LPG Shortage: बिना गैस के भी बनेगा खाना! बस इन 5 किचन गैजेट्स की होगी जरूरत

अगर LPG सिलेंडर मिलने में देरी हो रही है तो घबराने की जरूरत नहीं है. गैस के बिना भी आपकी रसोई आसानी से चल सकती है, बस इन विकल्पों के बारे में जानना जरूरी है.

LPG (1)
1 / 6

 

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण भारत के पेट्रोलियम और LPG आयात पर दबाव बना हुआ है. सरकार सप्लाई को सामान्य रखने की कोशिश कर रही है, लेकिन कई लोगों को सिलेंडर बुकिंग में देरी जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसी स्थिति में कुछ विकल्प आपकी रसोई का काम आसान बना सकते हैं.

विज्ञापन

इंडक्शन कुकटॉप- सबसे आसान विकल्प

इंडक्शन कुकटॉप- सबसे आसान विकल्प2 / 6

इंडक्शन कुकटॉप LPG स्टोव का एक पॉपुलर और उपयोगी विकल्प माना जाता है. यह बिजली से चलता है और इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तकनीक के जरिए बर्तनों को सीधे गर्म करता है, जिससे ऊर्जा की बर्बादी कम होती है. यह सामान्य गैस स्टोव के मुकाबले खाना तेजी से पकाता है. इसमें ऑटोमैटिक शट-ऑफ, तापमान नियंत्रण, टाइमर और प्रीसेट कुकिंग मोड जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. इसकी शुरुआती कीमत लगभग 1,500 रुपये से शुरू होती है.

विज्ञापन

इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर से स्मार्ट कुकिंग

इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर से स्मार्ट कुकिंग3 / 6

आजकल इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर स्मार्ट किचन का हिस्सा बनते जा रहे हैं. इसमें चावल, दाल, सब्जी से लेकर बिरयानी जैसी कई डिश बनाई जा सकती हैं. यह एक डिवाइस में प्रेशर कुकिंग, स्टीमिंग और स्लो कुकिंग जैसी सुविधाएं देता है. इसमें बार-बार खाना चेक करने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे समय की भी बचत होती है. इसकी कीमत करीब 2,500 रुपये से शुरू होती है.

सोलर कुकर से बिना गैस और बिजली के खाना पकाएं

सोलर कुकर से बिना गैस और बिजली के खाना पकाएं4 / 6

अगर आप बिना ईंधन वाला विकल्प चाहते हैं तो सोलर कुकर एक अच्छा विकल्प हो सकता है. यह सूरज की रोशनी से काम करता है और इसे चलाने के लिए न गैस की जरूरत होती है और न बिजली की. जिन इलाकों में अच्छी धूप रहती है, वहां इससे दाल-चावल जैसे भोजन आसानी से तैयार किए जा सकते हैं. यह पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ लंबे समय तक कम खर्च वाला विकल्प भी है. इसकी शुरुआती कीमत लगभग 3,000 रुपये है. ये भी पढ़ें-  आपके मोहल्ले में कब होगी बारिश? 10 दिन पहले बता देगा Al, UP में लॉन्च हुआ सिस्टम

विज्ञापन

हाइड्रोजन कुकटॉप भी बाजार में मौजूद

हाइड्रोजन कुकटॉप भी बाजार में मौजूद5 / 6

अब बाजार में हाइड्रोजन कुकटॉप का विकल्प भी उपलब्ध है. यह डिस्टिल्ड पानी से काम करता है और सस्ते ईंधन विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है. हालांकि अभी यह नई तकनीक है, इसलिए इसकी कीमत काफी ज्यादा है. इसे एक लंबे समय के निवेश के रूप में देखा जा सकता है. इसकी शुरुआती कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये है.

एयर फ्रायर और माइक्रोवेव भी काम के

एयर फ्रायर और माइक्रोवेव भी काम के6 / 6

एयर फ्रायर और माइक्रोवेव ओवन पूरी तरह गैस स्टोव की जगह नहीं ले सकते, लेकिन LPG की खपत जरूर कम कर सकते हैं. इनका इस्तेमाल खाना गर्म करने, रोस्टिंग, बेकिंग और ग्रिलिंग जैसे कामों में किया जा सकता है. गैस की कमी या इमरजेंसी में ये छोटे-छोटे काम आसानी से संभाल सकते हैं. इनकी शुरुआती कीमत करीब 2,500 रुपये से शुरू होती है. (Photos-AI Generated) ये भी पढ़ें-  अब WhatsApp पर कोई नहीं पढ़ पाएगा आपकी सीक्रेट चैट! Meta लाया ये धांसू फीचर

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन