---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

Google I/O 2026: सुंदर पिचाई करेंगे सबसे बड़े AI इवेंट की शुरुआत, हो सकते हैं ये बड़े ऐलान, जानें कहां देखें लाइव स्ट्रीम

Google I/O 2026 में इस बार AI का सबसे बड़ा धमाका देखने को मिल सकता है. Gemini AI से लेकर Android 17 और Smart Glasses तक, Google कई बड़े ऐलान करने की तैयारी में है. Sundar Pichai के इस मेगा इवेंट पर पूरी दुनिया की नजर टिकी है.

---विज्ञापन---

Google I/O 2026: Google I/O 2026 को लेकर टेक दुनिया में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है. हर साल की तरह इस बार भी लोगों की नजर Google के बड़े ऐलानों पर टिकी है, लेकिन इस बार फोकस सिर्फ Android अपडेट तक सीमित नहीं रहने वाला. माना जा रहा है कि कंपनी AI टेक्नोलॉजी, Gemini मॉडल्स और नए स्मार्ट डिवाइसेज को लेकर कई बड़े खुलासे कर सकती है. खास बात यह है कि Google इस बार AI को अपने हर प्रोडक्ट का केंद्र बनाने की तैयारी में दिख रहा है.

Sundar Pichai करेंगे इवेंट की शुरुआत

Google I/O 2026 की शुरुआत कंपनी के CEO सुंदर पिचाई के कीनोट से होगी. इस इवेंट में Google अपने आने वाले AI फीचर्स, Gemini मॉडल्स और Android के भविष्य को लेकर बड़ी घोषणाएं कर सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार कंपनी AI से जुड़े हार्डवेयर कॉन्सेप्ट्स की झलक भी दिखा सकती है, जिसमें स्मार्ट ग्लासेस सबसे ज्यादा चर्चा में हैं.

---विज्ञापन---

भारत में कब और कहां देखें लाइव स्ट्रीम

Google का कीनोट इवेंट अमेरिकी समय के अनुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा. भारतीय समय के हिसाब से यह रात 10:30 बजे लाइव देखा जा सकेगा. यूजर्स Google की ऑफिशियल I/O वेबसाइट और YouTube पर Google for Developers चैनल के जरिए इस इवेंट को लाइव देख पाएंगे. माना जा रहा है कि यह प्रेजेंटेशन कई घंटों तक चल सकती है, जिसमें नए प्रोडक्ट्स और सॉफ्टवेयर डेमो भी दिखाए जाएंगे.

Gemini AI पर रहेगा सबसे ज्यादा फोकस

इस बार का पूरा इवेंट AI के इर्द गिर्द घूमता नजर आ सकता है. Google अपने Gemini AI मॉडल्स के नए और ज्यादा एडवांस वर्जन पेश कर सकता है. कंपनी पहले ही Gemini AI को Android डिवाइसेज़ और Google सर्विसेज में तेजी से शामिल कर रही है. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Google एक नया वीडियो जनरेशन AI मॉडल ‘Omni’ भी लॉन्च कर सकता है.

---विज्ञापन---
Photo-Gemini

AI Search और नए Labs प्रोजेक्ट्स पर भी नजर

Google अपने AI पावर्ड Search सिस्टम में भी नए बदलाव दिखा सकता है. इसके अलावा कंपनी Google Labs के एक्सपेरिमेंटल प्रोजेक्ट्स को लेकर भी अपडेट दे सकती है. Flow नाम के AI म्यूजिक क्रिएशन टूल में नए फीचर्स आने की भी उम्मीद है. हाल ही में Google ने अपने कुछ एडवांस AI फीचर्स को “Gemini Intelligence” नाम देना शुरू किया है, जिससे साफ है कि AI अब कंपनी की सबसे बड़ी प्राथमिकता बन चुका है.

Android 17 में मिल सकते हैं बड़े बदलाव

Google I/O 2026 में Android 17 भी बड़ी चर्चा का हिस्सा रहेगा. हालांकि यह अभी बीटा टेस्टिंग में है, लेकिन कंपनी इसके नए फीचर्स को स्टेज पर दिखा सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक Android 17 में बेहतर Voice to Text फीचर, स्मार्ट Autofill और डिजिटल वेलबीइंग सेटिंग्स में बड़े सुधार देखने को मिल सकते हैं. Android Auto के डिजाइन में भी बदलाव और नए 3D स्टाइल इमोजी जोड़े जा सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- AC के साथ पंखा चलाना सही है या गलत? जानिए क्या कहता है साइंस, क्या बढ़ेगा बिजली बिल

Smart Glasses की झलक दिखा सकता है Google

Google पहले ही संकेत दे चुका है कि इस इवेंट में उसके AI आधारित Smart Glasses प्रोजेक्ट की झलक दिखाई जाएगी. माना जा रहा है कि कंपनी एक बार फिर Wearable AI डिवाइसेज़ पर बड़ा दांव खेलने जा रही है. यह डिवाइस रियल टाइम AI असिस्टेंस और स्मार्ट विजुअल फीचर्स के साथ आ सकता है.

---विज्ञापन---

Googlebook पर भी हो सकती है चर्चा

इवेंट में Googlebook नाम के नए AI फर्स्ट लैपटॉप प्लेटफॉर्म का जिक्र भी हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह Chromebook से अलग होगा और इसमें AI आधारित प्रोडक्टिविटी फीचर्स पर ज्यादा फोकस किया जाएगा. फिलहाल इसकी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन Google I/O में कंपनी इसके विजन को समझा सकती है.

AI Ecosystem को मजबूत करने की तैयारी

Google इस बार सिर्फ नए फीचर्स दिखाने नहीं बल्कि पूरा AI Ecosystem तैयार करने की रणनीति पर काम करता दिख सकता है. Android, Search, AI Tools और Smart Devices को एक साथ जोड़कर कंपनी भविष्य की टेक्नोलॉजी की नई दिशा तय करने की कोशिश कर रही है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- कैसे करें WhatsApp कॉल रिकॉर्ड? ज्यादातर लोग नहीं जानते ये ट्रिक

First published on: May 19, 2026 03:32 PM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola