Jio, Airtel या Vi? सबसे सस्ता 5G प्लान किसके पास, जानकर चौंक जाएंगे

Jio, Airtel और Vi में सबसे सस्ता 5G प्लान कौन देता है? अगर आप कम बजट में तेज 5G इंटरनेट चाहते हैं, तो यह तुलना आपके लिए बेहद काम की है. जानिए किस कंपनी का प्लान सबसे किफायती है, किसमें मिलता है अनलिमिटेड 5G डेटा और कौन दे रहा है सबसे ज्यादा फायदे.

5g plan
1 / 7
Cheapest 5G Recharge Plan

 

अगर आप कम कीमत में 5G सेवा का फायदा उठाना चाहते हैं, तो आपके मन में यह सवाल जरूर आया होगा कि Jio, Airtel और Vi में सबसे सस्ता 5G प्लान कौन देता है. आइए तीनों कंपनियों के सबसे किफायती 5G प्लान पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

Vi का सबसे किफायती 5G प्लान

Vi का सबसे किफायती 5G प्लान2 / 7

Vodafone Idea अपने ग्राहकों को 349 रुपये में सबसे सस्ता 5G प्लान ऑफर करती है. यह प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है और इसमें कई अतिरिक्त सुविधाएं भी शामिल हैं.

विज्ञापन

Vi प्लान में क्या मिलेगा?

Vi प्लान में क्या मिलेगा?3 / 7

349 रुपये वाले Vi प्लान में रोज 1.5GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं. यह प्लान अनलिमिटेड 5G एक्सेस के साथ आता है, लेकिन इसमें 300GB FUP लिमिट लागू है. इस प्लान के साथ यूजर्स को Binge All Night, Vi Movies & TV, Data Delight और Weekend Data Rollover जैसी सुविधाओं का भी लाभ मिलता है.

Jio का सबसे सस्ता 5G प्लान

Jio का सबसे सस्ता 5G प्लान4 / 7

Reliance Jio अपने ग्राहकों को सिर्फ 198 रुपये में 5G अनुभव का मौका देता है. यह कंपनी का सबसे किफायती 5G रिचार्ज प्लान है. ये भी पढ़ें- फोन की नहीं पड़ेगी जरूरत! WhatsApp Web पर आया धांसू फीचर, 32 लोग एक साथ कर सकेंगे VC

विज्ञापन

Jio प्लान के फायदे

Jio प्लान के फायदे5 / 7

198 रुपये वाले प्लान में 14 दिनों की वैधता के साथ रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं. इसके अलावा JioTV और Jio AI Cloud का एक्सेस भी दिया जाता है. Jio के इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें किसी तरह की FUP लिमिट नहीं है. यानी योग्य यूजर्स को पूरी तरह ट्रूली अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ मिलता है.

Airtel का सबसे सस्ता 5G प्लान

Airtel का सबसे सस्ता 5G प्लान6 / 7

अगर आपके पास Airtel की सिम है, तो कंपनी का सबसे किफायती 5G प्लान 379 रुपये का है. यह प्लान उन यूजर्स के लिए है जो कम कीमत में 5G स्पीड का अनुभव लेना चाहते हैं. ये भी पढ़ें- बच्चों को कब देना चाहिए पहला स्मार्टफोन? जानें बिल गेट्स ने किस उम्र को बताया सही?

विज्ञापन

Airtel प्लान में क्या-क्या मिलेगा?

Airtel प्लान में क्या-क्या मिलेगा?7 / 7

379 रुपये वाले Airtel प्लान में रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS दिए जाते हैं. यह प्लान भी 300GB FUP लिमिट के साथ आता है. इस प्लान के साथ 6 महीने के लिए Apple Music का मुफ्त एक्सेस और 1 महीने के लिए 30GB Google One Cloud Storage की सुविधा भी मिलती है, जिससे यह प्लान और ज्यादा आकर्षक बन जाता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन