फोन की नहीं पड़ेगी जरूरत! WhatsApp Web पर आया धांसू फीचर, 32 लोग एक साथ कर सकेंगे VC

WhatsApp Web यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. अब बिना फोन के भी ब्राउजर से ग्रुप वॉयस और वीडियो कॉल की जा सकेगी. नए फीचर में एक साथ 32 लोग जुड़ सकेंगे, साथ ही जल्द स्क्रीन शेयरिंग और कॉल लिंक जैसी सुविधाएं भी मिलने वाली हैं. जानते हैंं कैसे?

WhatAPp
1 / 8

 

WhatsApp अपने वेब वर्जन के लिए ग्रुप वॉयस कॉलिंग और ग्रुप वीडियो कॉलिंग फीचर लेकर आ रहा है. फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग बीटा वर्जन में की जा रही है. इसके बाद यूजर्स बिना WhatsApp Desktop ऐप और बिना फोन के भी ब्राउजर के जरिए ग्रुप कॉल कर सकेंगे.

विज्ञापन

WABetaInfo ने दी जानकारी

WABetaInfo ने दी जानकारी2 / 8

WhatsApp के नए फीचर्स और अपडेट्स को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अपने वेब वर्जन की कॉलिंग सर्विस को और ज्यादा एडवांस बनाने की तैयारी कर रही है. यह अपडेट जल्द ही अधिक यूजर्स तक पहुंच सकता है. WhatsApp पहले से ही वेब वर्जन पर वन-टू-वन वॉयस और वीडियो कॉलिंग का सपोर्ट देता है. हालांकि अब तक ग्रुप कॉलिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं थी. नए अपडेट के साथ यह कमी भी पूरी होने जा रही है.

विज्ञापन

ऐसे कर पाएंगे ग्रुप कॉल

ऐसे कर पाएंगे ग्रुप कॉल3 / 8

अपडेट मिलने के बाद यूजर्स को अपने लैपटॉप या कंप्यूटर के ब्राउजर में WhatsApp Web ओपन करना होगा. इसके बाद कॉल बटन पर क्लिक करने पर वॉयस कॉल और वीडियो कॉल के दो विकल्प दिखाई देंगे. जरूरत के हिसाब से इनमें से किसी एक को चुना जा सकेगा.

एक साथ जुड़ सकेंगे 32 लोग

एक साथ जुड़ सकेंगे 32 लोग4 / 8

WhatsApp Web की ग्रुप कॉलिंग सुविधा में एक समय पर अधिकतम 32 लोगों को जोड़ा जा सकेगा. इससे दोस्तों और परिवार के साथ बातचीत के अलावा ऑफिस मीटिंग्स और टीम डिस्कशन करना भी आसान हो जाएगा.

विज्ञापन

Zoom जैसी ऐप्स पर कम होगी निर्भरता

Zoom जैसी ऐप्स पर कम होगी निर्भरता5 / 8

32 प्रतिभागियों के सपोर्ट के साथ WhatsApp Web कई यूजर्स के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का विकल्प बन सकता है. इससे छोटी-बड़ी मीटिंग्स के लिए अलग से Zoom या दूसरी सर्विस इस्तेमाल करने की जरूरत कम हो सकती है.

सिक्योरिटी पर रहेगा पूरा फोकस

सिक्योरिटी पर रहेगा पूरा फोकस6 / 8

WhatsApp ने पुष्टि की है कि वेब ग्रुप कॉलिंग में भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन मिलेगा. यानी कॉल के दौरान साझा की गई बातचीत और डेटा सुरक्षित रहेगा और उसे कोई तीसरा व्यक्ति एक्सेस नहीं कर सकेगा.

विज्ञापन

जल्द मिलेंगे नए फीचर्स

जल्द मिलेंगे नए फीचर्स7 / 8

कंपनी आने वाले समय में WhatsApp Web पर कॉल लिंक और स्क्रीन शेयरिंग फीचर भी जोड़ सकती है. इन सुविधाओं की मदद से यूजर्स कॉल में शामिल होने के लिए लिंक शेयर कर सकेंगे और मीटिंग के दौरान अपनी स्क्रीन भी दिखा पाएंगे.

प्रेजेंटेशन और डॉक्यूमेंट शेयर करना होगा आसान

प्रेजेंटेशन और डॉक्यूमेंट शेयर करना होगा आसान8 / 8

स्क्रीन शेयरिंग फीचर आने के बाद यूजर्स ग्रुप कॉल के दौरान प्रेजेंटेशन, डॉक्यूमेंट्स और अन्य जरूरी कंटेंट सीधे अपने कंप्यूटर या लैपटॉप से शेयर कर सकेंगे. इससे WhatsApp Web का उपयोग प्रोफेशनल कामों के लिए भी और बढ़ जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन