादा वैलिडिटी और प्रीमियम फायदे3 / 6

₹999 का जियो प्लान 98 दिनों की वैलिडिटी देता है. इसमें प्रतिदिन 2GB डेटा मिलता है, यानी कुल 196GB डेटा का लाभ मिलता है. ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS भी मिलते हैं. इसके साथ अनलिमिटेड 5G डेटा, JioHotstar, JioTV, Jio AI Cloud और Google Gemini Pro का एक्सेस भी मिलता है. डेटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड 64Kbps हो जाती है. ये भी पढे़ं-दिनभर पंखा चलने से कितना आता है बिजली बिल? जानिए हर महीने का खर्च

BSNL ₹897 प्लान- 165 दिनों की वैलिडिटी

BSNL ₹897 प्लान- 165 दिनों की वैलिडिटी4 / 6

BSNL का ₹897 वाला प्रीपेड प्लान 165 दिनों की लंबी वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान का रोजाना खर्च करीब ₹5.43 पड़ता है. इसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, कुल 24GB डेटा और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं. डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 40Kbps रह जाती है.

विज्ञापन

BSNL ₹997 प्लान- 300GB डेटा के साथ

BSNL ₹997 प्लान- 300GB डेटा के साथ5 / 6

₹997 का BSNL प्लान 150 दिनों की वैलिडिटी देता है. इस प्लान का दैनिक खर्च करीब ₹6.64 है. ग्राहकों को रोज 2GB डेटा मिलता है, यानी पूरी वैलिडिटी में लगभग 300GB डेटा का फायदा मिलता है. इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS भी दिए जाते हैं. डेटा लिमिट खत्म होने पर स्पीड 40Kbps हो जाती है. ये भी पढे़ं-Jio vs Airtel: किस कंपनी का Unlimited 5G प्लान है ज्यादा सस्ता? यहां देखें पूरा हिसाब

Vi ₹1149 प्लान- सबसे लंबी 180 दिन की वैलिडिटी

Vi ₹1149 प्लान- सबसे लंबी 180 दिन की वैलिडिटी6 / 6

हालांकि यह प्लान ₹1000 से थोड़ा महंगा है, लेकिन इसकी वैलिडिटी सबसे ज्यादा 180 दिनों की है. इस प्लान का रोजाना खर्च लगभग ₹6.38 पड़ता है. इसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, कुल 15GB डेटा और 1800 SMS मिलते हैं. डेटा खत्म होने के बाद 50 पैसे प्रति MB की दर से शुल्क देना पड़ता है. लंबी वैलिडिटी चाहने वालों के लिए यह एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन