फ्रिज खरीदने के कितने दिनों बाद खत्म होती है गैस, क्या हर फ्रिज में गैस रिफिल करानी पड़ती है? जान लें सच

क्या नया फ्रिज लेते ही आपको भी गैस खत्म होने की टेंशन सताती है? सच जानकर आप हैरान रह जाएंगे, क्योंकि फ्रिज की गैस सामान्य तौर पर खत्म नहीं होती. जानिए आखिर कब पड़ती है गैस रिफिल की जरूरत, कौन-सी गलतियां बनती हैं लीकेज की वजह और कैसे पहचानें कि फ्रिज में गैस कम हो गई है.

fridge
1 / 7

नया फ्रिज खरीदने के बाद कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि इसकी कूलिंग गैस कितने समय तक चलेगी. लेकिन असल में फ्रिज की गैस सामान्य तौर पर खत्म नहीं होती. यह एक बंद पाइप सिस्टम में लगातार घूमती रहती है और उसी से कूलिंग बनी रहती है. हालांकि नए फ्रिज में गैस जल्दी खत्म नहीं होती, लेकिन ट्रांसपोर्ट के दौरान ज्यादा झटके लगने या फ्रिज के हिलने डुलने से पाइप में हल्का डैमेज हो सकता है. इसी वजह से गैस लीकेज की समस्या सामने आती है.

Advertisment

वारंटी में कंपनी क्या करती है?

वारंटी में कंपनी क्या करती है?2 / 7

अगर आपका फ्रिज वारंटी पीरियड में है और उसमें गैस लीकेज की दिक्कत आती है, तो कंपनी इसे बिना अतिरिक्त चार्ज के ठीक करती है. हमेशा कंपनी के अधिकृत टेक्नीशियन से ही जांच करवानी चाहिए. यदि फ्रिज की वारंटी समाप्त हो चुकी है, तो गैस रिफिलिंग और रिपेयर का पूरा खर्च ग्राहक को खुद देना पड़ता है. इसलिए समय समय पर फ्रिज की जांच करवाना फायदेमंद रहता है.

विज्ञापन

गैस लीकेज के संकेत

गैस लीकेज के संकेत3 / 7

अगर फ्रिज का कंप्रेसर लगातार चल रहा हो लेकिन अंदर ठंडक न बन रही हो, तो यह गैस लीकेज का बड़ा संकेत हो सकता है. कई बार लीकेज वाली जगह से हल्की केमिकल जैसी स्मेल भी महसूस होती है. गैस कम होने पर फ्रिज का कंप्रेसर सही तापमान बनाए रखने के लिए लगातार घंटों तक चलता रहता है. इससे बिजली की खपत भी बढ़ जाती है.

नया फ्रिज घर लाते समय रखें ये सावधानी

नया फ्रिज घर लाते समय रखें ये सावधानी4 / 7

फ्रिज को हमेशा सीधी स्थिति में रखें और ट्रांसपोर्ट के दौरान बहुत ज्यादा झटके या झुकाव से बचाएं. इससे पाइपिंग सिस्टम सुरक्षित रहता है.

विज्ञापन

फ्रीजर की बर्फ हटाने में न करें ये गलती

फ्रीजर की बर्फ हटाने में न करें ये गलती5 / 7

फ्रीजर में जमी बर्फ को चाकू, स्क्रूड्राइवर या किसी नुकीली चीज से हटाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. ऐसा करने से गैस पाइप पंचर हो सकते हैं और लीकेज शुरू हो सकती है.

फ्रिज की लाइफ बढ़ाने के आसान तरीके

फ्रिज की लाइफ बढ़ाने के आसान तरीके6 / 7

फ्रिज को दीवार से बिल्कुल सटाकर न रखें. हवा निकलने के लिए पीछे थोड़ी जगह जरूर छोड़ें. साथ ही वोल्टेज फ्लक्चुएशन से बचाने के लिए अच्छी क्वालिटी का स्टेबलाइजर इस्तेमाल करें.

विज्ञापन

साल में एक बार सर्विसिंग है जरूरी

साल में एक बार सर्विसिंग है जरूरी7 / 7

एक बार प्रोफेशनल सर्विसिंग कराने से छोटी छोटी तकनीकी समस्याएं समय रहते पकड़ में आ जाती हैं. इससे गैस लीकेज जैसी परेशानी और बड़े खर्च से बचा जा सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन