AC, कूलर और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बस बदलनी होगी ये 5 आदतें

गर्मी में AC, कूलर और फ्रिज चलाने से नहीं, बल्कि इन्हें गलत तरीके से इस्तेमाल करने से बिजली का बिल बढ़ता है. अगर आप कुछ आसान ट्रिक्स अपना लें, तो ठंडक भी मिलेगी और महीने के आखिर में बिजली बिल का झटका भी नहीं लगेगा.

Electricity.jpg
1 / 7

 

गर्मी शुरू होते ही घरों में एसी, कूलर और फ्रिज का इस्तेमाल काफी बढ़ जाता है. ये उपकरण गर्मी से राहत तो देते हैं, लेकिन महीने के अंत में आने वाला भारी बिजली बिल लोगों की चिंता बढ़ा देता है. अक्सर लोग सोचते हैं कि एसी, कूलर और फ्रिज ज्यादा चलाने से ही बिजली का बिल बढ़ता है. जबकि सच यह है कि अगर इन उपकरणों का सही तरीके से उपयोग किया जाए तो बिजली की खपत काफी हद तक कम की जा सकती है और बिल को नियंत्रण में रखा जा सकता है.

विज्ञापन

एसी के टेंपरेचर से पड़ता है फर्क

एसी के टेंपरेचर से पड़ता है फर्क2 / 7

कई लोग तेज गर्मी से घर आने के बाद कमरे को जल्दी ठंडा करने के लिए एसी को 16 या 18 डिग्री पर सेट कर देते हैं. इससे एसी के कंप्रेसर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और बिजली की खपत तेजी से बढ़ जाती है. विशेषज्ञों का मानना है कि एसी को 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच चलाना सबसे सही रहता है. यह तापमान शरीर के लिए आरामदायक होता है और एसी को भी ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती, जिससे बिजली की बचत होती है.

विज्ञापन

एसी के साथ पंखा चलाने का फायदा

एसी के साथ पंखा चलाने का फायदा3 / 7

एसी चलाते समय कमरे के दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें ताकि ठंडी हवा बाहर न निकले. साथ ही, कम स्पीड पर पंखा भी चलाएं. इससे ठंडी हवा पूरे कमरे में जल्दी फैलती है और एसी पर लोड कम पड़ता है. एसी के फिल्टर को समय-समय पर साफ करना भी जरूरी है, क्योंकि गंदा फिल्टर बिजली की खपत बढ़ा सकता है. ये भी पढे़ं-  रील्स बनाने के लिए याद नहीं रखनी पड़ेगी स्क्रिप्ट, Instagram पर आया ये धांसू फीचर  

फ्रिज का सही इस्तेमाल भी जरूरी

फ्रिज का सही इस्तेमाल भी जरूरी4 / 7

फ्रिज ऐसा उपकरण है जो दिन-रात लगातार चलता रहता है. अगर आप बिजली बचाना चाहते हैं तो फ्रिज का दरवाजा बार-बार खोलने से बचें. हर बार दरवाजा खुलने पर ठंडी हवा बाहर निकलती है और कंप्रेसर को दोबारा ठंडक बनाए रखने के लिए ज्यादा काम करना पड़ता है. सामान्य उपयोग के लिए फ्रिज का तापमान मीडियम पर रखना बेहतर माना जाता है.

विज्ञापन

 गरम खाना सीधे फ्रिज में न रखें

 गरम खाना सीधे फ्रिज में न रखें5 / 7

बचा हुआ गरम खाना सीधे फ्रिज में रखना आम लेकिन बड़ी गलती है. गरम भोजन को ठंडा करने के लिए फ्रिज को ज्यादा ऊर्जा खर्च करनी पड़ती है, जिससे बिजली की खपत बढ़ जाती है. इसलिए खाना पहले सामान्य तापमान पर ठंडा होने दें, उसके बाद ही फ्रिज में रखें. ये भी पढ़ें- दिनभर पंखा चलने से कितना आता है बिजली बिल? जानिए हर महीने का खर्च  

कूलर के लिए सही वेंटिलेशन जरूरी

कूलर के लिए सही वेंटिलेशन जरूरी6 / 7

कूलर को बंद कमरे में चलाना सही नहीं माना जाता. यह उपकरण क्रॉस वेंटिलेशन के सिद्धांत पर काम करता है, इसलिए इसे खिड़की या दरवाजे के पास रखना चाहिए ताकि ताजी हवा अंदर आ सके और बेहतर कूलिंग मिले. अगर कमरे में हवा का सही प्रवाह नहीं होगा, तो कूलर केवल नमी बढ़ाएगा और पर्याप्त ठंडक नहीं देगा. ऐसी स्थिति में बिजली की खपत तो होगी, लेकिन अपेक्षित कूलिंग नहीं मिलेगी, जिससे बिल भी बढ़ सकता है.

विज्ञापन

इन आसान टिप्स से घट सकता है बिजली बिल

इन आसान टिप्स से घट सकता है बिजली बिल7 / 7

अगर आप एसी, कूलर और फ्रिज का इस्तेमाल करते समय इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखते हैं, तो गर्मियों में भी बिजली का बिल काफी हद तक कम किया जा सकता है. सही तरीके अपनाकर आप ठंडी हवा का आनंद भी ले सकते हैं और अनावश्यक खर्च से भी बच सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन