यूजर्स को झटका, Jio ने बंद किया अपना सबसे सस्ता 84 दिन वाला प्लान
Jio ने अपने एक ऐसे लोकप्रिय प्रीपेड प्लान को बंद कर दिया है, जिसे लंबे समय तक कम खर्च में नंबर चालू रखने के लिए सबसे बेहतर माना जाता था. LPG, CNG और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच अब टेलीकॉम यूजर्स पर भी महंगे रिचार्ज का असर दिखाई देने लगा है.

Jio ने चुपचाप अपना सबसे पसंदीदा 84 दिन वाला सस्ता प्लान बंद कर दिया है. सिर्फ 395 रुपये में मिलने वाला यह रिचार्ज सेकेंडरी SIM यूजर्स के लिए किसी वरदान से कम नहीं था.
प्लान में मिलते थे ये फायदे
2 / 8395 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जाती थी. इसके साथ रोजाना 100 SMS और कुल 6GB हाई-स्पीड 4G डेटा भी मिलता था. कम कीमत में बेसिक सुविधाएं मिलने की वजह से यह प्लान काफी लोकप्रिय बन गया था.
क्यों था पॉपुलर
3 / 8Jio का 395 रुपये वाला प्लान उन यूजर्स के लिए बेहद उपयोगी था जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत नहीं होती थी लेकिन लंबी वैलिडिटी चाहिए होती थी. इस प्लान में 84 दिनों की वैधता मिलती थी, जिससे बार-बार रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ती थी. वहीं जो लोग अपना Jio नंबर सिर्फ कॉलिंग, OTP या बैंकिंग कामों के लिए इस्तेमाल करते थे, उनके लिए यह प्लान सबसे किफायती माना जाता था. खासकर सेकेंडरी SIM रखने वाले यूजर्स इस प्लान को लंबे समय तक एक्टिव नंबर बनाए रखने के लिए चुनते थे.
टैरिफ बढ़ने के बाद हटाया गया प्लान
4 / 8जुलाई 2024 में Jio ने अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी की थी. उसी दौरान Airtel और Vodafone Idea ने भी टैरिफ महंगे किए थे. इसी बदलाव के बाद कंपनी ने 395 रुपये वाला प्लान बंद कर दिया और तब से ऐसा कोई सस्ता 84 दिन वाला प्लान वापस नहीं आया. ये भी पढ़ें- हवा में उंगलियां घुमाओ और WhatsApp पर चला जाएगा मैसेज! Meta का कमाल
कंपनी क्यों नहीं ला रही सस्ता प्लान?
5 / 8रिपोर्ट्स के मुताबिक, कम कीमत वाले लंबे वैलिडिटी प्लान टेलीकॉम कंपनियों की औसत कमाई यानी ARPU को प्रभावित करते हैं. यही वजह है कि कंपनियां अब ज्यादा फायदेमंद और महंगे प्लान्स पर फोकस कर रही हैं.
अब कौन-कौन से विकल्प मौजूद हैं?
6 / 8फिलहाल Jio उन ग्राहकों के लिए “Voice Only” प्लान ऑफर कर रहा है जिन्हें इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं है. कंपनी का 448 रुपये वाला प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी देता है, जबकि 1748 रुपये वाला प्लान 336 दिनों तक चलता है. ये भी पढ़ें- फ्रिज खरीदने के कितने दिनों बाद खत्म होती है गैस, क्या हर फ्रिज में गैस रिफिल करानी पड़ती है? जान लें सच
इन प्लान्स में क्या मिलता है?
7 / 8448 रुपये वाले प्लान में 1000 SMS की सुविधा मिलती है, जबकि 1748 रुपये वाले प्लान में 3300 SMS दिए जाते हैं. हालांकि दोनों ही प्लान्स में इंटरनेट डेटा शामिल नहीं है, इसलिए डेटा यूजर्स के लिए ये पूरी तरह फायदेमंद नहीं माने जा रहे.
यूजर्स अब भी कर रहे इंतजार
8 / 8395 रुपये वाला प्लान बंद होने के बाद कई यूजर्स अब भी ऐसे सस्ते रिचार्ज का इंतजार कर रहे हैं जिसमें कम कीमत में लंबी वैलिडिटी और बेसिक सुविधाएं मिल सकें. खासकर वे लोग जो सिर्फ नंबर एक्टिव रखना चाहते हैं, उनके लिए यह प्लान काफी काम का था.