कैसे करें WhatsApp कॉल रिकॉर्ड? ज्यादातर लोग नहीं जानते ये ट्रिक

अब WhatsApp कॉल रिकॉर्ड करना पहले जितना मुश्किल नहीं रहा. Android और iPhone यूजर्स कुछ आसान तरीकों की मदद से जरूरी कॉल्स सेव कर सकते हैं. हालांकि रिकॉर्डिंग करते समय प्राइवेसी और कानूनी नियमों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.

whtasapp
1 / 10

Advertisment

WhatsApp में नहीं मिलता डायरेक्ट फीचर

WhatsApp में नहीं मिलता डायरेक्ट फीचर2 / 10

बहुत कम लोगों को पता है कि WhatsApp कॉल रिकॉर्ड कैसे की जाती है. इसके लिए ऐप में कोई कॉल रिकॉर्डिंग का ऑफिशियल फीचर नहीं मिलता है. लेकिन फिर भी कुछ आसान तरीकों से ये हो सकता है. 

विज्ञापन

Android यूजर्स ऐसे कर सकते हैं रिकॉर्डिंग

Android यूजर्स ऐसे कर सकते हैं रिकॉर्डिंग3 / 10

अगर आप एंड्रॉयड फोन में कॉल रिकॉर्ड करते हैं तो ये काफी आसान हो जाता है. कई स्मार्टफोन्स में पहले से स्क्रीन रिकॉर्डर जैसे फीचर होते हैं जिन्हें ऑन करते ही रिकॉर्डिंग हो सकती है. बस एक बात का ध्यान रखना होता है कि इसे शुरू करने से पहले उसनें रिकॉर्ड ऑडियो का ऑप्शन ऑन हो. इसके बाद WhatsApp कॉल के दौरान इसे ऑन करने पर उसे रिकॉर्ड कर फाइल में सेव किया जा सकता है.

कुछ फोन में नहीं होता रिकॉर्ड

कुछ फोन में नहीं होता रिकॉर्ड 4 / 10

कई एड्रॉयड डिवाइसेस में ऑडियो रिकॉर्ड नहीं होता. ऐसे में यूजर्स को स्पीकर ऑन करके कॉल रिकॉर्ड करनी पड़ सकती है, ताकि आवाज रिकॉर्ड हो सके.

विज्ञापन

Third Party Apps भी आते हैं काम

Third Party Apps भी आते हैं काम5 / 10

अगर फोन का इनबिल्ट रिकॉर्डर सही तरीके से काम नहीं कर रहा, प्ले स्टोर पर मौजूद कुछ थर्ड पार्टी Apps का इस्तेमाल किया जा सकता है. ये ऐप्स स्क्रीन और ऑडियो दोनों रिकॉर्ड करने का ऑप्श देते हैं.

ये भी पढ़ें -AC के साथ पंखा चलाना सही है या गलत? जानिए क्या कहता है साइंस, क्या बढ़ेगा बिजली बिल

 

ऐप डाउनलोड करने से पहले रहें सावधान

ऐप डाउनलोड करने से पहले रहें सावधान6 / 10

किसी भी कॉल रिकॉर्डिंग ऐप डाउनलोड करने से पहले उसकी प्राइवेसी पॉलिसी और मांगी गई परमिशन जरूर चेक करनी चाहिए. कई फर्जी ऐप्स यूजर्स की निजी जानकारी तक पहुंच बना सकते हैं.

विज्ञापन

 iPhone में थोड़ा मुश्किल है काम

 iPhone में थोड़ा मुश्किल है काम7 / 10

iPhone यूजर्स के लिए WhatsApp कॉल रिकॉर्ड करना थोड़ा मुश्किल होता है. क्योंकि इनकी सिक्योरिटी पॉलिसी काफी सख्त होती है, इसलिए यहां सीधे रिकॉर्डिंग का विकल्प नहीं मिलता. ये भी पढ़ें- अब डीपफेक Video तुरंत पकड़ेगा नया YouTube का AI टूल, यूजर्स हटवा सकेंगे अपने नकली वीडियो

 iPhone यूजर्स ऐसे कर सकते हैं रिकॉर्डिंग

 iPhone यूजर्स ऐसे कर सकते हैं रिकॉर्डिंग8 / 10

iPhone इस्तेमाल करने वाले लोग MacBook की मदद से कॉल रिकॉर्ड कर सकते हैं. इसके अलावा कुछ लोग दूसरे डिवाइस पर स्पीकर मोड इस्तेमाल करके भी रिकॉर्डिंग करते हैं, हालांकि इसमें ऑडियो क्वालिटी थोड़ी कम हो सकती है.

विज्ञापन

बिना अनुमति रिकॉर्ड करना पड़ सकता है भारी

बिना अनुमति रिकॉर्ड करना पड़ सकता है भारी9 / 10

किसी की कॉल उसकी जानकारी या अनुमति के बिना रिकॉर्ड करना कई जगहों पर कानूनी रूप से गलत माना जाता है. इसलिए हमेशा जरूरी और सुरक्षित स्थिति में ही कॉल रिकॉर्ड करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें- यूजर्स को झटका, Jio ने बंद किया अपना सबसे सस्ता 84 दिन वाला प्लान

 

रिकॉर्डिंग्स को सुरक्षित रखना भी जरूरी

रिकॉर्डिंग्स को सुरक्षित रखना भी जरूरी10 / 10

कॉल रिकॉर्डिंग में कई बार निजी जानकारी मौजूद होती है. इसलिए रिकॉर्ड की गई फाइल्स को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी माना जाता है, ताकि उनका गलत इस्तेमाल न हो सके.  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन