iPhone 17 अब सिर्फ 55,000 रुपये में! यहां मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट

iPhone खरीदने का इंतजार कर रहे थे? अब सही समय आ गया है. Apple Days 2026 सेल में iPhone 17 पर भारी डिस्काउंट, बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस मिलाकर कीमत इतनी गिर गई है कि आप यकीन नहीं करेंगे. जानिए पूरी डील का हिसाब.

iPhone 17 price drop
1 / 8
iPhone 17 price drop

 

अगर आप नया iPhone लेने का प्लान बना रहे हैं, तो यह मौका हाथ से जाने जैसा नहीं है. इस समय मार्केट में चल रही Apple Days 2026 सेल में iPhone 17 पर ऐसी डील मिल रही है, जिसे देखकर कोई भी खरीदने का मन बना ले. कीमत में कटौती, बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस मिलाकर यह फोन काफी सस्ते में मिल सकता है.

विज्ञापन

सेल में कितना सस्ता हुआ iPhone 17

सेल में कितना सस्ता हुआ iPhone 172 / 8

iPhone 17 को भारत में 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. लेकिन विजय सेल्स की Apple Days 2026 सेल के दौरान इसकी कीमत घटाकर 78,790 रुपये कर दी गई है. यानी सीधे-सीधे हजारों रुपये की बचत आपको शुरुआत में ही मिल रही है.

विज्ञापन

बैंक ऑफर से और कम हो जाएगी कीमत

बैंक ऑफर से और कम हो जाएगी कीमत3 / 8

अगर आप Axis, ICICI या SBI बैंक कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको 3,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है. इस ऑफर के बाद iPhone 17 की कीमत घटकर करीब 75,790 रुपये रह जाती है, जो इसे और ज्यादा आकर्षक बना देती है.

एक्सचेंज ऑफर से मिलेगा बड़ा फायदा

एक्सचेंज ऑफर से मिलेगा बड़ा फायदा4 / 8

अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है, तो एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाकर आप और ज्यादा बचत कर सकते हैं. इस डील में 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है. कुल मिलाकर देखें तो करीब 21,000 रुपये तक की बचत के साथ यह फोन लगभग 55,000 रुपये तक में मिल सकता है, हालांकि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगी.

विज्ञापन

लॉयल्टी पॉइंट्स का भी मिलेगा फायदा

लॉयल्टी पॉइंट्स का भी मिलेगा फायदा5 / 8

इस डील के साथ ग्राहकों को 591 रुपये तक के लॉयल्टी पॉइंट्स भी दिए जा रहे हैं. इससे भविष्य की खरीदारी में भी आपको फायदा मिल सकता है, जिससे यह ऑफर और भी बेहतर बन जाता है.

iPhone 17 की दमदार डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

iPhone 17 की दमदार डिस्प्ले और परफॉर्मेंस6 / 8

iPhone 17 में 6.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो 1-120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. इसमें A19 चिप लगाई गई है, जो फोन को तेज और स्मूद बनाती है. चाहे आप गेमिंग करें या मल्टीटास्किंग, यह फोन हर काम आसानी से संभाल लेता है.

विज्ञापन

कैमरा और बैटरी भी शानदार

कैमरा और बैटरी भी शानदार7 / 8

फोटोग्राफी के लिए इसमें 48MP का डुअल-फ्यूजन कैमरा दिया गया है, जबकि फ्रंट में 18MP का कैमरा मिलता है. बैटरी भी पहले से बेहतर की गई है, जो सामान्य इस्तेमाल में करीब 11 घंटे तक चल सकती है. यानी एक बार चार्ज करने पर दिनभर आराम से काम चल जाता है.

डिजाइन और फीचर्स में बड़ा अपग्रेड

डिजाइन और फीचर्स में बड़ा अपग्रेड8 / 8

इस बार iPhone 17 में Ceramic Shield 2 दिया गया है, जो पहले से ज्यादा मजबूत और स्क्रैच-रेसिस्टेंट है. इसके अलावा स्लिम बेजल्स और Always-On Display जैसे फीचर्स इसे प्रीमियम लुक देते हैं. गेमिंग और ग्राफिक्स परफॉर्मेंस भी बेहतर हुई है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी फोन स्मूद चलता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन