बच्चों को कब देना चाहिए पहला स्मार्टफोन? जानें बिल गेट्स ने किस उम्र को बताया सही?
आज के समय में स्मार्टफोन बच्चों की पढ़ाई, जानकारी और नई चीजें सीखने में मदद करता है. लेकिन इसका ज्यादा इस्तेमाल उनकी आदतों और मानसिक विकास पर भी असर डाल सकता है. ऐसे में हर माता-पिता के मन में सवाल होता है कि आखिर बच्चों को स्मार्टफोन देने की सही उम्र क्या है?

बच्चों को स्मार्टफोन कब देना चाहिए, यह सवाल आज लगभग हर माता-पिता के मन में है. माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने इस बारे में अपनी राय साझा की थी और बताया था कि किस उम्र के बाद बच्चों को फोन देना बेहतर माना जा सकता है. जानिए उनकी सलाह, कम उम्र में फोन देने के नुकसान और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.
खाने के समय सबसे ज्यादा पड़ती है फोन की जरूरत
2 / 7कई माता-पिता का कहना है कि बच्चे बिना मोबाइल देखे खाना ही नहीं खाते. यही वजह है कि कम उम्र में ही बच्चों के हाथ में स्मार्टफोन पहुंच जाता है. लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि इस आदत के लंबे समय में नकारात्मक असर भी हो सकते हैं.
बिल गेट्स ने क्या दी सलाह?
3 / 7माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक Bill Gates का मानना है कि बच्चों को बहुत कम उम्र में स्मार्टफोन नहीं देना चाहिए. उन्होंने बताया था कि उनके अपने बच्चों को भी एक तय उम्र तक फोन नहीं दिया गया था. बिल गेट्स के अनुसार लगभग 14 साल की उम्र के बाद बच्चों को स्मार्टफोन देने के बारे में सोचा जा सकता है. हालांकि हर बच्चे की समझ और जरूरत अलग होती है, इसलिए अंतिम फैसला माता-पिता को बच्चे की परिपक्वता को देखकर लेना चाहिए. (Image CRedit-WikiPedia)
कम उम्र में स्मार्टफोन देने के नुकसान
4 / 7डॉक्टर्स और विशेषज्ञों के मुताबिक, कम उम्र में स्मार्टफोन का अधिक इस्तेमाल बच्चों का स्क्रीन टाइम बढ़ा देता है. इसका असर पढ़ाई, नींद और शारीरिक गतिविधियों पर पड़ सकता है. इसके अलावा सोशल मीडिया, ऑनलाइन गेमिंग और लगातार आने वाले नोटिफिकेशन बच्चों का ध्यान भटका सकते हैं. ये भी पढ़ें- अमेरिका का बड़ा प्रतिबंध! भारत समेत दुनिया के लिए बंद हुए ये पावरफुल AI मॉडल, जानिए क्या होगा असर
इंटरनेट पर गलत कंटेंट तक पहुंच का खतरा
5 / 7कम उम्र के बच्चे कई बार इंटरनेट पर ऐसी सामग्री तक पहुंच सकते हैं जो उनकी उम्र के हिसाब से उपयुक्त नहीं होती. यही वजह है कि डिजिटल दुनिया में बच्चों की निगरानी और मार्गदर्शन बेहद जरूरी माना जाता है.
फोन देने से पहले ये नियम बनाना जरूरी
6 / 7अगर बच्चों को स्मार्टफोन दिया जाता है तो कुछ जरूरी नियम तय करने चाहिए. जैसे स्क्रीन टाइम की सीमा तय करना, पैरेंटल कंट्रोल का इस्तेमाल करना और उन्हें सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के बारे में समझाना. साथ ही बच्चों को यह भी सिखाना चाहिए कि वे अपनी निजी जानकारी ऑनलाइन साझा न करें. ये भी पढ़ें-
डिजिटल दुनिया में संतुलन सबसे जरूरी
7 / 7बिल गेट्स का मानना है कि तकनीक से पूरी तरह दूरी बनाना समाधान नहीं है. जरूरत इस बात की है कि बच्चों को तकनीक का सही और जिम्मेदार उपयोग सिखाया जाए. सही संतुलन के साथ स्मार्टफोन शिक्षा और जानकारी का एक बेहतरीन माध्यम बन सकता है. (Images Credit-AI)



















