iPhone 17 Pro को टक्कर देते हैं ये 5 धांसू फोन, फीचर्स जानकर बना लेंगे खरीदने का मन

अगर आप iPhone 17 Pro लेने का प्लान बना रहे हैं, तो कुछ प्रीमियम एंड्रॉयड स्मार्टफोन भी आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं. डिजाइन, कैमरा, परफॉर्मेंस, बैटरी और फास्ट चार्जिंग जैसे कई मामलों में ये डिवाइस किसी भी तरह पीछे नहीं हैं. आइए जानते हैं ऐसे 5 दमदार स्मार्टफोन्स के बारे में.

iphone (2)
1 / 6

 

iPhone 17 Pro का इंतजार कर रहे हैं? जरा रुकिए! बाजार में ऐसे कई प्रीमियम एंड्रॉयड स्मार्टफोन मौजूद हैं जो कैमरा, बैटरी, चार्जिंग और परफॉर्मेंस के मामले में iPhone को कड़ी टक्कर देते हैं. Samsung, Vivo, Oppo, Xiaomi और Google के ये फ्लैगशिप फोन आपको हैरान कर सकते हैं.

विज्ञापन

Samsung Galaxy S26 Ultra

Samsung Galaxy S26 Ultra2 / 6

Samsung Galaxy S26 Ultra इस सूची का सबसे चर्चित स्मार्टफोन है. इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जबकि बाकी कैमरे 50MP, 50MP और 10MP के हैं. लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए यह शानदार विकल्प माना जाता है. फोन में 6.9 इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी और 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. इसकी शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपये है.

विज्ञापन

Vivo X300 Ultra

Vivo X300 Ultra3 / 6

Vivo X300 Ultra कैमरा लवर्स के लिए एक प्रीमियम डिवाइस है. इसमें 200MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है और 105x डिजिटल जूम का सपोर्ट मिलता है. इसके साथ 400mm Vivo Zeiss Telephoto Extender Gen 2 भी उपलब्ध है. फोन में 6.82 इंच की डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और 100W फास्ट चार्जिंग दी गई है. इसकी कीमत 1,59,999 रुपये है.

Oppo Find X9 Pro

Oppo Find X9 Pro4 / 6

अगर आप सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएशन और AI-बेस्ड एडिटिंग फीचर्स चाहते हैं, तो Oppo Find X9 Pro एक शानदार विकल्प हो सकता है. इसमें 50MP Sony LYT-828 प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200MP टेलीफोटो कैमरा मिलता है. स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर, 16GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है. इसकी शुरुआती कीमत 1,09,999 रुपये है. ये भी पढ़ें- Jio, Airtel या Vi? सबसे सस्ता 5G प्लान किसके पास, जानकर चौंक जाएंगे

विज्ञापन

Xiaomi 17 Ultra

Xiaomi 17 Ultra5 / 6

Xiaomi 17 Ultra प्रीमियम सेगमेंट का एक और दमदार स्मार्टफोन है. इसमें Leica-ट्यून ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. फोन का 200MP टेलीफोटो कैमरा 120x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है, जबकि 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा Samsung JN5 सेंसर के साथ आता है. इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, 16GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है. पावर के लिए 6000mAh बैटरी, 90W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. इसकी शुरुआती कीमत 1,39,999 रुपये है.

Google Pixel 10 Pro

Google Pixel 10 Pro6 / 6

Google Pixel 10 Pro भी उन यूजर्स के लिए शानदार विकल्प माना जा रहा है जो प्रीमियम कैमरा एक्सपीरियंस और स्मार्ट AI फीचर्स चाहते हैं. यह फोन फ्लैगशिप सेगमेंट में iPhone 17 Pro को कड़ी टक्कर देने की क्षमता रखता है और प्रीमियम एंड्रॉयड स्मार्टफोन की सूची में अपनी खास जगह बनाता है. ये भी पढ़ें- फोन की नहीं पड़ेगी जरूरत! WhatsApp Web पर आया धांसू फीचर, 32 लोग एक साथ कर सकेंगे VC

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन