iPhone 17 Pro Max पर बंपर ऑफर! लॉन्च प्राइस से इतना तक सस्ता मिल रहा फोन, यहां है डील
iPhone 17 Pro Max खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है. Apple का प्रीमियम स्मार्टफोन अब लॉन्च कीमत से हजारों रुपये सस्ता मिल रहा है. जानिए कहां और कैसे मिल रहा है यह फायदा.

अगर आप iPhone 17 Pro Max खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. Apple का यह प्रीमियम स्मार्टफोन अब लॉन्च कीमत से काफी कम दाम में उपलब्ध है. खासतौर पर ऑरेंज कलर वेरिएंट को यूजर्स के बीच काफी पसंद किया जा रहा है.
लॉन्च के समय कितनी थी कीमत?
2 / 7iPhone 17 Pro Max को भारत में 1,49,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. यह कीमत इसके 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की है. फिलहाल Apple India की आधिकारिक वेबसाइट पर भी यह फोन इसी कीमत में लिस्टेड है.
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर मिल रहा सीधा डिस्काउंट
3 / 7ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर यही फोन कम कीमत में खरीदा जा सकता है. यहां iPhone 17 Pro Max की कीमत घटकर 1,37,900 रुपये हो गई है. यानी ग्राहकों को सीधे 12,000 रुपये की बचत का मौका मिल रहा है. (Image Credit-Flipkart Snap)
बैंक ऑफर से और कम होगी कीमत
4 / 7Flipkart पर उपलब्ध बैंक ऑफर्स का फायदा उठाकर इस फोन की कीमत को और कम किया जा सकता है. बैंक डिस्काउंट के बाद इसकी प्रभावी कीमत 1,27,900 रुपये तक पहुंच जाती है. इस तरह कुल बचत 22,000 रुपये तक हो सकती है. ये भी पढ़ें- सोलर पैनल या जनरेटर? खरीदने से पहले जान लें कौन बचाएगा ज्यादा पैसा और देगा बेहतर बैकअप
एक्सचेंज ऑफर में बड़ा फायदा
5 / 7अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है, तो एक्सचेंज ऑफर के जरिए अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है. कंपनी की ओर से अधिकतम 52,350 रुपये तक का एक्सचेंज बेनिफिट दिया जा रहा है.
एक्सचेंज वैल्यू किन बातों पर निर्भर करती है?
6 / 7पुराने फोन पर मिलने वाली छूट उसकी कंडीशन, मॉडल और ब्रांड के आधार पर तय की जाती है. इसलिए सभी ग्राहकों को अधिकतम एक्सचेंज वैल्यू मिले, यह जरूरी नहीं है. बेहतर कंडीशन वाला फोन ज्यादा फायदा दिला सकता है. ये भी पढ़ें- SMS के आखिर में क्यों लिखा होता है P, S, T और G? 99% लोग नहीं जानते इसका असली मतलब
खरीदने से पहले जरूर करें यह काम
7 / 7अगर आपके पास एक्सचेंज के लिए पुराना फोन नहीं भी है, तब भी 22,000 रुपये तक की छूट एक बड़ा फायदा है. हालांकि खरीदारी से पहले यह जरूर जांच लें कि आपके इलाके में सभी ऑफर्स और डिस्काउंट उपलब्ध हैं या नहीं. (Images Credit-Apple)



















