8000mAh बैटरी के साथ आ रहा Realme 16T! मिरर सेल्फी कैमरा जैसे धांसू फीचर्स, लीक हुई कीमत

8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI कैमरा… Realme 16T लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गया है. कीमत लीक होने के बाद अब साफ हो गया है कि यह फोन मिड रेंज मार्केट में बड़ा मुकाबला देने वाला है.

Realme 16T

22 मई को भारत में लॉन्च होगा Realme 16T.

विज्ञापन

Realme 16T Price Leak: रियलमी एक बार फिर मिड-रेंज स्मार्टफोन मार्केट में हलचल मचाने की तैयारी में है. कंपनी का नया स्मार्टफोन Realme 16T इस हफ्ते 22 मई को भारत में लॉन्च होने जा रहा है. लॉन्च से पहले ही इस फोन की कीमत और कई अहम फीचर्स लीक हो चुके हैं. बड़ी बैटरी, दमदार डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स के साथ आने वाला यह फोन उन लोगों को पसंद आ सकता है जो 30 से 35 हजार रुपये के बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं.

लॉन्च से पहले सामने आई कीमत

टिपस्टर अभिषेक यादव लीक के मुताबिक Realme 16T को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है. इसका 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल 29,999 रुपये में आ सकता है. वहीं 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये बताई जा रही है. टॉप वेरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ 33,999 रुपये में लॉन्च हो सकता है. कीमत को देखते हुए यह फोन सीधे मिड-रेंज प्रीमियम सेगमेंट को टारगेट करेगा.

विज्ञापन

बड़ी बैटरी के साथ लंबा बैकअप

Realme 16T की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh बैटरी मानी जा रही है. कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर करीब 3 दिन तक चल सकता है. इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो सकेगी. इतना ही नहीं, इस फोन में रिवर्स चार्जिंग फीचर भी दिया जाएगा, यानी जरूरत पड़ने पर इससे दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकेंगे.

कैमरे में मिलेगा AI का दम

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX852 AI कैमरा सेंसर दिया जाएगा. कंपनी इस फोन में AI बेस्ड कैमरा फीचर्स भी दे रही है, जिससे फोटो क्वालिटी बेहतर हो सकती है. सेल्फी लेने वालों के लिए इसमें सेल्फी मिरर फीचर भी मिलेगा, जो यूजर्स के लिए काम का साबित हो सकता है.

विज्ञापन

डिस्प्ले और डिजाइन भी होंगे दमदार

फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग काफी स्मूद महसूस हो सकती है. साथ ही 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलने की वजह से तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकेगी. Realme 16T को IP69 रेटिंग के साथ लाया जाएगा, यानी यह फोन धूल और पानी से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा.

मजबूत बॉडी और दमदार परफॉर्मेंस की तैयारी

कंपनी इस फोन को मिलिट्री ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस के साथ लॉन्च करेगी, जिससे यह हल्के झटकों और गिरने पर ज्यादा सुरक्षित रह सकता है. हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि फोन में कौन सा प्रोसेसर मिलेगा. लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी इसमें ऐसा चिपसेट दे सकती है जो रोजमर्रा के कामों के साथ गेमिंग और मल्टीटास्किंग को भी आसानी से संभाल सके.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ