OTP नहीं आने से अटक गई गैस बुकिंग? फोन की ये सेटिंग बदलते ही तुरंत मिलेगा सिलेंडर OTP
गैस सिलेंडर बुक करते वक्त OTP नहीं आ रहा? घबराने की जरूरत नहीं है. आपके फोन की सिर्फ 5 छोटी सेटिंग्स इस परेशानी की वजह बन सकती हैं. जानते हैं वो क्या है और उन्हें कैसे ठीक कर सकते हैं.

आजकल कई लोग LPG गैस सिलेंडर बुक करते समय एक बड़ी परेशानी का सामना कर रहे हैं. मोबाइल पर OTP देर से पहुंच रहा है या बिल्कुल नहीं आ रहा, जिसकी वजह से बुकिंग पूरी नहीं हो पा रही. हालांकि हर बार इसकी वजह गैस कंपनी नहीं होती, कई बार मोबाइल की छोटी सेटिंग्स भी इसका कारण बन जाती हैं.
खराब नेटवर्क भी रोक सकता है OTP
2 / 7LPG सिलेंडर बुकिंग के दौरान कमजोर मोबाइल नेटवर्क सबसे बड़ी वजह बन सकता है. अगर आपके इलाके में नेटवर्क सही नहीं है या इंटरनेट स्लो चल रहा है, तो OTP आने में देरी हो सकती है. ऐसी स्थिति में फोन को Airplane Mode पर डालकर दोबारा नेटवर्क रिफ्रेश करना मददगार साबित हो सकता है.
DND मोड ऑन है तो नहीं मिलेगा मैसेज
3 / 7कई स्मार्टफोन में Do Not Disturb यानी DND फीचर गलती से ऑन रह जाता है. इस वजह से जरूरी कॉल और SMS के साथ OTP मैसेज भी ब्लॉक हो सकते हैं. अगर गैस बुकिंग का OTP नहीं आ रहा, तो सबसे पहले फोन की सेटिंग में जाकर DND ऑफ करके दोबारा कोशिश करें.
सर्वर डाउन होने से भी फेल हो सकती है बुकिंग
4 / 7कई बार समस्या आपके फोन में नहीं बल्कि LPG कंपनी के सर्वर में होती है. ज्यादा ट्रैफिक या तकनीकी खराबी की वजह से OTP भेजने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है. ऐसे समय में थोड़ी देर बाद दोबारा कोशिश करना बेहतर माना जाता है. ये भी पढ़ें- अपनी Smart TV के पास भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, वरना बाद में होगा पछतावा, बढ़ेगा खर्च
SMS बॉक्स फुल होने पर रुक जाते हैं नए मैसेज
5 / 7अगर आपके फोन का मैसेज इनबॉक्स काफी समय से साफ नहीं किया गया है, तो नए OTP मैसेज आने में दिक्कत हो सकती है. कई बार OTP मैसेज इनबॉक्स में जगह न होने की वजह से दिखाई ही नहीं देता. पुराने SMS डिलीट करने के बाद समस्या ठीक हो सकती है.
Spam Folder में छिप जाता है OTP
6 / 7कुछ स्मार्टफोन अपने Spam Filter की मदद से कई मैसेज को Junk या Spam फोल्डर में भेज देते हैं. LPG बुकिंग का OTP भी कई बार गलती से वहीं पहुंच जाता है. इसलिए OTP न मिलने पर Spam या Junk SMS फोल्डर जरूर चेक करना चाहिए. ये भी पढ़ें- कैसे करें WhatsApp कॉल रिकॉर्ड? ज्यादातर लोग नहीं जानते ये ट्रिक
OTP न आए तो इन तरीकों से करें बुकिंग
7 / 7अगर लगातार OTP नहीं मिल रहा, तो गैस सिलेंडर बुक करने के दूसरे तरीके भी मौजूद हैं. कई कंपनियां IVR कॉल, WhatsApp और गैस एजेंसी विजिट के जरिए भी सिलेंडर बुकिंग की सुविधा देती हैं. ऐसे में बिना OTP के भी बुकिंग पूरी की जा सकती है. (Images Generated From AI)



















