लॉन्च की खबरों के बीच लीक हुई iPhone 18 Pro Max की जानकारी, भारत में इतनी हो सकती है कीमत

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गई है. नए लीक्स में छोटे Dynamic Island, बड़ी बैटरी, दमदार A20 चिप और DSLR जैसी कैमरा टेक्नोलॉजी का दावा किया जा रहा है. लीक्स में इसकी कीमत भी सामने आई है.

iPhone 18 pro
1 / 9
iPhone 18 pro max price leak

 

Apple के अगले फ्लैगशिप iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर नई जानकारियां सामने आने लगी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस बार कैमरा, बैटरी और डिस्प्ले में बड़े बदलाव कर सकती है. माना जा रहा है कि Pro मॉडल्स सितंबर 2026 में लॉन्च किए जाएंगे.

विज्ञापन

डिजाइन में मिल सकते हैं हल्के बदलाव

डिजाइन में मिल सकते हैं हल्के बदलाव2 / 9

लीक्स के अनुसार Apple इस बार भी ट्रिपल रियर कैमरा डिजाइन बरकरार रख सकता है. हालांकि कंपनी बैक पैनल और फ्रेम में कुछ छोटे लेकिन प्रीमियम बदलाव कर सकती है, जिससे फोन का लुक और ज्यादा क्लीन दिखाई देगा.

विज्ञापन

छोटा हो सकता है Dynamic Island

छोटा हो सकता है Dynamic Island3 / 9

इस बार iPhone 18 Pro सीरीज में सबसे बड़ा बदलाव फ्रंट डिजाइन में देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स का दावा है कि Apple Dynamic Island का साइज करीब 35 प्रतिशत तक छोटा कर सकता है, जिससे स्क्रीन ज्यादा बड़ी और साफ दिखाई दे सकती है.

डिस्प्ले साइज में नहीं होगा बदलाव

डिस्प्ले साइज में नहीं होगा बदलाव4 / 9

लीक्स के मुताबिक iPhone 18 Pro में 6.3 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है, जबकि iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले देखने को मिल सकता है. कंपनी नए LTPO+ डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकती है, जिससे बैटरी एफिशिएंसी बेहतर हो सकती है.

ये भी पढ़ें- Google I/O 2026: सुंदर पिचाई करेंगे सबसे बड़े AI इवेंट की शुरुआत, हो सकते हैं ये बड़े ऐलान, जानें कहां देखें लाइव स्ट्रीम

 

विज्ञापन

Pro Max में मिल सकती है बड़ी बैटरी

Pro Max में मिल सकती है बड़ी बैटरी5 / 9

रिपोर्ट्स की मानें तो iPhone 18 Pro Max थोड़ा मोटा हो सकता है क्योंकि कंपनी इसमें बड़ी बैटरी देने की तैयारी कर रही है. लीक्स में 5100mAh से 5200mAh तक की बैटरी मिलने की बात कही जा रही है.

नया A20 चिपसेट देगा ज्यादा पावर

नया A20 चिपसेट देगा ज्यादा पावर6 / 9

Apple इस बार iPhone 18 Pro सीरीज में नया A20 चिपसेट इस्तेमाल कर सकता है. कहा जा रहा है कि यह चिप TSMC की 2nm टेक्नोलॉजी पर आधारित होगी, जिससे फोन की परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी पहले से बेहतर हो सकती है.

विज्ञापन

कैमरा में मिल सकता है बड़ा अपग्रेड

कैमरा में मिल सकता है बड़ा अपग्रेड7 / 9

Apple कैमरा सिस्टम में भी बड़े बदलाव कर सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी प्राइमरी कैमरा में Variable Aperture सिस्टम टेस्ट कर रही है, जिससे यूजर्स लाइट कंट्रोल को मैन्युअली एडजस्ट कर सकेंगे.

ये भी पढे़ं- 8000mAh बैटरी के साथ आ रहा Realme 16T! मिरर सेल्फी कैमरा जैसे धांसू फीचर्स, लीक हुई कीमत

 

लो-लाइट फोटोग्राफी होगी बेहतर

लो-लाइट फोटोग्राफी होगी बेहतर8 / 9

लीक्स में यह भी दावा किया गया है कि iPhone 18 Pro सीरीज में नया Stacked Image Sensor इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे Dynamic Range बेहतर होगी और कम रोशनी में फोटो क्वालिटी पहले से ज्यादा शानदार मिल सकती है.

विज्ञापन

भारत में कितनी हो सकती है कीमत?

भारत में कितनी हो सकती है कीमत?9 / 9

कीमत को लेकर कहा जा रहा है कि Apple इस बार बड़ा प्राइस हाइक नहीं करेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत भारत में पिछले मॉडल की तरह करीब 1,49,900 रुपये के आसपास रह सकती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन