अब हर कमरे में अलग AC लगाने की जरूरत नहीं, एक से ही ठंडे होंगे 5 कमरे, जानें कैसे?

क्या आपने कभी सोचा है कि एक ही AC आपके पूरे घर के 4-5 कमरों को ठंडा कर सकता है? विदेशों में तेजी से लोकप्रिय हो रही यह तकनीक कैसे काम करती है और इसकी सबसे बड़ी खासियत क्या है. जानत हैं.

ROOMS.jpg
1 / 8

 

Mini Split Air Conditioner को Ductless AC System भी कहा जाता है. यह ऐसा एयर कंडीशनिंग सिस्टम है जिसमें एक आउटडोर यूनिट की मदद से घर के कई कमरों तक कूलिंग पहुंचाई जा सकती है. इसमें पारंपरिक सेंट्रल AC की तरह बड़े डक्ट्स की जरूरत नहीं होती. इस सिस्टम में एक आउटडोर यूनिट के साथ कई इंडोर यूनिट्स जोड़ी जा सकती हैं. सभी यूनिट्स रेफ्रिजरेंट पाइप और इलेक्ट्रिकल वायरिंग के जरिए कनेक्ट रहती हैं. यही वजह है कि एक ही सिस्टम से 4-5 कमरों को ठंडा किया जा सकता है.

विज्ञापन

Single-Zone और Multi-Zone सिस्टम में क्या फर्क है?

Single-Zone और Multi-Zone सिस्टम में क्या फर्क है?2 / 8

अगर सिस्टम में सिर्फ एक इंडोर यूनिट लगी हो तो उसे Single-Zone System कहा जाता है. वहीं, एक आउटडोर यूनिट के साथ कई इंडोर यूनिट्स जुड़ी हों तो उसे Multi-Zone System कहा जाता है, जो पूरे घर की कूलिंग या हीटिंग संभाल सकता है.

विज्ञापन

Mini Split AC कैसे करता है काम?

Mini Split AC कैसे करता है काम?3 / 8

इसका काम करने का तरीका सामान्य एयर कंडीशनिंग सिस्टम जैसा ही होता है. फर्क सिर्फ इतना है कि इसमें ठंडी हवा डक्ट्स के बजाय सीधे कमरे में पहुंचती है. इंडोर यूनिट कमरे की हवा को ठंडा करती है और आउटडोर यूनिट पूरी प्रक्रिया को कंट्रोल करती है.

कैसे मिलती है ठंडी हवा?

कैसे मिलती है ठंडी हवा?4 / 8

इंडोर यूनिट में इवेपोरेटर कॉयल और ब्लोअर फैन मौजूद होता है. दूसरी तरफ आउटडोर यूनिट में कंप्रेसर, कंडेंसर कॉयल और फैन लगे होते हैं. दोनों यूनिट्स कॉपर पाइप और वायरिंग के जरिए आपस में जुड़ी रहती हैं. आउटडोर यूनिट का कंप्रेसर रेफ्रिजरेंट को इंडोर यूनिट तक पहुंचाता है. जब रेफ्रिजरेंट गैस में बदलता है, तो वह कमरे की गर्मी और नमी को सोख लेता है. इसके बाद इंडोर यूनिट ठंडी और कम नमी वाली हवा कमरे में भेजती है. ये भी पढे़ं- AC, कूलर और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बस बदलनी होगी ये 5 आदतें

विज्ञापन

सर्दियों में भी आ सकता है काम

सर्दियों में भी आ सकता है काम5 / 8

गर्मी बाहर निकालने के बाद रेफ्रिजरेंट फिर से आउटडोर यूनिट में लौटता है और दोबारा लिक्विड बन जाता है. यह प्रक्रिया लगातार चलती रहती है. अगर सिस्टम हीट पंप तकनीक वाला हो, तो सर्दियों में यही यूनिट कमरे को गर्म भी कर सकती है.

Mini Split AC की सबसे बड़ी खासियत

Mini Split AC की सबसे बड़ी खासियत6 / 8

इस सिस्टम को लगाने के लिए सिर्फ दीवार में एक छोटा सा छेद करना पड़ता है, जिससे पाइप और वायरिंग निकाली जाती है. बड़े डक्ट्स की जरूरत नहीं होती, इसलिए इंस्टॉलेशन आसान और कम झंझट वाला होता है. ये भी पढे़ं- AC के साथ स्टेबलाइजर लगाना जरूरी है या नहीं? खरीदने से पहले जान लें जवाब

विज्ञापन

जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं डिजाइन

जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं डिजाइन7 / 8

Mini Split AC में अलग-अलग प्रकार की इंडोर यूनिट्स उपलब्ध होती हैं. इन्हें दीवार पर, छत पर, छत के अंदर या ऐसी जगहों पर लगाया जा सकता है जहां पारंपरिक इंस्टॉलेशन संभव नहीं होता. इससे घर की जरूरत के अनुसार विकल्प चुनना आसान हो जाता है.

छोटे घरों के लिए भी शानदार विकल्प

छोटे घरों के लिए भी शानदार विकल्प8 / 8

Mini Split AC का डिजाइन कॉम्पैक्ट होता है और इसकी आउटडोर यूनिट को ऐसी जगह लगाया जा सकता है जहां आवाज कम सुनाई दे. अलग-अलग कमरे के आकार के हिसाब से इसकी क्षमता भी चुनी जा सकती है, जिससे यह छोटे और बड़े दोनों तरह के घरों के लिए उपयुक्त बन जाता है. (All Images -AI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन