खुशखबरी! फ्री में हर रोज 2GB डेटा, SMS और कॉलिंग; जानें क्या है शानदार ऑफर

अगर आप नया मोबाइल नंबर लेने की सोच रहे हैं तो एक का नया ऑफर आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है. इसमें कंपनी सीमित समय के लिए ग्राहकों को फ्री SIM के साथ डेटा, कॉलिंग और SMS जैसी सुविधाएं मुफ्त दे रही है. जानते हैं इसकी डिटेल्स

BSNL
1 / 5

BSNL ने यूजर्स को बड़ा तोहफा दिया है. कंपनी फ्री SIM के साथ 30 दिन तक रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS दे रही है. खास बात ये है कि इस ऑफर के लिए ग्राहकों को कोई रिचार्ज नहीं कराना होगा.

विज्ञापन

 31 मई तक मिलेगा ऑफर का फायदा

 31 मई तक मिलेगा ऑफर का फायदा2 / 5

BSNL ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो शेयर कर बताया है कि यह खास ऑफर 31 मई तक वैलिड रहेगा. यानी ग्राहक इस तारीख तक इस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं. इस ऑफर के तहत कंपनी ग्राहकों को बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के BSNL SIM उपलब्ध करा रही है. खास बात यह है कि SIM के साथ 30 दिनों की वैलिडिटी भी दी जाएगी.

विज्ञापन

रोज मिलेगा 2GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS

रोज मिलेगा 2GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS3 / 5

BSNL इस प्लान में हर दिन 2GB हाई-स्पीड इंटरनेट डेटा दे रही है. पूरे 30 दिनों में यूजर्स को कुल 60GB डेटा का फायदा मिलेगा. डेटा के अलावा इस ऑफर में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दी जा रही है. साथ ही हर दिन 100 SMS भी मिलेंगे, यानी पूरे महीने में कुल 3000 SMS का फायदा मिलेगा.

सिर्फ नए ग्राहकों के लिए खास ऑफर

सिर्फ नए ग्राहकों के लिए खास ऑफर4 / 5

कंपनी ने साफ किया है कि यह ऑफर केवल नए ग्राहकों के लिए है. पुराने यूजर्स इस स्कीम का लाभ नहीं उठा पाएंगे. ऑफर से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए नजदीकी BSNL ऑफिस या रिटेल स्टोर में संपर्क किया जा सकता है.

विज्ञापन

Jio, Airtel और Vi के पास नहीं ऐसा प्लान

Jio, Airtel और Vi के पास नहीं ऐसा प्लान5 / 5

फिलहाल Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea यानी Vi के पास नए ग्राहकों के लिए ऐसा कोई फ्री ऑफर मौजूद नहीं है. यही वजह है कि BSNL का यह प्लान काफी चर्चा में बना हुआ है. अभी यह साफ नहीं है कि 31 मई के बाद कंपनी इस ऑफर को आगे बढ़ाएगी या नहीं. ऐसे में अगर आप नया नंबर लेने का प्लान बना रहे हैं तो यह ऑफर आपके लिए फायदे का मौका हो सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन